logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*केकड़ी में वैष्णव समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *केकड़ी में वैष्णव समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *केकड़ी, 1 मई(पवन राठी )* *श्री वैष्णव बैरागी (च.स.) छात्रावास समिति, केकड़ी के तत्वाधान में प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन शुक्रवार, 1 मई 2026 को प्रेम मैरिज गार्डन, अजमेर-जयपुर बाईपास (पानी की टंकी के पास) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।* *सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा सभी 11 जोड़ों को सिलाई मशीन भेंट की।* *विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर वैष्णव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, वैष्णव महासभा शिक्षा निधि, हरिद्वार) ने कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं भामाशाह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक स्वामी (प्रांतीय अध्यक्ष, जयपुर), श्योजी राम (गौरवधनपुरा), एस.पी. वैष्णव (गोविंदपुरा), श्रवण वैष्णव (अजमेर), राधेश्याम वैष्णव (ताजपुरा), रामस्वरूप वैष्णव (सराधना), सत्यनारायण रामावत (पुष्कर), उमाशंकर (बिजौलिया), कैलाश वैष्णव (ब्यावर) एवं कैलाश वैष्णव (नांदला) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।* *कार्यक्रम में नसीराबाद, धानेश्वर, गुलाबपुरा, विजयनगर, चौमालीसा, प्रथम एवं द्वितीय समितियां, सरवाड़, जल सेवा समिति, धर्मशाला समिति डिग्गी, भिनाय समिति, केकड़ी महासभा एवं युवा संगठन केकड़ी सहित आसपास की सभी समितियों ने तन, मन और धन से सहयोग दिया।* *मीडिया प्रभारी परमेश्वर टीलावत के अनुसार, इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 11 जोड़ों का विवाह निःशुल्क एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाज बंधुओं ने कन्यादान कर नवदंपत्तियों को उदारतापूर्वक उपहार भेंट किए।* *कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल को प्रातः ध्वजारोहण एवं गणेश स्थापना के साथ हुई, जबकि शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।* *समिति सचिव रामधन वैष्णव ने बताया कि 1 मई की सुबह सभी 11 बारातें सम्मेलन स्थल पर पहुंचीं। इसके पश्चात बिजासन माता मंदिर से भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जो सरसडी गेट, खिड़की गेट, घंटाघर और जूनिया गेट होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंची। शोभायात्रा में वैष्णव चार संप्रदाय के ध्वज अग्रभाग में रहे, दूल्हे घोड़ी पर एवं दुल्हनें बग्गी में सवार होकर बैंड-बाजों के साथ निकलीं।* *सम्मेलन स्थल पर तोरण एवं वरमाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके बाद विद्वान पंडितों के सानिध्य में पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराए गए। दिनभर प्रतिभोज का आयोजन चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान समाज के भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।* *अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों की विदाई समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन की विशेषता यह रही कि सभी 11 जोड़ों को भामाशाहों द्वारा प्राप्त उपहार सामग्री भेंट की गई।* *समिति ने इस आयोजन को समाज में एकता, सहयोग एवं सादगीपूर्ण विवाह परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।*

11 hrs ago
user_Pawan kumar Rathi
Pawan kumar Rathi
Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
11 hrs ago

*केकड़ी में वैष्णव समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *केकड़ी में वैष्णव समाज का प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *केकड़ी, 1 मई(पवन राठी )* *श्री वैष्णव बैरागी (च.स.) छात्रावास समिति, केकड़ी के तत्वाधान में प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन शुक्रवार, 1 मई 2026 को प्रेम मैरिज गार्डन, अजमेर-जयपुर बाईपास (पानी की टंकी के पास) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।* *सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

प्रदान किया तथा सभी 11 जोड़ों को सिलाई मशीन भेंट की।* *विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर वैष्णव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, वैष्णव महासभा शिक्षा निधि, हरिद्वार) ने कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं भामाशाह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक स्वामी (प्रांतीय अध्यक्ष, जयपुर), श्योजी राम (गौरवधनपुरा), एस.पी. वैष्णव (गोविंदपुरा), श्रवण वैष्णव (अजमेर), राधेश्याम वैष्णव (ताजपुरा), रामस्वरूप वैष्णव (सराधना), सत्यनारायण रामावत (पुष्कर), उमाशंकर (बिजौलिया), कैलाश वैष्णव (ब्यावर) एवं कैलाश वैष्णव (नांदला) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।* *कार्यक्रम में नसीराबाद, धानेश्वर, गुलाबपुरा, विजयनगर, चौमालीसा, प्रथम एवं द्वितीय समितियां, सरवाड़, जल सेवा समिति, धर्मशाला समिति डिग्गी, भिनाय समिति, केकड़ी महासभा एवं युवा संगठन केकड़ी सहित आसपास की सभी समितियों ने तन, मन

और धन से सहयोग दिया।* *मीडिया प्रभारी परमेश्वर टीलावत के अनुसार, इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 11 जोड़ों का विवाह निःशुल्क एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाज बंधुओं ने कन्यादान कर नवदंपत्तियों को उदारतापूर्वक उपहार भेंट किए।* *कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल को प्रातः ध्वजारोहण एवं गणेश स्थापना के साथ हुई, जबकि शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।* *समिति सचिव रामधन वैष्णव ने बताया कि 1 मई की सुबह सभी 11 बारातें सम्मेलन स्थल पर पहुंचीं। इसके पश्चात बिजासन माता मंदिर से भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जो सरसडी गेट, खिड़की गेट, घंटाघर और जूनिया गेट होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंची। शोभायात्रा में वैष्णव चार संप्रदाय

के ध्वज अग्रभाग में रहे, दूल्हे घोड़ी पर एवं दुल्हनें बग्गी में सवार होकर बैंड-बाजों के साथ निकलीं।* *सम्मेलन स्थल पर तोरण एवं वरमाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके बाद विद्वान पंडितों के सानिध्य में पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराए गए। दिनभर प्रतिभोज का आयोजन चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान समाज के भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।* *अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों की विदाई समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन की विशेषता यह रही कि सभी 11 जोड़ों को भामाशाहों द्वारा प्राप्त उपहार सामग्री भेंट की गई।* *समिति ने इस आयोजन को समाज में एकता, सहयोग एवं सादगीपूर्ण विवाह परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।*

More news from राजस्थान and nearby areas
  • JLN अस्पताल में अवस्थाओं पर भड़के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एक बेड पर 2 मरीजों को लेटाने पर लगाई फटकार आज अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ओर अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल सामरिया ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक बेड पर 2 मरीजों को लेटा देख मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सामरिया भड़क गये ओर अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगा दी। आज सुबह ही पीली खान क्षेत्र में गैस बर्निंग में घायल हुए मरीज को गर्मी में लेटा रखा था और उसके साथ में एक अन्य मरीज को भी लेटा रखा था जिसे देख मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भड़क गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    1
    JLN अस्पताल में अवस्थाओं पर भड़के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एक बेड पर 2 मरीजों को लेटाने पर लगाई फटकार
आज अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ओर अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल सामरिया ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक बेड पर 2 मरीजों को लेटा देख मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सामरिया भड़क गये ओर अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगा दी।
आज सुबह ही पीली खान क्षेत्र में गैस बर्निंग में घायल हुए मरीज को गर्मी में लेटा रखा था और उसके साथ में एक अन्य मरीज को भी लेटा रखा था जिसे देख मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भड़क गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां एक परिवार वैष्णो देवी से लौट रहा था, तभी कार में अचानक आग लग गई. इसमें पांच लोग जिंदा जल गए. हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. वहीं घटना के समय ड्राइवर कार से कूद गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.
    1
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां एक परिवार वैष्णो देवी से लौट रहा था, तभी कार में अचानक आग लग गई. इसमें पांच लोग जिंदा जल गए. हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. वहीं घटना के समय ड्राइवर कार से कूद गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • Post by Raghunath rajput
    1
    Post by Raghunath rajput
    user_Raghunath rajput
    Raghunath rajput
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बेसहारा सांड का हमला: 90 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, शहर में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापति ब्यावर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर आज एक दर्दनाक घटना सामने आई । जहां एक बेसहारा सांड ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को अपने सींगों में फंसा कर जोर से उछाल दिया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कई हड्डियां टूट गईं ।वहीं कमर में गंभीर चोट (स्पाइन व स्लिप डिस्क) भी आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका उपचार जारी है। बढ़ती समस्या,बेबस नागरिक शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इनका शिकार बन रहे हैं । लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। केवल बयानबाजी और औपचारिकताओं तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती है। जनता में आक्रोश घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि हर बार ऐसी घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए चर्चा होती है । लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। यह घटना एक बार फिर प्रशासन के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक शहरवासी इस तरह के खतरों के बीच जीवन जीने को मजबूर रहेंगे। आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    3
    बेसहारा सांड का हमला: 90 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, शहर में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक
सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापति 
ब्यावर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर आज एक दर्दनाक घटना सामने आई । जहां एक बेसहारा सांड ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को अपने सींगों में फंसा कर जोर से उछाल दिया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कई हड्डियां टूट गईं ।वहीं कमर में गंभीर चोट (स्पाइन व स्लिप डिस्क) भी आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका उपचार जारी है।
बढ़ती समस्या,बेबस नागरिक
शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इनका शिकार बन रहे हैं । लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। केवल बयानबाजी और औपचारिकताओं तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती है।
जनता में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि हर बार ऐसी घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए चर्चा होती है । लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता।
यह घटना एक बार फिर प्रशासन के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक शहरवासी इस तरह के खतरों के बीच जीवन जीने को मजबूर रहेंगे। आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए।
    1
    स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पंजीयन कार्यालय हटाने पर भड़के नागरिक और अधिवक्ता,#rajasthan #jaipurnews #latestupdates
    1
    पंजीयन कार्यालय हटाने पर भड़के नागरिक और अधिवक्ता,#rajasthan #jaipurnews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जोधपुर के बिलाड़ा में तीन साल का बच्चा खेलते-खेलते पिता की कार में बंद हो गया. भीषण गर्मी के कारण कार के अंदर तापमान बढ़ गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. परिजन देर से उसे ढूंढ पाए और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
    1
    जोधपुर के बिलाड़ा में तीन साल का बच्चा खेलते-खेलते पिता की कार में बंद हो गया. भीषण गर्मी के कारण कार के अंदर तापमान बढ़ गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. परिजन देर से उसे ढूंढ पाए और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • ​अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के समीप स्थित देहली गेट क्षेत्र इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र के नालों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता गंदा पानी न केवल स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है, बल्कि इबादत के लिए आने वाले जायरीनों की आस्था को भी चोट पहुँचा रहा है। ​आस्था के मार्ग पर गंदगी का पहरा ​दरगाह के पास होने के कारण इस मार्ग से रोजाना हजारों जायरीन दरगाह और आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा करने गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेष रूप से जुम्मे (शुक्रवार) के दिन, जब जायरीनों की भारी भीड़ होती है, तब स्थिति और भी विकराल हो जाती है। नमाज के लिए शुद्धता (पाकीजगी) अनिवार्य है, लेकिन सड़कों पर फैले कीचड़ और गंदे पानी की छींटें पड़ने से जायरीन 'नापाक' हो जाते हैं, जिससे उनमें गहरा रोष व्याप्त है। निगम की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवाल..​क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायत करने पर नगर निगम के कर्मचारी खानापूर्ति के लिए मौके पर जरूर आते हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ​"कर्मचारी आते हैं और थोड़ी-बहुत सफाई करके चले जाते हैं, लेकिन कुछ ही घंटों बाद नाले फिर से उफनने लगते हैं। आखिर नालों की गहराई से सफाई क्यों नहीं की जा रही है. ​सड़कों पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैली रहती है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जायरीनों और दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की इस अनदेखी से पर्यटन और शहर की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
    1
    ​अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के समीप स्थित देहली गेट क्षेत्र इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र के नालों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता गंदा पानी न केवल स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है, बल्कि इबादत के लिए आने वाले जायरीनों की आस्था को भी चोट पहुँचा रहा है।
​आस्था के मार्ग पर गंदगी का पहरा ​दरगाह के पास होने के कारण इस मार्ग से रोजाना हजारों जायरीन दरगाह और आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा करने गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेष रूप से जुम्मे (शुक्रवार) के दिन, जब जायरीनों की भारी भीड़ होती है, तब स्थिति और भी विकराल हो जाती है। नमाज के लिए शुद्धता (पाकीजगी) अनिवार्य है, लेकिन सड़कों पर फैले कीचड़ और गंदे पानी की छींटें पड़ने से जायरीन 'नापाक' हो जाते हैं, जिससे उनमें गहरा रोष व्याप्त है। निगम की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवाल..​क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायत करने पर नगर निगम के कर्मचारी खानापूर्ति के लिए मौके पर जरूर आते हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
​"कर्मचारी आते हैं और थोड़ी-बहुत सफाई करके चले जाते हैं, लेकिन कुछ ही घंटों बाद नाले फिर से उफनने लगते हैं। आखिर नालों की गहराई से सफाई क्यों नहीं की जा रही है.
​सड़कों पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैली रहती है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जायरीनों और दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की इस अनदेखी से पर्यटन और शहर की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.