Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद संभल में शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही। जनपद संभल में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कराया लगभग 820 kg रसगुल्ले व 50 लि दूध नष्ट।
Nitin Sagar
जनपद संभल में शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही। जनपद संभल में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कराया लगभग 820 kg रसगुल्ले व 50 लि दूध नष्ट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल में शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही। जनपद संभल में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कराया लगभग 820 kg रसगुल्ले व 50 लि दूध नष्ट।2
- संभल में यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी** संभल में यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी** संभल में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ हो गया है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन बहजोई से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता रैली पुलिस लाइन बहजोई से इस्लामनगर चौराहे तक निकाली गई। कार्यक्रम में एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूली बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। **बाइट- विकास चंद्र त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, संभल**3
- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने क्लीनिक पर शव रखकर किया हंगामा बिसौली: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 55 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने क्लीनिक पर शव रखकर किया हंगामा बिसौली। ग्राम मोहम्मदपुर मई में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 55 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी की मौत हो गई। महिला पिछले आठ दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित थी और परिजन उसका इलाज गांव के ही एक बंगाली डॉक्टर अतीश से करवा रहे थे। शनिवार सुबह महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर रख दिया। परिजनों ने डॉक्टर की उपचार पद्धति पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, आरोपी डॉक्टर अतीश ने सफाई देते हुए कहा कि घटना वाले दिन वृद्धा उसके पास नहीं आई थी और परिजन उसे जीवित अवस्था में बिसौली ले गए थे। डॉक्टर की इस बात का समर्थन कुछ अन्य लोगों ने भी किया। ग्रामीणों के अनुसार, नगर की तुलना में झोलाछाप डॉक्टर सस्ता इलाज करते हैं, इसलिए गांव के लोग इन्हीं डॉक्टरों से इलाज कराने को विवश होते हैं।1
- पेटीएम साउंड बॉक्स कंपनी में भोले भाले लड़कों को जब दिलाई जाती है फिक्स सैलरी ₹15000 कहकर उन्हें फसाया जाता है फिर उनके साथ फ्रॉड होताहै पेटीएम साउंड बॉक्स कंपनी में भोले वाले लड़कों को फसाया जाता है जब के नाम पर पूरे महीने उनसे काम कराया जाता है₹15000 फिक्स सैलरी बात कर और इंसेंटिव लगाकर ₹21000 पर महीने बताया जाता है फिर सिर्फ दिया जाता है 6000 7000 के लगभग बहुत ही बड़ा फ्रॉड चल रहा है बच्चों के साथ1
- मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल। बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र गोकिलपुर और जगदीशपुर के बीच में कुल्ली नदी किनारे खेत में धूप सेंकता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल।1
- हेडलाइन: PET परीक्षा के लिए मुरादाबाद मंडल ने चलाईं पांच विशेष ट्रेनें, बरेली जंक्शन पर दो ट्रेनों का बढ़ाया ठहराव स्लग: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम, डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण मुरादाबाद। UPSSSC PET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। 25 और 30 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मंडल में पांच जोड़ी विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें मुरादाबाद-लखनऊ, शाहजहांपुर-बिजनौर, लखनऊ-बरेली और बरेली-मथुरा कैंट रूट की ट्रेनें शामिल रहीं। इसके अलावा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बरेली जंक्शन पर ट्रेन संख्या 12558 और 13258 को तीनों परीक्षा तिथियों पर पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया। दोनों ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुकीं। मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षार्थियों और सामान्य यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।2
- बरेली में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद बरेली में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है1
- संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पीलीभीत के पूर्व विधायक अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने आजम खां की रिहाई के बाद ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू संभल में पूर्व प्रत्याशी साजिद अली खां के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आजम खां के मामले में ईडी की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइट: अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री1