Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंचायत समिति श्रीमहावीरजी के वार्ड नं. 10 ग्राम पंचायत खेड़ा जमालपुर से पंचायत समिति सदस्य पद हेतु BSP की लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती महेश्वरी जाट, धर्मपत्नी मदन मोहन जाट का चुनाव प्रचार तेज। चुनाव चिन्ह हाथी। जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील।"।
मनोज तिवाड़ी
पंचायत समिति श्रीमहावीरजी के वार्ड नं. 10 ग्राम पंचायत खेड़ा जमालपुर से पंचायत समिति सदस्य पद हेतु BSP की लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती महेश्वरी जाट, धर्मपत्नी मदन मोहन जाट का चुनाव प्रचार तेज। चुनाव चिन्ह हाथी। जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील।"।
More news from Karauli and nearby areas
- कांचरौली बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास भाजपा प्रत्याशी वार्ड नं. 11 के कार्यालय का भव्य उद्घाटन! पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव रहीं मौजूद, JCB से साफ-सफाई जारी! - देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें सिर्फ शुरू ऐप पर!2
- जिला परिषद सदस्य थान सिंह जाटव के पक्ष में पूर्व विधायक लखन सिंह मीणा ने किया प्रचार करौली जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस प्रत्याशीथान सिंह जाटव के पक्ष में वोट डालने की अपील पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा गांव शेरपुर में पहुंचे और सभा को संबोधित किया1
- पंचायत चुनाव: नादौती में मतदान संपन्न, कुल 60.11 प्रतिशत हुई वोटिंग; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे नादौती क्षेत्र में राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और शाम 6 बजे मतदान का समय समाप्त होने तक कुल 60.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान समाप्त होने के साथ ही मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को सील कर निर्धारित स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया। इस चरण का परिणाम 20 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा, जिसका प्रत्याशियों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है।1
- सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत, युवाओं का बढ़ाया हौसला सपोटरा। राष्ट्रीय युवा संसद की ओर से जयपुर स्थित पंचायती राज संस्थान के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों ने अतिथि के रूप में भाग लिया तथा युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में देश के लगभग 20 राज्यों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला के साथ IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार और अंकित (CMO) ने सहभागिता करते हुए युवाओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों की मौजूदगी से प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिला। युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप पक्ष और विपक्ष की भूमिका का जीवंत निर्वहन किया। संसद की कार्यवाही की तर्ज पर विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक संवाद और नेतृत्व क्षमता को समझने का अवसर मिला। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोजगार निदेशालय के पूर्व निदेशक महेश शर्मा, IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार चेतन, अंकित (CMO), शिवम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय युवा संसद जैसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों की अतिथि के रूप में सहभागिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।1
- सलेमपुर थाना पुलिस की कार्रवाई चोरी के मामले में फरार स्थायी वारंटी अजय गिरफ्तार दौसा। जिला दौसा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में सलेमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र के चोरी के मामले में वांछित था। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम ने कड़ी मेहनत, सटीक आसूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। न्यायालय के वारंट में था वांछित पुलिस के अनुसार, माननीय अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-15, बस्ती, जयपुर महानगर प्रथम द्वारा मुकदमा संख्या 40/2026 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत जारी स्थायी वारंट की पालना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित पुलिस थाना कानोता, जयपुर पूर्व को सुपुर्द किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय पुत्र दिलीप, उम्र 22 वर्ष, जाति सैनी, निवासी औंड ब्राह्मण, थाना सलेमपुर, जिला दौसा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम 1. श्री संतचरण, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना सलेमपुर, जिला दौसा। 2. श्री हरिओम, कांस्टेबल नंबर 267, पुलिस थाना सलेमपुर। 3. श्री धीरज सिंह, कांस्टेबल नंबर 1130, पुलिस थाना सलेमपुर। 4. श्री सोहन सिंह, चालक कांस्टेबल नंबर 1092, पुलिस थाना सलेमपुर (विशेष भूमिका)। मीडिया प्रकोष्ठ जिला दौसा पुलिस1
- दिनदहाड़े सिकराय पंचायत समिति कार्यालय से बाइक चोरी की घटना सिकराय नगर पालिका में से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है सिकराय की पंचायत समिति के पार्किंग में एक बाइक खड़ी हुई थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है ऐसे में अब सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं और बाइक चोर का पता लगाया जा रहा है।1
- गेंदापुरा में नदी किनारे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सरमथुरा। उपखंड क्षेत्र के गेंदापुरा गांव में बुधवार शाम नदी किनारे स्थित खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र जीवन लाल, गेंदापुरा, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा रोजाना की तरह बुधवार को भी अपने पशुओं को लेकर नदी किनारे स्थित खेत पर गए थे। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि खेत में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद गांव में खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।4
- पंचायत समिति श्रीमहावीरजी के वार्ड नं. 10 ग्राम पंचायत खेड़ा जमालपुर से पंचायत समिति सदस्य पद हेतु BSP की लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती महेश्वरी जाट, धर्मपत्नी मदन मोहन जाट का चुनाव प्रचार तेज। चुनाव चिन्ह हाथी। जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील।"।1