सीमलवाड़ा में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया,सरकारी योजनाओं की दी जानकारी सीमलवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सहायता केंद्र सीमलवाड़ा की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत सीमलवाड़ा में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पैरालीगल स्वयंसेवक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही राजस्थान पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए पीड़ित व्यक्तियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता और उससे जुड़ी प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को आदिवासी समुदाय से संबंधित अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता केंद्र से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के दौरान ग्राम के कई ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
सीमलवाड़ा में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया,सरकारी योजनाओं की दी जानकारी सीमलवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सहायता केंद्र सीमलवाड़ा की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत सीमलवाड़ा में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पैरालीगल स्वयंसेवक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही राजस्थान पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए पीड़ित व्यक्तियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता और उससे जुड़ी प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को आदिवासी समुदाय से संबंधित अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता केंद्र से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के दौरान ग्राम के कई ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
- पुरखों की दी हुईं संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी-मकरानी डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर कि और से आज मस्तान बाबा दरगाह परिसर में मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंदे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की गई सदर मकरानी ने बताया कि हमारा देश सूफी संतों का देश है और सभी सूफी संतों ने खिदमत के कामों को काफी महत्व दिया है और हमारे पुरखों ने भी इन कामों को बखूबी निभाया। पहले हर घर के आंगन में एक सकोरा रखकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की जाती थी लेकिन आज की युवा पीढ़ी इस आधुनिक भाग-दौड़ वाली जिंदगी से इन कामों से काफी हद दूर हो चुकी है और अब इस युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान जारी रखने की आवश्यकता है । इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर मस्तान बाबा को याद करते हुए हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है, मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में खिदमत के कामों को बखूबी तरीके से अंजाम दे रहा है ग्रुप हर वो काम कर रहा है जिससे इंसानियत क़ायम रहे राशन वितरण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान में कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए स्टेशनरी स्वेटर वितरण सर्दियों में रोड के किनारे सो रहे लोगों को कंबल प्रदान कर उनको सम्बल प्रदान करता हैं हमारे सूफी संतों के ने हमेशा इंसानियत के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की समाज सेवा पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहीं हैं2
- Dungarpur विधायक गणेश घोघरा जी ने जोरदार1
- डूंगरपुर। निजी काम को पूरा कर घर लौट रही बाइक सवार युवती बाइक से अचानक नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवती का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सीदडी खेरवाड़ा निवासी पुष्पा पिता मंगला परमार बाइक से दोवड़ा अपने निजी काम से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी अचानक बाइक पर चक्कर लगने से युवती बाइक से नीचे गिर गई ओर गंभीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर घायल को निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। उसका उपचार चल रहा है।1
- बिछीवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने जब्त की 81 कार्टन अवैध शराब डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर एक इनोवा गाड़ी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 81 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसे तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। - नाकाबंदी के दौरान धराई शराब से भरी गाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी टीम को जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार कराने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालीसोडा तीन रास्ते पर कड़ा पहरा बैठाया। निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया। - 81 कार्टन शराब के साथ बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वाहन सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। - पुलिस की अपील : तीसरी आँख पर दें सूचना पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तीसरी आँख मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में डीएसटी टीम के सदस्य मोहनपाल सिंह (हैड कांस्टेबल), मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव, और जितेन्द्र (कांस्टेबल) के साथ बिछीवाड़ा थाने से गोविंद सिंह (हैड कांस्टेबल) मय जाप्ता शामिल रहे।1
- डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट रविवार देर शाम करीब 7 बजे रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के हाथ की हथेली पूरी तरह कट गई। जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा निवासी पीयूष पुत्र हिरालाल यादव रविवार शाम रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ पटरी में फंस गया और हथेली कट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज उदयपुर में जारी है।1
- कुशलगढ़ नगर व आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मगरिब माता पहाड़ी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि करीब 10 बजे से महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं। केसरिया, लाल और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाएं पूजन थाली लेकर माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करती रहीं। प्रजापत समाज के अध्यक्ष राजू भाई प्रजापत ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां शीतला सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर व्यवस्था में गोपाल, रामचंद्र, विजय, चेतन, विशाल, पवन, देवीलाल, बाबूलाल, ललित, देवीलाल, महेश, दिनेश, संजय, कैलाश, सत्यनारायण, संदीप, विजय प्रजापत सहित युवाओं की टीम सेवा में जुटी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। परंपरा अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और श्रद्धालुओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर माता से परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।1
- बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया1
- डूंगरपुर। मजदूरी कर अपने घर लौट रहे बुजुर्ग से अज्ञात बदमाशो ने रास्ते में मारपीट कर दी। मारपीट से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ओडा बड़ा निवासी हकरा पिता देवा खराड़ी कनबा से मजदूरी का काम कर अपने घर की ओर आ रहे था। तभी रास्ते में अज्ञात 4 से अधिक लोगों ने बुजुर्ग से मारपीट करते हुए उसे धारदार हथियार ओर लट्ठ से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वही निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। जहा बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। वही बुजुर्ग के मुंह पर चार टांके भी पहुंचे है।1