Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंझलाडीह के विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से हुई पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बगोदर। बगोदर के मंझलाडीह स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा कमेटी के गोबिंद राणा ने बताया कि मंदिर में लंबे समय से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग रहता है।
BITTU JOURNALIST
मंझलाडीह के विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से हुई पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बगोदर। बगोदर के मंझलाडीह स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा कमेटी के गोबिंद राणा ने बताया कि मंदिर में लंबे समय से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग रहता है।
More news from झारखंड and nearby areas
- विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत बगोदर: बगोदर बस स्टैंड परिसर में मोटर कामगार यूनियन द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान उन्होंने पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा का दर्शन किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। उनके साथ इंटक के राजकिशोर सिंह भी मौजूद थे। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और प्रसाद का वितरण किया गया।1
- रानी बाजार में वर्षों पुराने मुहाने की BCCL-CISF ने कराई भराई कोयले से भरी बोरियां मिलीं, भू-धंसान के खतरे पर ग्रामीणों ने जताई चिंता ग्रामीण बोले—घर के नीचे अवैध खनन हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा1
- लोकेशन धनबाद Slug -- मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Anchor --- मारपीट के विरोध में धनबाद के मेमको मोड़ के पास 8 लेन के सर्विस लेन को स्थानीय ग्रामीणों ने जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.ग्रामीणों का आरोप है कि एक ट्रक में सवार चार पांच लोगों ने बस्ती के एक युवक के साथ मारपीट की. ग्रामीण का कहना है कि भोक्तभोगी बस्ती का युवक ट्रक पर सवार लोगों को धार्मिक स्थल पर शौच करने से मना कर रहा था जिसके विरोध में उनलोगो ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट की सुचना पर बस्ती के लोग आ पहुंचे. बस्ती के लोगों को आता देख सभी गाड़ी को सड़क पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए. इधर विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सुचना पाकर बरवाअड्डा थाना ई पुलिस मौक़े पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे. Byte --- स्थानीय ग्रामीण1
- कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते की दुर्दशा से ग्रामीणों में आक्रोश, रैयत के बाद अब मैयत को भी परेशानी कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते की दुर्दशा से ग्रामीणों में आक्रोश, रैयत के बाद अब मैयत को भी परेशानी --- पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को, मुखिया की संवेदनशीलता पर उठ रहे सवाल --- हजारीबाग/कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत के आजाद नगर स्थित कब्रिस्तान रोड की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार को कब्रिस्तान में एक जनाजे के दौरान शामिल लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान लोगों को हुई परेशानी की तस्वीरें क्षेत्र की जमीनी हकीकत को बयां कर रही हैं। कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर जलजमाव और गंदे पानी की समस्या से आम ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहा है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाने में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़े, तो इस समस्या के समाधान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? *रैयत के बाद अब मैयत को भी परेशानी, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश* स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पेलावल उत्तरी पंचायत के आजाद नगर स्थित कब्रिस्तान रोड की बदहाली के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती रही है। पैदल चलने वाले लोगों से लेकर जनाजे में शामिल होने वाले लोगों तक को जलजमाव और गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जनाजे में शामिल लोगों को गंदे पानी से होकर कब्रिस्तान जाना पड़ा। इस दृश्य ने ग्रामीणों के बीच नाराजगी को और बढ़ा दिया है। लोगों का सवाल है कि यदि आम नागरिकों को अपने जरूरी कार्यों के लिए इस तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़े, तो पंचायत स्तर पर विकास और जनसुविधाओं को लेकर किए गए दावों की वास्तविकता क्या है? *मुखिया की कार्यशैली पर सवाल, जवाबदेही तय करने की मांग* पेलावल उत्तरी पंचायत के मुखिया मोहम्मद एखलाक का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने को है। इस बीच ग्रामीणों का आरोप है कि कब्रिस्तान रोड की समस्या को लेकर पंचायत स्तर पर अपेक्षित संवेदनशीलता और ठोस पहल दिखाई नहीं दी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और जलजमाव की समस्या का समाधान समय रहते किया जाना चाहिए था, ताकि आम लोगों के साथ-साथ जनाजे में शामिल होने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया से सवाल किया है कि कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते की ऐसी स्थिति के लिए जवाबदेही किसकी है और इस समस्या का स्थायी समाधान कब किया जाएगा? *पवित्र धार्मिक कार्य के दौरान परेशानी, समाधान की तत्काल आवश्यकता* जनाजे में शामिल लोगों के अनुसार, गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण उन्हें पाकी और वजू से संबंधित धार्मिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कब्रिस्तान पहुंचने के बाद दोबारा वजू करना पड़ा। इस घटना ने धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले रास्तों की स्वच्छता और व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस्लामी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नमाज के लिए पाकी और वजू का विशेष महत्व है। ऐसे में कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर गंदे पानी का जमाव लोगों के लिए धार्मिक और व्यावहारिक दोनों तरह की परेशानी पैदा कर रहा है। *जनता को अपने जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगने की जरूरत* ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विकास और जनसुविधाओं की जिम्मेदारी जिन जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है, उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। जनता ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए किया है। अब जरूरत है कि ग्रामीण एकजुट होकर अपनी समस्याओं को सामने रखें और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगें। पेलावल उत्तरी पंचायत के कब्रिस्तान रोड की बदहाली का स्थायी समाधान कब होगा और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी, यह सवाल अब ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित प्रशासन और पंचायत के मुखिया से कब्रिस्तान रोड की तत्काल मरम्मत, जलजमाव की समस्या के समाधान और आम लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार को झारखंड के विभिन्न जनमुद्दों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर झारखंडी युवा एकता संघ ने सम्मानित किया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार को झारखंड के विभिन्न जनमुद्दों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर झारखंडी युवा एकता संघ ने सम्मानित किया।1
- खास महल की 50 डिसमिल जमीन पर पांचवीं बार चला जेसीबी, बार-बार अतिक्रमण पर उठे सवाल #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore re1
- बिगड़ते खान-पान और बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा स्वास्थ्य जोखिम, आयुर्वेद विशेषज्ञ ने दी सावधानी की सलाह कोडरमा से खबर है, जहां बिगड़ते खान-पान और बदलती जीवनशैली को लेकर आयुर्वेद विशेषज्ञ ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिगड़ते खान-पान और बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा स्वास्थ्य जोखिम, आयुर्वेद विशेषज्ञ ने दी सावधानी की सलाह कोडरमा से खबर है, जहां बिगड़ते खान-पान और बदलती जीवनशैली को लेकर आयुर्वेद विशेषज्ञ ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।1
- मंझलाडीह के विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से हुई पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बगोदर। बगोदर के मंझलाडीह स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा कमेटी के गोबिंद राणा ने बताया कि मंदिर में लंबे समय से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग रहता है।1