बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित रजौली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पटना जा रही शराब लदी एक मारुति सुजुकी कार को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए वाहन चालक सह शराब धंधेबाज ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से आने के दौरान रास्ता भटक गए थे और पटना जाने के बजाय रजौली की ओर चले आए, जिसके बाद जांच चौकी पर पकड़े गए। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि वाहन जांच कर रहे उत्पाद विभाग के निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने इस सिल्वर रंग की मारुति कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की की 180 एमएल वाली कुल 1104 बोतलें शामिल थीं। शराब बरामद होने के बाद वाहन को तुरंत जब्त कर लिया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के चंदन कुमार (पिता स्वर्गीय शिवचंद्र यादव), वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सूरज कुमार (पिता रितेश कुमार) और नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के उत्पल कांत कुमार (पिता उपेंद्र प्रसाद) के रूप में हुई है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद रजौली के अनुमंडलीय अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

- बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित रजौली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पटना जा रही शराब लदी एक मारुति सुजुकी कार को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए वाहन चालक सह शराब धंधेबाज ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से आने के दौरान रास्ता भटक गए थे और पटना जाने के बजाय रजौली की ओर चले आए, जिसके बाद जांच चौकी पर पकड़े गए। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि वाहन जांच कर रहे उत्पाद विभाग के निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने इस सिल्वर रंग की मारुति कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की की 180 एमएल वाली कुल 1104 बोतलें शामिल थीं। शराब बरामद होने के बाद वाहन को तुरंत जब्त कर लिया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के चंदन कुमार (पिता स्वर्गीय शिवचंद्र यादव), वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सूरज कुमार (पिता रितेश कुमार) और नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के उत्पल कांत कुमार (पिता उपेंद्र प्रसाद) के रूप में हुई है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद रजौली के अनुमंडलीय अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- झारखंड के कोडरमा जिले में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी सीओ पर 2.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।1
- गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के रंगूनगर गांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक 3 वर्षीय मासूम पियूष मांझी खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बदहवास हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब 6 घंटे तक चले बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NDRF और SDRF के जवानों ने अपनी सूझबूझ, तकनीकी दक्षता और धैर्य का परिचय देते हुए पियूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संकरे बोरवेल में फंसे बच्चे तक पहुंचना बेहद कठिन था, लेकिन जवानों ने पूरी सावधानी और सटीक रणनीति से मासूम की जान बचा ली। बच्चे के सकुशल बाहर आते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई, परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पियूष को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस सफल अभियान के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। प्रशासन के अनुसार, यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो नल-जल योजना के संवेदक, संबंधित विभाग या अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, खुले बोरवेलों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। इस रेस्क्यू के दौरान कुछ ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजा गया ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था, हालांकि इस आरोप की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- कोडरमा के केंदुआ लालोडीह में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा अत्यंत धूमधाम के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जानकी प्रसाद यादव विशेष रूप से शामिल हुए।1
- कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा झुमरी तिलैया और कोडरमा में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह 11 बजे परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा उच्च विद्यालय, सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय और सीडी गर्ल्स हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा इंटरनेट के फायदे और नुकसान जैसे विषयों पर निबंध, चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी सचिव सह एसीजेएम प्रज्ञा बाजपेई उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूक होकर ही लोग अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह, बाल मजदूरी, शिक्षा के अधिकार, अधिकार एवं कर्तव्य तथा डीएलएसए की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता नवल किशोर, किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण सहित पीएलवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।1
- नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में काराखूंट जंगल के पास धनारजय नदी के किनारे से उत्पाद विभाग की टीम ने अज्ञात अवस्था में खड़ी एक बोलेरो से भारी मात्रा में बियर बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग के निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। वहां नदी किनारे खड़ी उजले रंग की महिंद्रा बोलेरो से कुल 192 केन बियर जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 96 लीटर बताई गई है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बरामद की गई बियर और गाड़ी को समेकित जांच चौकी पर लाया गया है। विभाग ने इस मामले में फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।1
- बिहार के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत रंगूनगर में एक तीन साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है।1