logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीना में गौ संरक्षण को लेकर निकली पदयात्रा, केंद्रीय कानून और गोपालन मंत्रालय की उठी मांग बीना। सम्पूर्ण भारत में अखिल वेदलक्षणा गोमाता यानी देशी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को बीना में श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। अभियान के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री राम नाम सिद्ध पीठ पर एकत्रित हुए और हरि नाम संकीर्तन करते हुए पैदल तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति, राज्यपाल और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देशभर में गोवंश संरक्षण के लिए अलग से केंद्रीय कानून बनाए जाने तथा गो पालन मंत्रालय की स्थापना किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि देखरेख और संरक्षण के अभाव में गौ माता की स्थिति दयनीय होती जा रही है। कई स्थानों पर गोवंश सड़कों पर भटकता नजर आता है, जिससे दुर्घटनाएं भी होती हैं और पशुओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यदि केंद्रीकृत कानून बनाया जाता है तो गोवंश की सुरक्षा, पालन-पोषण और सम्मान सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गो सेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में राम नाम महाराज के नाम से प्रसिद्ध हरदेव प्रसाद टोंटे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान गौसंरक्षण गोमाता गोवंश गोपालनमंत्रालय केंद्रीयकानून ज्ञापन पदयात्रा सनातनसंस्कृति धार्मिकआस्था हरिनामसंकीर्तन रामनामसिद्धपीठ मध्यप्रदेश

12 hrs ago
user_बिजय चोहन
बिजय चोहन
Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

बीना में गौ संरक्षण को लेकर निकली पदयात्रा, केंद्रीय कानून और गोपालन मंत्रालय की उठी मांग बीना। सम्पूर्ण भारत में अखिल वेदलक्षणा गोमाता यानी देशी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को बीना में श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। अभियान के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री राम नाम सिद्ध पीठ पर एकत्रित हुए और हरि नाम संकीर्तन करते हुए पैदल तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति, राज्यपाल और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देशभर में गोवंश संरक्षण के लिए अलग से केंद्रीय कानून बनाए जाने तथा गो पालन मंत्रालय की स्थापना किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि देखरेख और संरक्षण के अभाव में गौ माता की स्थिति दयनीय होती जा रही है। कई स्थानों पर गोवंश सड़कों पर भटकता नजर आता है, जिससे दुर्घटनाएं भी होती हैं और पशुओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यदि केंद्रीकृत कानून बनाया जाता है तो गोवंश की सुरक्षा, पालन-पोषण और सम्मान सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गो सेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में राम नाम महाराज के नाम से प्रसिद्ध हरदेव प्रसाद टोंटे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान गौसंरक्षण गोमाता गोवंश गोपालनमंत्रालय केंद्रीयकानून ज्ञापन पदयात्रा सनातनसंस्कृति धार्मिकआस्था हरिनामसंकीर्तन रामनामसिद्धपीठ मध्यप्रदेश

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ वार्ड क्रमांक-10 में रहने वाले एक पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। ​अकेले रहते थे पति-पत्नी ​जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय उत्तम अहिरवार और उनकी 42 वर्षीय पत्नी हरिबाई घर में अकेले रहते थे। दंपत्ति बीड़ी बनाने का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। उनका इकलौता बेटा काम के सिलसिले में सागर में रहता है। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटकते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। ​रात को पड़ोसियों के साथ की थी चर्चा ​हैरानी की बात यह है कि रविवार देर रात तक दोनों पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर मोहल्ले वालों के साथ बैठे थे। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने बिल्कुल सामान्य तरीके से बातचीत की थी। उनके व्यवहार से जरा भी आभास नहीं हुआ कि वे ऐसा कोई खौफनाक कदम उठा सकते हैं। ​जांच में जुटी पुलिस ​घटना की जानकारी मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सागर में रह रहे उनके बेटे को सूचना दी। बेटे के पहुंचने के बाद शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि ​मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ​पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि कुछ घंटों पहले तक सामान्य दिख रहे दंपत्ति ने अचानक मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।
    2
    मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ वार्ड क्रमांक-10 में रहने वाले एक पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। ​अकेले रहते थे पति-पत्नी ​जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय उत्तम अहिरवार और उनकी 42 वर्षीय पत्नी हरिबाई घर में अकेले रहते थे। दंपत्ति बीड़ी बनाने का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। उनका इकलौता बेटा काम के सिलसिले में सागर में रहता है। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटकते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। ​रात को पड़ोसियों के साथ की थी चर्चा ​हैरानी की बात यह है कि रविवार देर रात तक दोनों पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर मोहल्ले वालों के साथ बैठे थे। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने बिल्कुल सामान्य तरीके से बातचीत की थी। उनके व्यवहार से जरा भी आभास नहीं हुआ कि वे ऐसा कोई खौफनाक कदम उठा सकते हैं। ​जांच में जुटी पुलिस ​घटना की जानकारी मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सागर में रह रहे उनके बेटे को सूचना दी। बेटे के पहुंचने के बाद शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि ​मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ​पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि कुछ घंटों पहले तक सामान्य दिख रहे दंपत्ति ने अचानक मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना बीना में रामनाम महाराज ने तहसील पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौ माता को माता का दर्जा देने की मांग बीना, सागर। सनातन धर्म में गौ सेवा को विशेष स्थान दिए जाने की परंपरा के बीच बीना में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। वर्षों से मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को विधिवत माता का दर्जा देने की मांग उठाई। रामनाम महाराज अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गौ सुरक्षा, गौ सेवा और गौवंश संरक्षण को लेकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। ज्ञापन में देशभर में अधिक से अधिक गौशालाओं की स्थापना, गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई। रामनाम महाराज ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आस्था और संस्कृति की आधारशिला हैं तथा उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए सरकार को ठोस एवं कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गौ संरक्षण को राष्ट्रहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने गौ माता को सर्वोच्च सम्मान देने और गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता बनाने की मांग की। खास बात यह रही कि सामान्यतः मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज का स्वयं तहसील पहुंचना अनुयायियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्थकों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अब क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि राष्ट्रपति के नाम भेजे गए इस ज्ञापन पर शासन-प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई करता है।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
बीना में रामनाम महाराज ने तहसील पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौ माता को माता का दर्जा देने की मांग
बीना, सागर। सनातन धर्म में गौ सेवा को विशेष स्थान दिए जाने की परंपरा के बीच बीना में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। वर्षों से मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को विधिवत माता का दर्जा देने की मांग उठाई।
रामनाम महाराज अपने समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गौ सुरक्षा, गौ सेवा और गौवंश संरक्षण को लेकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। ज्ञापन में देशभर में अधिक से अधिक गौशालाओं की स्थापना, गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई।
रामनाम महाराज ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आस्था और संस्कृति की आधारशिला हैं तथा उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए सरकार को ठोस एवं कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने गौ संरक्षण को राष्ट्रहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।
इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने गौ माता को सर्वोच्च सम्मान देने और गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता बनाने की मांग की। खास बात यह रही कि सामान्यतः मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकलने वाले रामनाम महाराज का स्वयं तहसील पहुंचना अनुयायियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
समर्थकों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अब क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि राष्ट्रपति के नाम भेजे गए इस ज्ञापन पर शासन-प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई करता है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by बिजय चोहन
    1
    Post by बिजय चोहन
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीना में गूंजा “गौ माता” का मुद्दा… सड़कों पर उतरा जनसैलाब… और अब उठी मांग—देश में बने सख्त केंद्रीय कानून और बने “गोपालन मंत्रालय”! आखिर क्यों भड़का आक्रोश… देखिए ये खास रिपोर्ट…
    1
    बीना में गूंजा “गौ माता” का मुद्दा… सड़कों पर उतरा जनसैलाब… और अब उठी मांग—देश में बने सख्त केंद्रीय कानून और बने “गोपालन मंत्रालय”! आखिर क्यों भड़का आक्रोश… देखिए ये खास रिपोर्ट…
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार सागर स्थित मुख्य बस स्टेण्ड पर यात्री बसों पर राहवीर एवं कैशलेस योजना प्रचार-प्रसार हेतु परिवहन अमले द्वारा स्टीकर लगाये गये। दोनों योजनाओं के कुल 400 स्टीकर तैयार कराकर सागर बस स्टेण्ड से संचालित होने वाली सभी यात्री बसों पर लगाये गये है। जिससे इन दोनों योजनाओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाई जा सकें। राहवीर योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि दुर्घटना के 01 घण्टे के अंदर इलाज हेतु अस्पताल पहुंचा जाता है तो अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को राहवीर संबाोधित किया गया है। राहवीर को रू. 25000/- का पुरूष्कार तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। राहवीर योजना सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाली एक नेक योजना है तथा जान बचाने वाले व्यक्ति को इस कार्य हेतु पुरूष्कृत तथा सम्मानित किया जाता है। शासन की एक अन्य महत्वपूर्ण योजना है, नगदी रहत उपचार योजना-2025, इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा तुरंत इलाज प्रारंभ किया जाना अनिवार्य है तथा रू. 1.50 लाख का निःशुल्क उपचार अथवा 07 दिवस तक निःशुल्क उपचार की व्यवस्था इस योजना अंतर्गत की गई है। उक्त दोनों योजनायें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यात्री बसों में स्टीकर लगाये गये है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा समस्त यात्री बस संचालकों एवं आमजन से अपील की है कि सभी उपरोक्त दोनों योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने हेतु अपना सार्थक योगदान देवें।
    1
    परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं  कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार सागर स्थित मुख्य बस स्टेण्ड पर यात्री बसों पर राहवीर एवं कैशलेस योजना प्रचार-प्रसार हेतु परिवहन अमले द्वारा स्टीकर लगाये गये। दोनों योजनाओं के कुल 400 स्टीकर तैयार कराकर सागर बस स्टेण्ड से संचालित होने वाली सभी यात्री बसों पर लगाये गये है। जिससे इन दोनों योजनाओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाई जा सकें।  राहवीर योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि दुर्घटना के 01 घण्टे के अंदर इलाज हेतु अस्पताल पहुंचा जाता है तो अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को राहवीर संबाोधित किया गया है। राहवीर को रू. 25000/-  का पुरूष्कार तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। राहवीर योजना सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाली एक नेक योजना है तथा जान बचाने वाले व्यक्ति को इस कार्य हेतु पुरूष्कृत तथा सम्मानित किया जाता है।
शासन की एक अन्य महत्वपूर्ण योजना है, नगदी रहत उपचार योजना-2025, इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा तुरंत इलाज प्रारंभ किया जाना अनिवार्य है तथा रू. 1.50 लाख का निःशुल्क उपचार अथवा 07 दिवस तक निःशुल्क उपचार की व्यवस्था इस योजना अंतर्गत की गई है। उक्त दोनों योजनायें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यात्री बसों में स्टीकर लगाये गये है।  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा समस्त यात्री बस संचालकों एवं आमजन से अपील की है कि सभी उपरोक्त दोनों योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने हेतु अपना सार्थक योगदान देवें।
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर खाद्य सामग्री वितरण, जांच में पुष्टि—ग्रामीणों में आक्रोश पाली। पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री वितरित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को पोषण आहार के रूप में जो पैकेट वितरित किए गए, उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। जब बच्चों के परिजनों ने घर ले जाकर सामग्री की जांच की, तो पैकेटों पर अंकित एक्सपायरी डेट निकल चुकी पाई गई। इसके बाद अभिभावकों ने तत्काल इस मामले को लेकर विरोध जताया और केन्द्र पर पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोषण आहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कभी भी गंभीरता से जांच नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मामले की सूचना पाली तहसील प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार रविन्द्र कुमार मौके पर ग्राम बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया, जिसमें एक्सपायर डेट का सामान पाया गया। जांच के दौरान कई महिलाओं और अभिभावकों ने भी वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए और अपनी नाराजगी जाहिर की। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और पूरी घटना की विस्तृत जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो। इधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अभिभावकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
    1
    आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर खाद्य सामग्री वितरण, जांच में पुष्टि—ग्रामीणों में आक्रोश
पाली। पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री वितरित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को पोषण आहार के रूप में जो पैकेट वितरित किए गए, उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। जब बच्चों के परिजनों ने घर ले जाकर सामग्री की जांच की, तो पैकेटों पर अंकित एक्सपायरी डेट निकल चुकी पाई गई। इसके बाद अभिभावकों ने तत्काल इस मामले को लेकर विरोध जताया और केन्द्र पर पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोषण आहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कभी भी गंभीरता से जांच नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मामले की सूचना पाली तहसील प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार रविन्द्र कुमार मौके पर ग्राम बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया, जिसमें एक्सपायर डेट का सामान पाया गया। जांच के दौरान कई महिलाओं और अभिभावकों ने भी वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए और अपनी नाराजगी जाहिर की।
तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और पूरी घटना की विस्तृत जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।
इधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अभिभावकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 📰 19 दिन में लूटकांड का खुलासा, ₹18 लाख का मशरूका बरामद हैदरगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 अब भी फरार विदिशा, 27 अप्रैल। जिले के थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 8 अप्रैल को हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये का मशरूका भी बरामद किया है। दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल की शाम ग्राम गुंजारी के पास नदी की पुलिया पर बांसादेही निवासी सराफा व्यापारी मनोज कुमार सोनी (39) अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर डंडों से हमला किया और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में थाना हैदरगढ़ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। “360° डिग्री – दृष्टि अभियान” के तहत पुलिस ने 165 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान कर 19 दिन के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा उर्फ भावसिंह कुर्मी (बीना), अजय यादव (ललितपुर), जगदीश उर्फ हल्ले कुर्मी (टीकमगढ़) और रणवीर उर्फ भगोले बुन्देला (अशोकनगर) शामिल हैं। वहीं इन्दु राजा और सुमित यादव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कॉर्पियो और एक ब्रेंजा कार सहित करीब 18 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी आगे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना टल गई। इस कार्रवाई में थाना हैदरगढ़ पुलिस, साइबर सेल एवं विशेष टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
    4
    📰 19 दिन में लूटकांड का खुलासा, ₹18 लाख का मशरूका बरामद
हैदरगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 अब भी फरार
विदिशा, 27 अप्रैल। जिले के थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 8 अप्रैल को हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये का मशरूका भी बरामद किया है। दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल की शाम ग्राम गुंजारी के पास नदी की पुलिया पर बांसादेही निवासी सराफा व्यापारी मनोज कुमार सोनी (39) अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर डंडों से हमला किया और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में थाना हैदरगढ़ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। “360° डिग्री – दृष्टि अभियान” के तहत पुलिस ने 165 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान कर 19 दिन के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवा उर्फ भावसिंह कुर्मी (बीना), अजय यादव (ललितपुर), जगदीश उर्फ हल्ले कुर्मी (टीकमगढ़) और रणवीर उर्फ भगोले बुन्देला (अशोकनगर) शामिल हैं। वहीं इन्दु राजा और सुमित यादव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों से एक स्कॉर्पियो और एक ब्रेंजा कार सहित करीब 18 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी आगे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी घटना टल गई।
इस कार्रवाई में थाना हैदरगढ़ पुलिस, साइबर सेल एवं विशेष टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील में पिछले तीन घंटों से जारी मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सबसे बुरा हाल गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी का है, जहाँ किसानों का हजारों क्विंटल अनाज जलमग्न हो गया है। दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मंडी प्रांगण में रखा गेहूं पूरी तरह भीग गया। स्थिति इतनी गंभीर है कि मंडी की नालियों में गेहूं बहता हुआ नजर आया। किसानों का आरोप है कि उनका गेहूं व्यापारियों द्वारा पहले ही खरीदा जा चुका था, लेकिन तौल (वजन) की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। अब अनाज भीग जाने के बाद व्यापारियों ने इसे स्वीकार करने से साफ मना कर दिया है। किसानों पर दोहरी मार: एक तरफ कुदरत की मार और दूसरी तरफ व्यापारियों के इनकार ने किसानों को बेबस कर दिया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने साल भर मेहनत कर फसल तैयार की थी, लेकिन अब उपज बिकने से पहले ही बर्बाद हो गई।
    4
    सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील में पिछले तीन घंटों से जारी मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सबसे बुरा हाल गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी का है, जहाँ किसानों का हजारों क्विंटल अनाज जलमग्न हो गया है।
दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मंडी प्रांगण में रखा गेहूं पूरी तरह भीग गया। स्थिति इतनी गंभीर है कि मंडी की नालियों में गेहूं बहता हुआ नजर आया।
किसानों का आरोप है कि उनका गेहूं व्यापारियों द्वारा पहले ही खरीदा जा चुका था, लेकिन तौल (वजन) की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। अब अनाज भीग जाने के बाद व्यापारियों ने इसे स्वीकार करने से साफ मना कर दिया है।
किसानों पर दोहरी मार: एक तरफ कुदरत की मार और दूसरी तरफ व्यापारियों के इनकार ने किसानों को बेबस कर दिया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने साल भर मेहनत कर फसल तैयार की थी, लेकिन अब उपज बिकने से पहले ही बर्बाद हो गई।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.