Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पीलीभीत के पूर्व विधायक अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने आजम खां की रिहाई के बाद ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू संभल में पूर्व प्रत्याशी साजिद अली खां के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आजम खां के मामले में ईडी की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइट: अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री
Mubarak Ali
संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पीलीभीत के पूर्व विधायक अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने आजम खां की रिहाई के बाद ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू संभल में पूर्व प्रत्याशी साजिद अली खां के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आजम खां के मामले में ईडी की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइट: अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संभल में यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी** संभल में यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी** संभल में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ हो गया है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन बहजोई से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता रैली पुलिस लाइन बहजोई से इस्लामनगर चौराहे तक निकाली गई। कार्यक्रम में एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूली बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। **बाइट- विकास चंद्र त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, संभल**3
- जनपद संभल में शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही। जनपद संभल में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कराया लगभग 820 kg रसगुल्ले व 50 लि दूध नष्ट।2
- रहरा की जनसभा में सांसद कंवर सिंह तंवर का बड़ा ऐलान, बोले- विधानसभा-42 से भाजपा प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहरा में रविवार को भाजपा नेता महेश खड़गवंशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में अमरोहा लोकसभा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सांसद के आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में करीब 12 से 15 हजार लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया। इस दौरान सांसद ने विधानसभा-42 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को किसी भी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ाने की बात भी स्पष्ट की!4
- अमरोहा में भाकियू शंकर में दो दर्जन किसानों ने ली प्राथमिक सदस्यता भारतीय किसान यूनियन (शंकर) में दो दर्जन से अधिक किसानों ने ग्रहण की प्राथमिक सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के आवास पर प्रदेश प्रवक्ता शतवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने ली संगठन के प्रति निष्ठा और किसान हित में कार्य करने की शपथ अमरोहा। आज प्रातः 10 बजे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के आवास पर प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम रसूलपुर गुर्जर के दो दर्जन से अधिक किसानों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुरेश चंद्र पवार, मदन सिंह पवार, जबर सिंह प्रजापति, सियाराम सिंह प्रजापति, सुधीर पाल, सुमित पवार, विपिन पवार, कमल पाल, विवेक पवार, अतुल पाल, पवन प्रजापति, विनोद पवार सहित अन्य किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (शंकर) की सदस्यता लेकर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सभी नवनियुक्त सदस्यों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराने के साथ शपथ दिलाई गई कि वे संगठन के संविधान एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर किसानों, मजदूरों एवं आमजन के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की एकता, मजबूती और विस्तार के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह ने आगामी 5 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर आयोजित होने वाले किसान महाप्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की लंबित समस्याओं, गन्ना मूल्य, चीनी मिलों के संचालन तथा अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (शंकर) किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। संगठन में नए किसानों का जुड़ना किसान एकता और संगठन की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।1
- हेडलाइन: PET परीक्षा के लिए मुरादाबाद मंडल ने चलाईं पांच विशेष ट्रेनें, बरेली जंक्शन पर दो ट्रेनों का बढ़ाया ठहराव स्लग: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम, डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण मुरादाबाद। UPSSSC PET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। 25 और 30 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मंडल में पांच जोड़ी विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें मुरादाबाद-लखनऊ, शाहजहांपुर-बिजनौर, लखनऊ-बरेली और बरेली-मथुरा कैंट रूट की ट्रेनें शामिल रहीं। इसके अलावा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बरेली जंक्शन पर ट्रेन संख्या 12558 और 13258 को तीनों परीक्षा तिथियों पर पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया। दोनों ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुकीं। मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षार्थियों और सामान्य यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।2
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को हाल ही में राहत मिली थी। हालांकि, जेल से बाहर आने की प्रक्रिया के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय मामलों में हिरासत में लिया है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा होकर घर चले गए हैं। इससे पहले, सितंबर 2023 में आजम खान के बेटे के दोस्त एकता कौशिक के घर पर आयकर विभाग (IT dept) की टीम ने गाजियाबाद (राजनगर) में छापा मारा था। मुख्य बिंदु: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: 29 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा को निलंबित करते हुए जमानत मंजूर की थी। ED की कार्रवाई: जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने पर ED ने आजम खान को हिरासत में ले लिया, जो मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। अब्दुल्ला आजम की रिहाई: कानूनी राहत के बाद अब्दुल्ला आजम जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक न लगने के कारण वे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य बने हुए हैं। पूर्व में IT का छापा: सितंबर 2023 में आजम खान के बेटे के करीबी के गाजियाबाद स्थित आवास पर इनकम टैक्स (IT) विभाग ने छापेमारी की थी।1
- जेल से बाहर निकलते ही आजम खान पर ED का शिकंजा! रिहाई से पहले रामपुर जेल पहुंची टीम, बाहर आते ही हिरासत में लिया रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रामपुर जेल से बाहर आने की तैयारी के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम जेल पहुंच गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, जेल के बाहर पहुंची ED की टीम ने आजम खान को रिहाई के बाद हिरासत में ले लिया। ED की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ रामपुर जेल पहुंची थी। जेल के बाहर ED की गाड़ियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हलचल तेज हो गई। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर समर्थक जेल के बाहर जुटे हुए थे। दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों की रिहाई के आदेश जारी हुए थे। लेकिन जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ED की कार्रवाई ने आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। रिहाई की उम्मीद के बीच ED की कार्रवाई से रामपुर में सियासी हलचल तेज।2
- संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की हिरासत पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने उठाए सवाल संभल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पीलीभीत के पूर्व विधायक अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने आजम खां की रिहाई के बाद ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू संभल में पूर्व प्रत्याशी साजिद अली खां के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आजम खां के मामले में ईडी की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइट: अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री1