रफीगंज के वरूणा गांव में विद्युत चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वरुणा गांव में विद्युत विभाग की जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार वरुणा गांव निवासी नागेनद्र शर्मा के पुत्र अजय शर्मा पर पूर्व से 13,120 रुपये विद्युत बकाया था, जिस पर 5,681 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं राम पुकार शर्मा के पुत्र विंन्टु शर्मा पर 7030 रुपये बकाया होने के बावजूद बिजली चोरी के आरोप में 17,082 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा स्वर्गीय बाबूराम शर्मा के पुत्र रंजीत शर्मा पर पूर्व में 20,919 रुपये विद्युत शुल्क बकाया बताया गया था, जिन पर 18,013 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गिरजा सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह पर भी बिजली चोरी के आरोप में 16,152 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत विभाग ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली उपयोग न करें और समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रफीगंज के वरूणा गांव में विद्युत चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वरुणा गांव में विद्युत विभाग की जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार वरुणा गांव निवासी नागेनद्र शर्मा के पुत्र अजय शर्मा पर पूर्व से 13,120 रुपये विद्युत बकाया था, जिस पर 5,681 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं राम पुकार शर्मा के पुत्र विंन्टु शर्मा पर 7030 रुपये बकाया होने के बावजूद बिजली चोरी के आरोप में 17,082 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा स्वर्गीय बाबूराम शर्मा के पुत्र रंजीत शर्मा पर पूर्व में 20,919 रुपये विद्युत शुल्क बकाया बताया गया था, जिन पर 18,013 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गिरजा सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह पर भी बिजली चोरी के आरोप में 16,152 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत विभाग ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली उपयोग न करें और समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
- रफीगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव में 48 वर्षीय सगुनी सिंह लापता हो गए हैं। उनके पुत्र अंकुर कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनके पिता 6 मार्च की संध्या करीब 6 बजे दवा लेने के लिए घर से निकले थे। अंकुर कुमार ने कहा कि पिता को गांव के लोग अंतिम बार उसी दिन गांव में देखें थे, उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने सगुनी सिंह को देखा है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ 27 सदस्यीय कार्यसमिति 2026-28 का चुनाव तीन बुथो पर शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ, चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह,अभय कुमार ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या -847 थी जिसमें- 756 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया,बुथ संख्या -01 पर-2 68 मतदाताओं ने मतदान हुआ,बुथ संख्या -02 पर मतदान-272हुआ,बुथ संख्या -03 पर मतदान-216 हुआ कुल मतदान-756 हुआ, अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों का चुनाव 10 बजे से शुरू हुआ जो 04 बजे तक चली, सुबह से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे थे इस बीच कोर्ट कार्य भी सुचारू रूप से चल रही थी जिसमें अधिवक्तागण भाग ले रहे थे, युवा अधिवक्ताओं और महिला मतदाताओं ने बहुत उत्साहित होकर मतदान किया,मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी जिससे अधिवक्ताओ को मतदान में काफी सहुलियत हुआ कल दोपहर से मतगणना शुरू किया जाएगा अधिकांश प्रत्याशी अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं जिनका भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है,कल आएंगे फैसला1
- औरंगाबाद में LPG गैस को लेकर मची अफरा-तफरी, लोगों ने सरकार से पूछे सवाल औरंगाबाद (बिहार): जिले में इन दिनों LPG गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में लोगों को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिसके कारण घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की आपूर्ति कम हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कुछ जगहों पर तो लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। गैस की इस समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर गैस की आपूर्ति में इतनी देरी क्यों हो रही है और इसका जिम्मेदार कौन है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसियों की जांच कर आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाती है और लोगों को इस संकट से कब राहत मिलती है।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस की सप्लाई कम होने और कीमत बढ़ने की खबरों के बीच कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह हजारों की तादाद में लोग अपने गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोग एजेंसियों के बाहर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका असर अब देश के अलग-अलग शहरों में दिखाई देने लगा है। हालांकि सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि सप्लाई को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। लेकिन इन हालातों के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। 2016 में लोग एटीएम की लाइनों में लगे थे… 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन के लिए लाइन में खड़े नजर आए… और अब 2026 में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर आम जनता को बार-बार जरूरी चीजों के लिए लाइन में क्यों लगना पड़ रहा है। देश मे गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी ! एजेंसियों के बाहर हजारों की लाइन ! गैस के लिए महिला गिर कर हुई बेहोश ! 👇🏻1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वरुणा गांव में विद्युत विभाग की जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार वरुणा गांव निवासी नागेनद्र शर्मा के पुत्र अजय शर्मा पर पूर्व से 13,120 रुपये विद्युत बकाया था, जिस पर 5,681 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं राम पुकार शर्मा के पुत्र विंन्टु शर्मा पर 7030 रुपये बकाया होने के बावजूद बिजली चोरी के आरोप में 17,082 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा स्वर्गीय बाबूराम शर्मा के पुत्र रंजीत शर्मा पर पूर्व में 20,919 रुपये विद्युत शुल्क बकाया बताया गया था, जिन पर 18,013 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गिरजा सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह पर भी बिजली चोरी के आरोप में 16,152 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत विभाग ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली उपयोग न करें और समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1