Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनदहाड़े सिकराय पंचायत समिति कार्यालय से बाइक चोरी की घटना सिकराय नगर पालिका में से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है सिकराय की पंचायत समिति के पार्किंग में एक बाइक खड़ी हुई थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है ऐसे में अब सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं और बाइक चोर का पता लगाया जा रहा है।
पुष्पेन्द्र घूमना
दिनदहाड़े सिकराय पंचायत समिति कार्यालय से बाइक चोरी की घटना सिकराय नगर पालिका में से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है सिकराय की पंचायत समिति के पार्किंग में एक बाइक खड़ी हुई थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है ऐसे में अब सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं और बाइक चोर का पता लगाया जा रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सलेमपुर थाना पुलिस की कार्रवाई चोरी के मामले में फरार स्थायी वारंटी अजय गिरफ्तार दौसा। जिला दौसा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में सलेमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र के चोरी के मामले में वांछित था। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम ने कड़ी मेहनत, सटीक आसूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। न्यायालय के वारंट में था वांछित पुलिस के अनुसार, माननीय अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-15, बस्ती, जयपुर महानगर प्रथम द्वारा मुकदमा संख्या 40/2026 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत जारी स्थायी वारंट की पालना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित पुलिस थाना कानोता, जयपुर पूर्व को सुपुर्द किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय पुत्र दिलीप, उम्र 22 वर्ष, जाति सैनी, निवासी औंड ब्राह्मण, थाना सलेमपुर, जिला दौसा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम 1. श्री संतचरण, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना सलेमपुर, जिला दौसा। 2. श्री हरिओम, कांस्टेबल नंबर 267, पुलिस थाना सलेमपुर। 3. श्री धीरज सिंह, कांस्टेबल नंबर 1130, पुलिस थाना सलेमपुर। 4. श्री सोहन सिंह, चालक कांस्टेबल नंबर 1092, पुलिस थाना सलेमपुर (विशेष भूमिका)। मीडिया प्रकोष्ठ जिला दौसा पुलिस1
- दिनदहाड़े सिकराय पंचायत समिति कार्यालय से बाइक चोरी की घटना सिकराय नगर पालिका में से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है सिकराय की पंचायत समिति के पार्किंग में एक बाइक खड़ी हुई थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है ऐसे में अब सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं और बाइक चोर का पता लगाया जा रहा है।1
- बसवा पंचायत चुनाव: पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतारें, सुबह 10 बजे तक हुआ 15.79% मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू। बसवा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज सुबह से ही पंचायत चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। क्षेत्र के गुढ़ाकटला, करनावर, जयसिंहपुरा, गुल्लाना और ऐंचेड़ी सहित कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नवोदित मतदाताओं में भारी उत्साह, बुजुर्गों को मिला सहारा लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे नए (युवा) मतदाताओं के चेहरों पर एक अलग ही खुशी और गर्व का भाव देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के प्रयासों के तहत दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर तैनात वालंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर के जरिए सम्मानपूर्वक पोलिंग बूथ तक पहुंचा रहे हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना वोट डाल सकें। सुबह 10 बजे तक 15.79 फीसदी वोटिंग सुबह की हल्की ठंड के बावजूद पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। मतदान की रफ्तार लगातार गति पकड़ रही है और सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में 15.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है। सभी संवेदनशील और सामान्य बूथों पर पुलिस बल मुस्तैद है। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच सभी केंद्रों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा है।4
- अलवर में 300 रुपए किलो बिक रहा था घी, खाद्य विभाग ने 100 किलो किया जब्त इंस्पेक्टर केशव गोयल के नेतृत्व में कार्रवाई, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी गुणवत्ता का राज अलवर। शहर में कम कीमत पर घी की बिक्री की सूचना पर खाद्य विभाग ने एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो घी जब्त किया है। खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर केशव गोयल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद अब घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इंस्पेक्टर केशव गोयल के अनुसार, दुकान पर घी करीब 300 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा था। दुकानदार ने बताया कि उसे बाहर से घी 280 रुपए प्रति किलो के भाव से मिलता है, इसलिए वह इसे 300 रुपए में बेच रहा था। दुकानदार के अनुसार, वह करीब दो साल से यह कारोबार कर रहा है। फिलहाल घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।3
- कांचरौली बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास भाजपा प्रत्याशी वार्ड नं. 11 के कार्यालय का भव्य उद्घाटन! पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव रहीं मौजूद, JCB से साफ-सफाई जारी! - देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें सिर्फ शुरू ऐप पर!2
- सैंथल उपखंड मुख्यालय के आसन वाले भेरुजी महाराज के स्थान पर चल रही नव दिवसीय शिव महापुराण कथा में कथावाचक ने शिवजी के विवाह का प्रसंग सुनाया सैंथल उपखंड मुख्यालय के आसन के भेरुजी महाराज के स्थान पर चल रही नवदिवसीय शिव महापुराण कथा में कथावाचक विनोदानंद वैदिक ने कथा में भगवान शिव के विवाह का वाक्य सुनाया गया और कथा का वर्णन सुनाया इस दौरान कथा में भगवान शिव व पार्वती सहित कई ऋषि मुनियों की जीवंत झांकियां सजाई गई| इस दौरान आज कथा में भगवान शिव के विवाह को लेकर सैंथल कस्बे में शिवजी की बारात भी निकल गई कथा में आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ रही है कथा 12:15 बजे से 4:00 तक सुनाई जा रही है| यज्ञ आचार्य धर्मेंद्र वैदिक ने आरती के बाद प्रसादी वितरित की इस दौरान कथा में रोज आसपास के गांव की सैकड़ो महिला पुरुष कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं और कथा का आनंद ले रहे हैं इस दौरान कथा में आज भगवान शिव और पार्वती की झांकी सहित नारद मुनि की झांकी ने सभी का मन मोह लिया और भगवान शिव तथा पार्वती के गुणो का कथावाचक के द्वारा वर्णन किया गया इस दौरान कथा में मौजूद श्रद्धालुओं ने शिव कथा में शिव विवाह पर महिलाओं के द्वारा नृत्य भी किया गया और श्रद्धालुओं के द्वारा शिव विवाह में जमकर भगवान शिव और पार्वती के जयकारे लगाए गए3
- जिला परिषद सदस्य थान सिंह जाटव के पक्ष में पूर्व विधायक लखन सिंह मीणा ने किया प्रचार करौली जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस प्रत्याशीथान सिंह जाटव के पक्ष में वोट डालने की अपील पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा गांव शेरपुर में पहुंचे और सभा को संबोधित किया1
- पंचायत समिति श्रीमहावीरजी के वार्ड नं. 10 ग्राम पंचायत खेड़ा जमालपुर से पंचायत समिति सदस्य पद हेतु BSP की लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती महेश्वरी जाट, धर्मपत्नी मदन मोहन जाट का चुनाव प्रचार तेज। चुनाव चिन्ह हाथी। जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील।"।1