Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी प्रेम नगर थाना अध्यक्ष की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली जब थाना अध्यक्ष तुलसीराम पांडे जी ने बच्चों को ओवरलोड टैक्सी में बैठे हुए देखा तुमसे रहा नहीं गया और उन्होंने चालक से मानवों के पालन के अनुरूप बच्चों को ले जाने की हिदायत दी और उनसे कहा कि उनके गार्डन को ही आप बता दें और उसे टैक्सी चालक से यह भी कहा जितने बच्चे टैक्सी में मिनिकों के हिसाब से बैठते हैं उतना लेकर जाएं
ARIF mansoori
झांसी प्रेम नगर थाना अध्यक्ष की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली जब थाना अध्यक्ष तुलसीराम पांडे जी ने बच्चों को ओवरलोड टैक्सी में बैठे हुए देखा तुमसे रहा नहीं गया और उन्होंने चालक से मानवों के पालन के अनुरूप बच्चों को ले जाने की हिदायत दी और उनसे कहा कि उनके गार्डन को ही आप बता दें और उसे टैक्सी चालक से यह भी कहा जितने बच्चे टैक्सी में मिनिकों के हिसाब से बैठते हैं उतना लेकर जाएं
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by News24harkhabar1
- झाँसी। स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नगर में श्रद्धा और सेवा भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिद्ध प्राचीन सखी के हनुमान मंदिर एवं सिद्ध काली जी मंदिर में शीतलहर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गद्दे भेंट किए गए। पुण्यतिथि को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए बुंदेलखंड कुष्ठ आश्रम (लक्ष्मी गेट, बाहर) में जरूरतमंदों के बीच फल, नमकीन, बिस्किट, वस्त्र सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र अतुल दुबे बंटी एवं रामकुमार दुबे के साथ व्यापारी वर्ग से संजय रेजा, नीरज रेजा, राजकुमार गेंदा, मुकेश राय, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव सहगल, चंदू जैन, पंडित निलेश, सुनील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं रवि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देता है।1
- झाँसी। शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से जनमानस बेहाल है। गुरुवार को बीकेडी चौराहा, मानिक चौक, कोतवाली और नई बस्ती क्षेत्र में देर तक लम्बा ट्रैफिक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों की कतारें दूर तक फैल गईं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और दुपहिया चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरे मार्गों पर बढ़ते वाहनों की संख्या जाम का प्रमुख कारण है। पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु न होने से हालात और बिगड़ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नो-पार्किंग का सख्ती से पालन, अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई, तथा ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती की जाए तो समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं व्यापारियों और राहगीरों ने वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना और संकेतक बोर्ड लगाने की भी मांग की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाकर रोज़मर्रा के जाम से निजात दिलाएगा।1
- झांसी (उत्तर प्रदेश)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बड़ागाँव पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से हुई चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख तीन सौ रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में की गई। थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस के अंतर्गत पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पतारसी-सुरागरसी में अभियुक्त सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा (29 वर्ष) एवं अरविन्द विश्वकर्मा (28 वर्ष) को भूपनगर रोड स्थित बराटा घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त अरविन्द, वादी के ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। उसने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर योजना बनाकर ट्रांसपोर्ट से नकदी चोरी की थी। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल ₹1,00,300 नकद बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सोनू कुशवाहा उर्फ चिकारा, पुत्र रामसेवक कुशवाहा, निवासी तारपाठापुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी अरविन्द विश्वकर्मा, पुत्र भगवती प्रसाद, निवासी महाराजपुरा, थाना बड़ागाँव, झाँसी बताए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने ₹1,00,300 (एक लाख तीन सौ रुपये) नकद बरामद किए हैं।1
- झांसी के रानीपुर मैं राह चलते लोगों को कुत्ता काट रहा है इस विडीयो मैं साफ देखा जा सकता है की एक मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को कैसे दौड़ कर काट रहा है कुत्ता पागल बताया जा रहा है रिपोर्ट प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी1
- डोमागोर रक्षा जिला झांसी में बीजेपी में विकास नाली कि सालों से सफाई नहीं है1
- बबीना में आज एक अजब और चिंताजनक नजारा देखने को मिला, जहां पर्यावरण संरक्षण की बात करने वाली छावनी परिषद ही हरियाली पर कुठाराघात करती नजर आई। छावनी परिषद क्षेत्र में हाल ही में बने नए जिम भवन के पास एक हरे-भरे पेड़ को काटा जा रहा है, जबकि यही पेड़ वर्षों से क्षेत्र की शान और पर्यावरण का प्रहरी बना हुआ था2
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के मेंन रोड पर लंबे समय से दोनों ओर फैले अतिक्रमण से आम नागरिकों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए छावनी परिषद बबीना ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सड़क के दोनों किनारों पर फास्ट फूड, फल-सब्जी, मनिहारी सहित अन्य प्रकार के ठेलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से इस बार छावनी परिषद ने स्टेशन रोड स्थित कांजी हाउस के पास एक चौपाटी विकसित की है, जहां फास्ट फूड के ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगाने की योजना बनाई गई है। छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, फास्ट फूड विक्रेताओं को पहले ही चौपाटी में स्थानांतरित होने की सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन स्वेच्छा से वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते आज मंगलवार की शाम छावनी परिषद को मजबूरन अतिक्रमण अभियान चलाना पड़ा। अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटाकर चौपाटी में पहुंचाया गया। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही सड़क पर ठेले लगाकर व्यापार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए छावनी परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा ने बताया कि फिलहाल चौपाटी में केवल वेज फास्ट फूड के ठेले शिफ्ट किए जा रहे हैं। नॉनवेज फास्ट फूड, फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्था बाद में की जाएगी। चौपाटी में सुविधाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था छावनी परिषद द्वारा सुनिश्चित कर दी गई है। वहीं पक्की दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क के दोनों किनारों से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि छावनी परिषद बबीना का यह प्रयास अतिक्रमण पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है और आम जनता को कब तक राहत मिल पाती है।3
- निवाड़ी जिले के धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा को हवाई कनेक्टिविटी की मिलने जा रही बड़ी सौगात तैयारियांपूर्ण निवाड़ी जिला पंचायत के सीईओ रोहन सक्सेना ने दी जानकारी1