देहरादून आखिर कब पूरा होगा निर्माणधिन नाले का कार्य। रविंद्र आनंद तिलक रोड के नजदीक शहर के बीचो-बीच बहता हुआ नाला जो कि कई वर्षों से अपने वजूद पर आंसू बहा रहा है। उपरोक्त क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरबंस कपूर जी के कार्यकाल में उपरोक्त नाले को कभी ढकने का प्रयास नहीं किया गया। परिसीमन के बाद यह क्षेत्र राजपुर विधानसभा में चला गया। जहां से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक खजान दास के पहले कार्यकाल में उक्त नाले पर कोई कार्य नहीं कराया गया! दूसरे कार्यकाल में पिछले चार वर्षो से नाले का कार्य प्रगति पर है जो कि अभी तक अधूरा है 6 महीने से नाले का कार्य अधर में लटका हुआ है। बरसात के समय उपरोक्त जगह से निकलने में वहां के निवासियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उक्त नाले के संदर्भ में समाजसेवी रविंद्र आनंद जो की पूर्व राज्य मंत्री भी रहे हैं और वर्तमान में आम आदमी पार्टी में भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा जब उक्त क्षेत्र में भ्रमण किया गया तो नाले की दुर्दशा देखकर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के द्वारा वार्तालाप किया गया! अधिकारियों द्वारा रविंद्र आनंद जी को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया है। क्या किसी बड़े हादसे के इंतजार में है प्रशासन!
देहरादून आखिर कब पूरा होगा निर्माणधिन नाले का कार्य। रविंद्र आनंद तिलक रोड के नजदीक शहर के बीचो-बीच बहता हुआ नाला जो कि कई वर्षों से अपने वजूद पर आंसू बहा रहा है। उपरोक्त क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरबंस कपूर जी के कार्यकाल में उपरोक्त नाले को कभी ढकने का प्रयास नहीं किया गया। परिसीमन के बाद यह क्षेत्र राजपुर विधानसभा में चला गया। जहां से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक खजान दास के पहले कार्यकाल में उक्त नाले पर कोई कार्य नहीं कराया गया! दूसरे कार्यकाल में पिछले
चार वर्षो से नाले का कार्य प्रगति पर है जो कि अभी तक अधूरा है 6 महीने से नाले का कार्य अधर में लटका हुआ है। बरसात के समय उपरोक्त जगह से निकलने में वहां के निवासियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उक्त नाले के संदर्भ में समाजसेवी रविंद्र आनंद जो की पूर्व राज्य मंत्री भी रहे हैं और वर्तमान में आम आदमी पार्टी में भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा जब उक्त क्षेत्र में भ्रमण किया गया तो नाले की दुर्दशा देखकर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के द्वारा वार्तालाप किया गया! अधिकारियों द्वारा रविंद्र आनंद जी को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया है। क्या किसी बड़े हादसे के इंतजार में है प्रशासन!
- User5437Dehradun, Uttarakhand💣27 min ago
- बालों का विकास: यह बालों का झड़ना रोककर नए बाल उगाने में मदद करता है।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- Post by Graphics Solution1
- Post by Dehradun City News1
- The Aman Times पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और एमबी इंटर कॉलेज में होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को राजनाथ सिंह यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। CM धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए—सुरक्षा और सभी व्यवस्थाएं आज ही पूरी हों। 👉 बोले—4 साल में सरकार ने किए ऐतिहासिक काम 👉 समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर कहा—उत्तराखंड की पहल अब दूसरे राज्यों तक पहुंच रही1
- देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। 18 मार्च 2026 को रात करीब 12:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि केसव कुंज, ओगल भट्टा इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, कार संख्या UP 66AJ 9997 का चालक वैभव सिंह यादव (22 वर्ष), निवासी दिलदार नगर, गाजीपुर, लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान आसिमा विहार की ओर से आते हुए उसने सत्य साईं मार्ग से आ रही स्कूटी UK 07BZ 3912 को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी वेल्मेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बीच में बैठे युवक यश चौधरी (25 वर्ष), निवासी दयाल पुरी, करनाल (हरियाणा) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल अन्य दो युवकों की पहचान: ऋतिक चौहान (22 वर्ष), निवासी बेहट, सहारनपुर वंश पुंडीर (21 वर्ष), निवासी मानकपुर, शामली दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद आरोपी चालक वैभव सिंह यादव मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में दाखिल कर लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन में मुकदमा अपराध संख्या 23/26, धारा 125/106/281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है।1
- जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की कालाबाजारी की अवैध संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने वर्तमान खाड़ी देशों उत्पन्न परिदृश्य के दृष्टिगत पेट्रोलियम पदार्थों के कालाबाजारी, अवैध संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल मे नोडल / सहायक नोडल अधिकारी नामित किये । अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह नोडल अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ब्रिजेश भट्ट तथा डिवीजनल हेड (एल०पी०जी०-एस) आई०ओ०सी०एल० द्वारा नामित सक्षम अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है । वहीं जिलाधिकारी ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का गठन कर सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक को नियुक्त कर नियमित निरीक्षण / प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने कहा कालाबाजारी रोकने के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र नई टिहरी (टि०ग०) में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जिसमें शिकायतकर्ता दूरभाष नम्बरों :- *01376-234793, 01376-233433,* *9456533332, 8126268098,* *7465809009, 7983340807 तथा तेल* *कंपनियों के नम्बर 18002333555* पर शिकायत दर्ज करा सकते है । जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि अब तक निरीक्षण दल द्वारा गैस गोदाम पर 50, पेट्रोल पम्प 28, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 164 सहित एक सप्ताह के भीतर 242 निरीक्षण कर 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए ।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter2