Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी का जन्मदिन*
Nayeem Khan
झांसी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी का जन्मदिन*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज झांसी से आई फूड विभाग की टीम ने बबीना के बाजार का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानदारों को खुले में खाद्य पदार्थ न रखने और रंग-बिरंगी केमिकलयुक्त मिठाइयाँ न बनाने की हिदायत दी। इस दौरान किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।1
- झांसी के रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रतौसा–तेगेला मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नरेंद्र पुत्र अजुद्दी कुशवाहा, निवासी बमोरी सोहागी, के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक अचानक असंतुलित हो गई और युवक सीधे खंभे से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसी समय वहां से गुजर रहे ग्राम टिकरी के प्रधान प्रतिनिधि पर्वत कुशवाहा व प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन व साथी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी3
- झांसी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी का जन्मदिन*1
- बबीना (झांसी): छावनी परिषद बबीना द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर एक हरा-भरा पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। हरियाली बढ़ाने के दावों के बीच पेड़ काटे जाने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण की बात करने वाली संस्थाओं को पहले स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।2
- झांसी। पंचायत (प्रधान) चुनाव की सुगबुगाहट के बीच झांसी जिले में शक्ति प्रदर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक युवक ने 55 लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला निकालकर चुनावी भौकाल दिखाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह रोड शो करीब 10 किलोमीटर तक चला, जिसमें सबसे आगे एक लाल रंग की लग्जरी कार चल रही थी। खास बात यह रही कि कार की नंबर प्लेट की जगह ‘राव साहब’ लिखा हुआ था। काफिले में शामिल कई गाड़ियों पर हूटर, तेज आवाज में डीजे और खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी देखी गई। इस रोड शो को आगामी प्रधानी चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। काफिले के दौरान गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इसकी पूर्व सूचना नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस से सवाल किए गए तो स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें रोड शो की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। मामले के संज्ञान में आने के बाद वीडियो की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल यह मामला चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे खुलेआम दबंगई और चुनावी शक्ति प्रदर्शन बता रहे हैं।1
- Post by News24harkhabar1
- झांसी में प्रधान पद के दावेदार का जुलूस कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। तस्वीरें रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की हैं। यहाँ प्रधान पद के दावेदार शिशुपाल यादव ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर करीब 55 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। बताया जा रहा है कि तेज डीजे के साथ यह जुलूस करीब 10 किलोमीटर तक निकाला गया। जुलूस के दौरान खुलेआम हुड़दंग देखने को मिला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए लाल रंग की ऑडी कार से जुलूस की अगुवाई की गई। कई युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आए, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।1
- जब थाना अध्यक्ष तुलसीराम पांडे जी ने बच्चों को ओवरलोड टैक्सी में बैठे हुए देखा तुमसे रहा नहीं गया और उन्होंने चालक से मानवों के पालन के अनुरूप बच्चों को ले जाने की हिदायत दी और उनसे कहा कि उनके गार्डन को ही आप बता दें और उसे टैक्सी चालक से यह भी कहा जितने बच्चे टैक्सी में मिनिकों के हिसाब से बैठते हैं उतना लेकर जाएं1