logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉ सावेद द्वारा मरीज की PRP therapy के फायदे बालों का विकास बालों का विकास: यह बालों का झड़ना रोककर नए बाल उगाने में मदद करता है।

2 hrs ago
user_Dr Saved Malik
Dr Saved Malik
Dehradun, Uttarakhand•
2 hrs ago

डॉ सावेद द्वारा मरीज की PRP therapy के फायदे बालों का विकास बालों का विकास: यह बालों का झड़ना रोककर नए बाल उगाने में मदद करता है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Dehradun City News
    1
    Post by Dehradun City News
    user_Dehradun City News
    Dehradun City News
    News Anchor विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और बागेश्वर जैसे जिलों में रिकॉर्ड बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है, जो उत्तराखंड के मौसम पर लगातार असर डाल रहा है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा भी बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार हैं, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं। 21 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जबकि 23 मार्च को एक नया सिस्टम फिर से सक्रिय हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम राहत देने के मूड में नहीं है।
    1
    ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और बागेश्वर जैसे जिलों में रिकॉर्ड बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है, जो उत्तराखंड के मौसम पर लगातार असर डाल रहा है।
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा भी बना हुआ है।
ऊंचाई वाले इलाकों में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार हैं, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।
फिलहाल राहत के आसार कम हैं। 21 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जबकि 23 मार्च को एक नया सिस्टम फिर से सक्रिय हो सकता है।
ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम राहत देने के मूड में नहीं है।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 day ago
  • *थाना पथरी* *SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशों पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान का असर* *पथरी पुलिस को चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता, 02 संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व अवैध तमंचों सहित धर दबोचा* *संदिग्धों के कब्जे से यमुनानगर (हरियाणा) से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद* *हरिद्वार में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी* क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने तथा त्यौहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाने/ संदिग्धों की जाँच पड़ताल करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 की रात्रि में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। बादशाहपुर के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 02 अदद देशी तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मोटरसाइकल (HR02AC7618) के संबंध में गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जिला यमुनानगर (हरियाणा) के कोतवाली सिटी क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 855/24 धारा 303 BNS पंजीकृत है। पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अवैध असलाह बरामद होने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर मु0अ0सं0 113/26 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. विशाल पुत्र सुभाष, निवासी भट्टीपुर, थाना पथरी, हरिद्वार (उम्र 25 वर्ष) 2. अभिषेक पुत्र जीतेन्द्र, निवासी मुंडाखेड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) *बरामदगी का विवरण* 1. 01 चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (मु0अ0सं0 855/2024 थाना सिटी नगर, जिला यमुनानगर हरियाणा) 2. 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (अभिषेक से बरामद) 3. ⁠01 अदद तमंचा .32 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (विशाल से बरामद) *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 विपिन कुमार, प्रभारी चौकी फेरुपुर 2. ⁠उ0नि0 महेंद्र पुंडीर 3. ⁠का0 मुकेश चौहान 4. ⁠का0 दीपक चौधरी 5. ⁠का0 जयपाल चौहान
    1
    *थाना पथरी*
*SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशों पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान का असर*
*पथरी पुलिस को चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता, 02 संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व अवैध तमंचों सहित धर दबोचा*
*संदिग्धों के कब्जे से यमुनानगर (हरियाणा) से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*
*हरिद्वार में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी*
क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने तथा त्यौहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाने/ संदिग्धों की जाँच पड़ताल करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 की रात्रि में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
बादशाहपुर के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 02 अदद देशी तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
मोटरसाइकल (HR02AC7618) के संबंध में गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जिला यमुनानगर (हरियाणा) के कोतवाली सिटी क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 855/24 धारा 303 BNS पंजीकृत है।
पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
अवैध असलाह बरामद होने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर मु0अ0सं0 113/26 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1.	विशाल पुत्र सुभाष, निवासी भट्टीपुर, थाना पथरी, हरिद्वार (उम्र 25 वर्ष)
2.	अभिषेक पुत्र जीतेन्द्र, निवासी मुंडाखेड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष)
*बरामदगी का विवरण*
1. 01 चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
(मु0अ0सं0 855/2024 थाना सिटी नगर, जिला यमुनानगर हरियाणा)
2. 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (अभिषेक से बरामद)
3. ⁠01 अदद तमंचा .32 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (विशाल से बरामद)
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विपिन कुमार, प्रभारी चौकी फेरुपुर
2. ⁠उ0नि0 महेंद्र पुंडीर
3. ⁠का0 मुकेश चौहान
4. ⁠का0 दीपक चौधरी
5. ⁠का0 जयपाल चौहान
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • हरिद्वार जनपद में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है ईद। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था । संवेदनशील क्षेत्रों में द्रोण से की जा रही है निगरानी।
    1
    हरिद्वार जनपद में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है ईद। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था । संवेदनशील क्षेत्रों में द्रोण से की जा रही है निगरानी।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • 📰 बढेड़ी राजपुतान में विकास ठप, जल निकासी की समस्या से जनता बेहाल हरिद्वार। जनपद के बढेड़ी राजपुतान गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप नजर आ रहे हैं। गांव में ना तो बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और ना ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख—सभी जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या से पूरी तरह नदारद हैं। जनता का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के लोगों के अनुसार, जलभराव के कारण सड़कों की हालत खराब हो चुकी है और जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं क्षेत्र के विधायक पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब विकास के नाम पर सिर्फ झुनझुना थमाया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग: गांव में तत्काल जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए टूटी सड़कों का निर्माण कराया जाए जनप्रतिनिधि मौके पर आकर समस्याओं का समाधान करें यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    1
    📰 बढेड़ी राजपुतान में विकास ठप, जल निकासी की समस्या से जनता बेहाल
हरिद्वार। जनपद के बढेड़ी राजपुतान गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप नजर आ रहे हैं। गांव में ना तो बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और ना ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख—सभी जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या से पूरी तरह नदारद हैं। जनता का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गांव के लोगों के अनुसार, जलभराव के कारण सड़कों की हालत खराब हो चुकी है और जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
वहीं क्षेत्र के विधायक पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब विकास के नाम पर सिर्फ झुनझुना थमाया जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग:
गांव में तत्काल जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए
टूटी सड़कों का निर्माण कराया जाए
जनप्रतिनिधि मौके पर आकर समस्याओं का समाधान करें
यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कारागार रोशनाबाद में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन हरिद्वार, संवाददाता | स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ धर्म की राजधानी कही जाने वाली तीर्थ नगरी हरिद्वार में इस बार हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एक ऐसा आध्यात्मिक आयोजन हुआ जिसने कारागार की कठोर दीवारों के भीतर भी भक्ति, आत्मचिंतन और सुधार की नई रोशनी जगा दी। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वावधान में जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार में सर्वजन कल्याण की भावना से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कैदियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत की अमृतमयी कथा का श्रवण कराया। राजा परीक्षित और कलयुग की कथा से दिया धर्म का संदेश कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सर्वप्रथम सप्ताह कथा का आयोजन शुक्रताल में हुआ था, जहां सुखदेव मुनि ने राजा परीक्षित को सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया था। उन्होंने विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जब राजा परीक्षित को यह ज्ञात हुआ कि पृथ्वी पर कलयुग का आगमन हो चुका है, तब वे स्वयं कलयुग को खोजते हुए गंगा तट तक पहुंचे। वहां उनकी भेंट कलयुग से हुई। राजा परीक्षित ने उसे पृथ्वी से चले जाने का आदेश दिया, लेकिन कलयुग ने निवेदन किया कि जैसे सतयुग, त्रेता और द्वापर को स्थान मिला, वैसे ही उसे भी रहने के लिए स्थान दिया जाए। तब राजा परीक्षित ने चार स्थानों— जहां जुआ खेला जाता हो, जहां निर्दोष पशुओं की हत्या होती हो, जहां मद्यपान होता हो, और जहां पराई स्त्री के साथ दुर्व्यवहार होता हो— वहीं कलयुग को निवास करने की अनुमति दी। परंतु कलयुग ने पुनः निवेदन किया कि राजा के भय से उनके राज्य में ये चारों अधर्म नहीं होते। तब राजा परीक्षित ने उसे स्वर्ण में वास करने की अनुमति दी। कथा के अनुसार, अधर्म से बने जरासंध के स्वर्ण मुकुट को धारण करते ही उसी मुकुट में कलयुग का प्रवेश हो गया और वहीं से अधर्म का प्रभाव आरंभ हुआ। श्राप, पश्चाताप और भागवत कथा का महात्म्य कथा के दौरान शास्त्री जी ने बताया कि एक बार शिकार के दौरान प्यास और थकान से व्याकुल राजा परीक्षित ने ऋषि समिक मुनि के गले में मृत सर्प डाल दिया। यह अपमान देखकर उनके पुत्र श्रृंगी ऋषि ने क्रोधित होकर राजा परीक्षित को श्राप दिया कि सातवें दिन तक्षक नाग के दंश से उनकी मृत्यु हो जाएगी। जब राजा परीक्षित को इस श्राप का ज्ञान हुआ तो उन्होंने अपने पुत्र जनमेजय को राजगद्दी सौंप दी और गंगा तट स्थित शुक्रताल पहुंचकर जीवन के अंतिम सात दिनों में आत्मकल्याण का मार्ग चुना। वहीं वेदव्यास जी के पुत्र सुखदेव जी का आगमन हुआ और उन्होंने सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृत सुनाया। कथा श्रवण के पश्चात राजा परीक्षित को परम पद की प्राप्ति हुई और वे भगवान विष्णु के वैकुंठ धाम के अधिकारी बन गए। भागवत कथा: आत्मशुद्धि और मोक्ष का मार्ग कथा व्यास ने कहा कि तभी से अपने जीवन का कल्याण चाहने वाले भक्त भागवत सप्ताह का आयोजन करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, वैराग्य और परमात्मा से जुड़ने का दिव्य माध्यम है, जो मनुष्य को अंततः भगवत धाम का अधिकारी बनाता है। कैदियों के जीवन में सुधार की पहल इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि समाज के प्रत्येक समर्थ व्यक्ति को संकल्प लेकर समय-समय पर कारागारों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। इससे बंदियों के मन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वे अपने जीवन की गलतियों को सुधारने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कैदियों के भीतर आध्यात्मिक चेतना जागृत हो जाए तो वे समाज में लौटकर एक नया और बेहतर जीवन जी सकते हैं। जेल प्रशासन ने जताया आभार जिला कारागार के अधीक्षक मनोज आर्य ने श्री अखंड परशुराम अखाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े द्वारा समय-समय पर कारागार में इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। भागवत पूजन के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी जलज कौशिक द्वारा विधिवत श्रीमद् भागवत का पूजन किया गया। इस अवसर पर पंडित सतीश तिवारी, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, बलविंदर चौधरी, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, बृजमोहन शर्मा, संजू अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भागवत पूजन सम्पन्न कराया। कारागार में भक्ति का संदेश कारागार जैसी जगह, जहां आमतौर पर अपराध और दंड की कहानियां लिखी जाती हैं, वहीं श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से पश्चाताप, आत्मशुद्धि और मोक्ष की नई कहानी लिखी जा रही है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जब धर्म का दीपक जलता है तो उसकी रोशनी सबसे अंधेरी जगहों तक भी पहुंच जाती है। — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़
    3
    हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कारागार रोशनाबाद में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन
हरिद्वार, संवाददाता | स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़
धर्म की राजधानी कही जाने वाली तीर्थ नगरी हरिद्वार में इस बार हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एक ऐसा आध्यात्मिक आयोजन हुआ जिसने कारागार की कठोर दीवारों के भीतर भी भक्ति, आत्मचिंतन और सुधार की नई रोशनी जगा दी।
श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के तत्वावधान में जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार में सर्वजन कल्याण की भावना से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कैदियों और उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत की अमृतमयी कथा का श्रवण कराया।
राजा परीक्षित और कलयुग की कथा से दिया धर्म का संदेश
कथा व्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सर्वप्रथम सप्ताह कथा का आयोजन शुक्रताल में हुआ था, जहां सुखदेव मुनि ने राजा परीक्षित को सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया था।
उन्होंने विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जब राजा परीक्षित को यह ज्ञात हुआ कि पृथ्वी पर कलयुग का आगमन हो चुका है, तब वे स्वयं कलयुग को खोजते हुए गंगा तट तक पहुंचे। वहां उनकी भेंट कलयुग से हुई। राजा परीक्षित ने उसे पृथ्वी से चले जाने का आदेश दिया, लेकिन कलयुग ने निवेदन किया कि जैसे सतयुग, त्रेता और द्वापर को स्थान मिला, वैसे ही उसे भी रहने के लिए स्थान दिया जाए।
तब राजा परीक्षित ने चार स्थानों—
जहां जुआ खेला जाता हो,
जहां निर्दोष पशुओं की हत्या होती हो,
जहां मद्यपान होता हो,
और जहां पराई स्त्री के साथ दुर्व्यवहार होता हो—
वहीं कलयुग को निवास करने की अनुमति दी।
परंतु कलयुग ने पुनः निवेदन किया कि राजा के भय से उनके राज्य में ये चारों अधर्म नहीं होते। तब राजा परीक्षित ने उसे स्वर्ण में वास करने की अनुमति दी। कथा के अनुसार, अधर्म से बने जरासंध के स्वर्ण मुकुट को धारण करते ही उसी मुकुट में कलयुग का प्रवेश हो गया और वहीं से अधर्म का प्रभाव आरंभ हुआ।
श्राप, पश्चाताप और भागवत कथा का महात्म्य
कथा के दौरान शास्त्री जी ने बताया कि एक बार शिकार के दौरान प्यास और थकान से व्याकुल राजा परीक्षित ने ऋषि समिक मुनि के गले में मृत सर्प डाल दिया। यह अपमान देखकर उनके पुत्र श्रृंगी ऋषि ने क्रोधित होकर राजा परीक्षित को श्राप दिया कि सातवें दिन तक्षक नाग के दंश से उनकी मृत्यु हो जाएगी।
जब राजा परीक्षित को इस श्राप का ज्ञान हुआ तो उन्होंने अपने पुत्र जनमेजय को राजगद्दी सौंप दी और गंगा तट स्थित शुक्रताल पहुंचकर जीवन के अंतिम सात दिनों में आत्मकल्याण का मार्ग चुना। वहीं वेदव्यास जी के पुत्र सुखदेव जी का आगमन हुआ और उन्होंने सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृत सुनाया। कथा श्रवण के पश्चात राजा परीक्षित को परम पद की प्राप्ति हुई और वे भगवान विष्णु के वैकुंठ धाम के अधिकारी बन गए।
भागवत कथा: आत्मशुद्धि और मोक्ष का मार्ग
कथा व्यास ने कहा कि तभी से अपने जीवन का कल्याण चाहने वाले भक्त भागवत सप्ताह का आयोजन करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, वैराग्य और परमात्मा से जुड़ने का दिव्य माध्यम है, जो मनुष्य को अंततः भगवत धाम का अधिकारी बनाता है।
कैदियों के जीवन में सुधार की पहल
इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि समाज के प्रत्येक समर्थ व्यक्ति को संकल्प लेकर समय-समय पर कारागारों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। इससे बंदियों के मन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वे अपने जीवन की गलतियों को सुधारने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कैदियों के भीतर आध्यात्मिक चेतना जागृत हो जाए तो वे समाज में लौटकर एक नया और बेहतर जीवन जी सकते हैं।
जेल प्रशासन ने जताया आभार
जिला कारागार के अधीक्षक मनोज आर्य ने श्री अखंड परशुराम अखाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े द्वारा समय-समय पर कारागार में इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे।
भागवत पूजन के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी जलज कौशिक द्वारा विधिवत श्रीमद् भागवत का पूजन किया गया। इस अवसर पर पंडित सतीश तिवारी, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, बलविंदर चौधरी, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, बृजमोहन शर्मा, संजू अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भागवत पूजन सम्पन्न कराया।
कारागार में भक्ति का संदेश
कारागार जैसी जगह, जहां आमतौर पर अपराध और दंड की कहानियां लिखी जाती हैं, वहीं श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से पश्चाताप, आत्मशुद्धि और मोक्ष की नई कहानी लिखी जा रही है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जब धर्म का दीपक जलता है तो उसकी रोशनी सबसे अंधेरी जगहों तक भी पहुंच जाती है।
— स्वतंत्र पत्रकार
रामेश्वर गौड़
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    2
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़....* भूमानंद के पास भयंकर सड़क हादसा! दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर घूम रहे जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सड़क से फिसलकर भूमानंद के पास बने पुल के डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में सवार यात्री बाल बाल बचे। मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री बाधादराबाद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे और गाड़ी एक महिला चला रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़....* 
भूमानंद के पास भयंकर सड़क हादसा!
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास एक  सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर घूम रहे जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई।
गाड़ी सड़क से फिसलकर भूमानंद के पास बने पुल के डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में सवार यात्री बाल बाल बचे। मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री बाधादराबाद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे और गाड़ी एक महिला चला रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • हरिद्वार जनपद के बढ़ेड़ी राजपुताना क्षेत्र में ईद-उल-फ़ित्र का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस मौके पर उलेमा-ए-कराम ने अपने बयान में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज़ के दौरान प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न हुआ। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईद के इस मुबारक मौके पर पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल रहा और लोगों ने मिलजुलकर इस त्योहार को मनाया। A BHARAT NEWS10 सबसे पहले आपकी आवाज
    1
    हरिद्वार जनपद के बढ़ेड़ी राजपुताना क्षेत्र में ईद-उल-फ़ित्र का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
ईद की नमाज़ अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस मौके पर उलेमा-ए-कराम ने अपने बयान में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
नमाज़ के दौरान प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न हुआ। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
ईद के इस मुबारक मौके पर पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल रहा और लोगों ने मिलजुलकर इस त्योहार को मनाया।
A BHARAT NEWS10 सबसे पहले आपकी आवाज
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.