Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए राहत गो सेवकों ने रखे पानी कुंड शहपुरा में बढ़ती गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में नंदी गौ जीव सेवा आश्रय के गो सेवक एक सराहनीय पहल कर रहे हैं। संस्था के सदस्य नगर के अलग-अलग वार्डों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी के कुंड रख रहे हैं और उनमें रोज सुबह-शाम साफ पानी भर रहे हैं। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश, कुत्तों और पक्षियों को काफी राहत मिल रही है। गो सेवकों का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से लगातार यह सेवा कार्य कर रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे। उनका मानना है कि बेजुबान जीवों की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस पहल की नगरवासियों ने भी सराहना की है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
NILMANI CHOUDHARY
भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए राहत गो सेवकों ने रखे पानी कुंड शहपुरा में बढ़ती गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में नंदी गौ जीव सेवा आश्रय के गो सेवक एक सराहनीय पहल कर रहे हैं। संस्था के सदस्य नगर के अलग-अलग वार्डों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी के कुंड रख रहे हैं और उनमें रोज सुबह-शाम साफ पानी भर रहे हैं। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश, कुत्तों और पक्षियों को काफी राहत मिल रही है। गो सेवकों का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से लगातार यह सेवा कार्य कर रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे। उनका मानना है कि बेजुबान जीवों की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस पहल की नगरवासियों ने भी सराहना की है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहपुरा में बढ़ती गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में नंदी गौ जीव सेवा आश्रय के गो सेवक एक सराहनीय पहल कर रहे हैं। संस्था के सदस्य नगर के अलग-अलग वार्डों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी के कुंड रख रहे हैं और उनमें रोज सुबह-शाम साफ पानी भर रहे हैं। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश, कुत्तों और पक्षियों को काफी राहत मिल रही है। गो सेवकों का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से लगातार यह सेवा कार्य कर रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे। उनका मानना है कि बेजुबान जीवों की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस पहल की नगरवासियों ने भी सराहना की है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।1
- डिंडोरी । लंबे समय से मुख्यालय में चली आ रही चौपाटी की मांग पर अब विराम लगने जा रहा है कलेक्टर डिंडोरी अंजू पवन भदोरिया एवं नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अथक प्रयासों के चलते आज से जिले वासियों को चौपाटी की सौगात मिलने जा रही है कलेक्टर डिंडोरी के मार्गदर्शन में नगर परिषद डिंडोरी के अधिकारियों द्वारा वार्ड नंबर 5 गल्ला गोदाम में चौपाटी का शुभारंभ शाम 5:00 बजे किया जायेगा मिल रही सौगात का साक्षी बनने भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। चौपाटी में चाट चौपाल कार्यक्रम भी होने जा रहा है जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारी एवं आमजन भी मौजूद रहेंगे। आयोजित होने बाले कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। वर्षों से चली आ रही थी चौपाटी की मांग बतला दे कि निर्धारित स्थान आवंटित न होने के चलते जिला मुख्यालय में सड़क किनारे संचालित होने बाली चाट,फुल्की, मंचूरियन,न्यूडल्स,डोसा,इडली,ढोकला,पावभाजी,मोमोज,आइसक्रीम,चाउमीन,मंचूरियन राइस,वेज पुलाव,सहित अन्य खाने की सामग्री की दुकानें मुख्यमार्ग के किनारे संचालित हो रही थी जहाँ स्वाद के शौकीन लोग अपने परिजनों संग पहुंचते ही परेशानियों का सामना करने पर विवश हो रहे थे जैसे कि मुख्यमार्ग पर वाहनों का खड़े रहना, पार्किंग,आवागमन,यातायात अवरुद्ध, पॉल्यूशन, एंव बैठक व्यवस्था जैसी अनेक समस्या लोगों सहित दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई थी जो अब दूर होने जा रही है । दुकान कुछ संचालको की माने तो उन्हें आये दिन जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही किए जाने के चलते अपनी दुकानों को हटाना पड़ता था जिसके चलते उन्हें अनेक प्रकार से नुकसान उठाना पड़ता था लेकिन अब जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन के प्रयासों के चलते सुनिश्चित स्थान गल्ला गोदाम में चौपाटी के लिए जगह आवंटित की गई है निश्चित इसका फायदा दुकानदारों के साथ ही खाने के शौकीनों को भी होगा यहां अनेक व्यंजन के स्वाद का जायका लेने मैं स्वच्छता के साथ ही ट्रैफिक सहित पार्किंग स सुरक्षा असुविधा का सामना चौपाटी पहुंचने वाले लोगों को नहीं करना पड़ेगा जिसका सीधा फायदा अब दुकानदारों को होने जा रहा है साफ सफाई सहित बिजली पानी पर परिषद का विशेष ध्यान बतला देंगी जिला मुख्यालय वार्ड नंबर 5 में खुलने जा रही चौपाटी की व्यवस्थाओं को लेकर नगर परिषद के द्वारा कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है जिसमें बिजली के साथ ही पानी स्वच्छता पर जोर दिया गया है वहीं जिला मुख्यालय चौपाटी मैं 28 दुकानदारों के लिए स्थान आवंटित किए गए हैं नगर वासियों की माने तो जिला प्रशासन के द्वारा दी जा रही चौपाटी की सौगात निश्चित सराहनीय है अब हमारे जिले जिला मुख्यालय में भी अन्य जिलों की तरह चौपाटी खुलने जा रही है1
- घुघरी देवगांव नर्मदा नदी और- बुडनेर संगम पर दर्दनाक घटना- अपनी बच्चियों को बचाते हुए- नदी में डूबा आरक्षक- शिव परस्ते- आरक्षक कि मौत- बच्चियों को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया किंतू मोहगांव थाना में पदस्थ आरक्षक शिव परस्ते कि मौत1
- आज भारत माता चौक सदर जबलपुर में *जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने बरगी क्रूज हादसे के मृतकों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की* और राष्ट्रीय अध्यक्ष *कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा* कि इसके लिए *जिम्मेदार पर्यटन विभाग जबलपुर के अधिकारी संजय मल्होत्रा एवं क्रूज पायलट व अन्य पर शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं हत्या का FIR दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और उसकी सेवाएं समाप्त* की जाए। *दोषियों पर कार्रवाई की मांग* इसमें लापरवाही, अनदेखी, भ्रष्टाचार (घटिया श्रेणी की लाइफ जैकेट में भ्रष्टाचार)का भी प्रकरण दर्ज हो। 1. *FIR दर्ज हो:* पर्यटन अधिकारी संजय मल्होत्रा व अन्य पर *BNS 106 गैर इरादतन हत्या* का केस दर्ज हो। 2. *तत्काल निलंबन:* लापरवाह अधिकारियों को सेवा से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। 3. *न्यायिक जांच:* हाईकोर्ट जज से जांच + मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा। इस श्रध्दांजली कार्यक्रम में *कन्हैया तिवारी, नीलू सोनकर, अमरनाथ सोनकर, संदीप मेहरा, सुमित यादव, ओमकार पटेल,हिमांशु त्रिपाठी, ब्रह्मानंद दुबे, दीपक ठाकुर, एड संदीप शुक्ला,विकास सराठे, सुजीत सिंह ठाकुर,राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा,राजकुमार यादव, संदीप यादव,विकास भरद्वाज, अमित तिवारी, जयराज पिल्ले, विवेक गर्ग, संतोष,सोनू यादव, पप्पू राव, राकेश भारत* इत्यादि आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।3
- Post by JIYAUDDIN ANSARI1
- *कल सुबह कल्याणपुर स्थित केवी स्कूल के समीप एक घायल बारहसिंगा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए वन्यजीव का रेस्क्यू शुरू किया।* *👉🏻प्राथमिक उपचार और आवश्यक कार्यवाही के उपरांत, वन विभाग की टीम की निगरानी में बारहसिंगा को वापस उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित रिलीज़ कर दिया गया है।*1
- Post by Ashok Sondhiya1
- डिंडोरी के अमरपुर जनपद पंचायत में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर साफ निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध स्वीकृत कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। बैठक में सामने आया कि वर्ष 2016-17 में स्वीकृत 10,108 प्रधानमंत्री आवासों में से 827 अब भी अधूरे हैं। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सभी लंबित आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत 22 हजार एक्टिव जॉब कार्ड की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा, बोर खनन के लिए राशि जारी होने के बावजूद कार्य नहीं होने और 15वें वित्त से चेकडैम निर्माण में अनियमितता पर भी सवाल उठाए गए। विधायक ने नल-जल योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद अध्यक्ष, एसडीएम राम बाबू देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1