कुशलगढ़ में सड़क किनारे कार में मिला युवक का शव, पास में मिली कीटनाशक दवा से बढ़ा रहस्य कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में कुशलगढ़ से करीब 14 किलोमीटर दूर कोटड़ी गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी टाटा सफारी कार में 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कार का एक फाटक खुला था और अंदर युवक मृत अवस्था में मिला। आसपास तलाशी के दौरान पेड़ के पास कीटनाशक दवा भी मिली। वाहन से संबंधित जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान जिमी लेअल पुत्र अनिल लेअल, उम्र 36 वर्ष, निवासी डीहाना, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पंजाब निवासी युवक कुशलगढ़ के कोटड़ी गांव तक कैसे पहुंचा, वह अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था और मौके पर मिली कीटनाशक दवा का घटना से क्या संबंध है—इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारण को लेकर पुलिस ने कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।
कुशलगढ़ में सड़क किनारे कार में मिला युवक का शव, पास में मिली कीटनाशक दवा से बढ़ा रहस्य कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में कुशलगढ़ से करीब 14 किलोमीटर दूर कोटड़ी गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी टाटा सफारी कार में 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कार का एक फाटक खुला था और अंदर युवक मृत अवस्था में मिला। आसपास तलाशी के दौरान पेड़ के पास कीटनाशक दवा भी मिली। वाहन से संबंधित जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान जिमी लेअल पुत्र अनिल लेअल, उम्र 36 वर्ष, निवासी डीहाना, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पंजाब निवासी युवक कुशलगढ़ के कोटड़ी गांव तक कैसे पहुंचा, वह अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था और मौके पर मिली कीटनाशक दवा का घटना से क्या संबंध है—इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारण को लेकर पुलिस ने कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।
- रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव 12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं। समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1
- गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले। मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।1
- प्रतापगढ़ मे अवैध खनन के दौरान जान गवाने वाले रेंजर शहीद प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी गई1
- आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लाटरी निकाली गई आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसमें आसपुर और साबला पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछले चुनाव में दोनों पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे। प्रधान पदों के आरक्षण के साथ पंचायत समिति सदस्य पदों के वार्डों का आरक्षण भी तय किया गया। अब पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पहली बार एक साथ होंगे पंचायती राज चुनाव प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित किया गया। अब आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। जिला परिषद के 7 वार्डों का आरक्षण तय जिला परिषद के संबंधित क्षेत्र में सात वार्डों का आरक्षण भी लॉटरी से तय किया गया है। इसमें साबला और निठाउआ वार्ड एसटी पुरुष के लिए, म्याला एसटी महिला के लिए, पूंजपुर और नांदली अहाड़ा सामान्य ओपन, जबकि आसपुर और बनकोड़ा सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं वार्ड आसपुर पंचायत समिति के 17 वार्डों का आरक्षण आसपुर पंचायत समिति में कुल 17 सदस्य वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। इनमें एसटी, एससी और ओबीसी के साथ सामान्य वर्ग तथा महिला वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं। ग्राम पंचायतों की लॉटरी गुरुवार को अब आसपुर और साबला पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।1
- देवास के लाल जय मीणा का कमाल: एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया ऐतिहासिक कांस्य पदक देवास: मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहर देवास ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अनूठी पहचान बनाई है। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में देवास के युवा सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने पुरुष एकल (Men's Singles) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। यह पहला मौका है जब भारत ने एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस इतिहास में कोई पदक जीता है।2
- वाकड़ ग्रुप द्वारा अंबाजी के नजदीक के खेराज में भेलपुरी अमेरिकन भुट्टे और खिचड़ी का प्रसाद बनाकर वितरण किया इससे पहले 17 तारीख से बिछीवाड़ा से आगे 4 किलोमीटर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया था लगातार 15 वर्षों से सभी माताजी के भक्तों की सेवा में लगा हुआ सभी भक्त शांति से अपने स्वास्थ्य को संभालते हुए यात्रा करें और पूरे बगड़ में शांति बनी रहे किसानों के फसल अच्छी हो व्यापारियों का धंधा अच्छा इसी आशीर्वाद के साथ वाग़ड़ जय अंबे1
- कुशलगढ़ में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न, प्रशासन ने आमजन और मीडिया का जताया आभार कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशियों, आमजन और मीडिया कर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और आपसी समन्वय से निर्वाचन प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सकी। निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के समर्पण और जिम्मेदारी की भी उन्होंने सराहना की। वहीं पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार नैन ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ आमजन, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभाई। साथ ही सभी से आगे भी शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।1
- कुशलगढ़ में सड़क किनारे कार में मिला युवक का शव, पास में मिली कीटनाशक दवा से बढ़ा रहस्य कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में कुशलगढ़ से करीब 14 किलोमीटर दूर कोटड़ी गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी टाटा सफारी कार में 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कार का एक फाटक खुला था और अंदर युवक मृत अवस्था में मिला। आसपास तलाशी के दौरान पेड़ के पास कीटनाशक दवा भी मिली। वाहन से संबंधित जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान जिमी लेअल पुत्र अनिल लेअल, उम्र 36 वर्ष, निवासी डीहाना, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पंजाब निवासी युवक कुशलगढ़ के कोटड़ी गांव तक कैसे पहुंचा, वह अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था और मौके पर मिली कीटनाशक दवा का घटना से क्या संबंध है—इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारण को लेकर पुलिस ने कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।1