logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026–27 में भाग लेने का सुनहरा अवसर इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026–27 में भाग लेने का सुनहरा अवसर बालाघाट, 27 अगस्त 2026। जिले के आईटीआई प्रशिक्षुओं, अप्रेंटिस एवं कुशल युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बालाघाट द्वारा युवाओं को IndiaSkills Competition 2026–27 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। शासकीय आईटीआई बालाघाट की प्राचार्य श्रीमती सपना राहंगडाले ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपने हुनर और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल के माध्यम से लगभग 63 विभिन्न कौशल श्रेणियों में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के लिए सामान्य कौशल श्रेणियों में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 01 जनवरी 2006 या उसके बाद होना चाहिए। वहीं, कुछ विशेष कौशल श्रेणियों के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2003 या उसके बाद होना आवश्यक है। प्राचार्य श्रीमती सपना राहंगडाले ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और शीघ्र पंजीयन कर अपने हुनर को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें। “आपका हुनर, आपका मंच—IndiaSkills 2026–27 में आज ही पंजीयन करें।”

58 min ago
user_लोकेश गोखले
लोकेश गोखले
Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
58 min ago
4f4bd1fc-a1c9-4b97-bd05-639f31fa7b24

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026–27 में भाग लेने का सुनहरा अवसर इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026–27 में भाग लेने का सुनहरा अवसर बालाघाट, 27 अगस्त 2026। जिले के आईटीआई प्रशिक्षुओं, अप्रेंटिस एवं कुशल युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बालाघाट द्वारा युवाओं को IndiaSkills Competition 2026–27 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। शासकीय आईटीआई बालाघाट की प्राचार्य श्रीमती सपना राहंगडाले ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपने हुनर और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल के माध्यम से लगभग 63 विभिन्न कौशल श्रेणियों में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के लिए सामान्य कौशल श्रेणियों में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 01 जनवरी 2006 या उसके बाद होना चाहिए। वहीं, कुछ विशेष कौशल श्रेणियों के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2003 या उसके बाद होना आवश्यक है। प्राचार्य श्रीमती सपना राहंगडाले ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और शीघ्र पंजीयन कर अपने हुनर को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें। “आपका हुनर, आपका मंच—IndiaSkills 2026–27 में आज ही पंजीयन करें।”

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कामठी सरपंच-सचिव पर FIR: अधूरी नाली में गिरकर 6 साल की बच्ची घायल, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
    1
    कामठी सरपंच-सचिव पर FIR: अधूरी नाली में गिरकर 6 साल की बच्ची घायल, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, 27 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। पीएलवी सुनील कुमार ने बाल विवाह रोकने और बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की अपील की। थाना छुईखदान की पीएसआई कुसुम पात्रे और निशा विंध्यराज ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लॉटरी, इनाम, कैशबैक, लकी ड्रॉ और बीमा जैसे फर्जी ऑफरों से सावधान रहने की अपील करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। शिविर में स्कूल के प्राचार्य अनिल जंघेल, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर,
छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर,
27 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
पीएलवी सुनील कुमार ने बाल विवाह रोकने और बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की अपील की।
थाना छुईखदान की पीएसआई कुसुम पात्रे और निशा विंध्यराज ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लॉटरी, इनाम, कैशबैक, लकी ड्रॉ और बीमा जैसे फर्जी ऑफरों से सावधान रहने की अपील करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। शिविर में स्कूल के प्राचार्य अनिल जंघेल, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी महंगाई की मार से जनता बेहाल! बादलपार में कांग्रेस ने शक्कर बांटकर जताया विरोध
    1
    शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
महंगाई की मार से जनता बेहाल! बादलपार में कांग्रेस ने शक्कर बांटकर जताया विरोध
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बढ़ती महंगाई के विरोध में बादलपार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के तत्वावधान में गुरुवार 27 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस, बंजारी मंदिर और पेट्रोल पंप के पास धरना देकर सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।
    2
    बढ़ती महंगाई के विरोध में बादलपार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के तत्वावधान में गुरुवार 27 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस, बंजारी मंदिर और पेट्रोल पंप के पास धरना देकर सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बादलपार *कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया* *जनता को शक्कर बांटकर शक्कर, गैस , बिजली, पेट्रोल , व बडती महंगाई को लेकर आज भाजपा सरकार को जमकर कोसा*
    2
    बादलपार 
*कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया*
*जनता को शक्कर बांटकर  शक्कर, गैस , बिजली, पेट्रोल , व बडती महंगाई को लेकर आज भाजपा सरकार को जमकर कोसा*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती
    1
    Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
    1
    हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा
खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तिरोड़ी के खांदीटोला मोक्षधाम का ग्रामीणों ने खुद किया कायाकल्प, वर्षों से फैली झाड़ियों को किया साफ, जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल
    1
    तिरोड़ी के खांदीटोला मोक्षधाम का ग्रामीणों ने खुद किया कायाकल्प, वर्षों से फैली झाड़ियों को किया साफ, जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.