logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में 10 मार्च रात एक घर में आग लगाने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में 10 मार्च रात एक घर में आग लगाने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार,शिकायतकर्ता और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते है और आरोपी का कहना है कि वादी उनकी पत्नी के ऊपर ग़लत नजर रखता है इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है

2 hrs ago
user_NEWS INDIAN 724
NEWS INDIAN 724
पत्रकार Kanke, Ranchi•
2 hrs ago

राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में 10 मार्च रात एक घर में आग लगाने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में 10 मार्च रात एक घर में आग लगाने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार,शिकायतकर्ता और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते है और आरोपी का कहना है कि वादी उनकी पत्नी के ऊपर ग़लत नजर रखता है इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है

More news from झारखंड and nearby areas
  • आज मैं सच्चाई जानने के लिए सदर अस्पताल, रांची गया। लेकिन वहाँ भी Rheumatology विभाग मौजूद नहीं है। पिछले 1 साल से मैं इस मुद्दे को उठा रहा हूँ। मुख्यमंत्री, 104 हेल्पलाइन, सिविल सर्जन, डीसी, Rajendra Institute of Medical Sciences प्रशासन — शायद ही कोई जगह बची हो जहाँ मैंने शिकायत न की हो। सबसे दुख की बात यह है कि पूरे झारखंड में Rheumatology विभाग तो दूर, एक भी Rheumatology डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं है। SLE / Lupus जैसी गंभीर Autoimmune बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीज आखिर जाएँ तो जाएँ कहाँ? सरकार से बस एक मांग — झारखंड में जल्द से जल्द Rheumatology विभाग की स्थापना की जाए।
    1
    आज मैं सच्चाई जानने के लिए सदर अस्पताल, रांची गया।
लेकिन वहाँ भी Rheumatology विभाग मौजूद नहीं है।
पिछले 1 साल से मैं इस मुद्दे को उठा रहा हूँ।
मुख्यमंत्री, 104 हेल्पलाइन, सिविल सर्जन, डीसी, Rajendra Institute of Medical Sciences प्रशासन — शायद ही कोई जगह बची हो जहाँ मैंने शिकायत न की हो।
सबसे दुख की बात यह है कि पूरे झारखंड में
Rheumatology विभाग तो दूर, एक भी Rheumatology डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं है।
SLE / Lupus जैसी गंभीर Autoimmune बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीज आखिर जाएँ तो जाएँ कहाँ?
सरकार से बस एक मांग —
झारखंड में जल्द से जल्द Rheumatology विभाग की स्थापना की जाए।
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    21 hrs ago
  • 12 मार्च 2026, झारखंड के थानों में जर्जर वाहनों का दौर खत्म। पुलिस महकमे को हाई-टेक पेट्रोलिंग के लिए 1477 नई गाड़ियों का तोहफा मिला है। कल 13 मार्च को विधानसभा प्रांगण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों इन वाहनों का वितरण होगा। वाहनों का ब्योरा इसमें 628 चार पहिया वाहन और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं, जो जगुआर मुख्यालय में तैयार खड़े हैं। पहले थानों में 15 साल पुरानी 1196 चार पहिया गाड़ियां थीं, जिनके ब्रेक फेल और मरम्मत की मार झेलनी पड़ रही थी। इन नई गाड़ियों से ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोलिंग मजबूत होगी।
    1
    12 मार्च 2026,  झारखंड के थानों में जर्जर वाहनों का दौर खत्म। पुलिस महकमे को हाई-टेक पेट्रोलिंग के लिए 1477 नई गाड़ियों का तोहफा मिला है। कल 13 मार्च को विधानसभा प्रांगण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों इन वाहनों का वितरण होगा। वाहनों का ब्योरा इसमें 628 चार पहिया वाहन और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं, जो जगुआर मुख्यालय में तैयार खड़े हैं।  पहले थानों में 15 साल पुरानी 1196 चार पहिया गाड़ियां थीं, जिनके ब्रेक फेल और मरम्मत की मार झेलनी पड़ रही थी।  इन नई गाड़ियों से ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोलिंग मजबूत होगी।
    user_Sanjay Sahu
    Sanjay Sahu
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Jharkhand News Feed
    1
    Post by Jharkhand News Feed
    user_Jharkhand News Feed
    Jharkhand News Feed
    Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जंगली हाथियों का आतंक: एक ही घर को कई बार किया क्षतिग्रस्त, पीड़ित को अब तक नहीं मिला मुआवजा गांव – समसेरा, प्रखंड – भरनो, जिला – गुमला | तिथि – 11/03/2026 झारखंड के गांव समसेरा, प्रखंड भरनो, जिला गुमला में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 मार्च 2026 की रात लगभग 2:30 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर परमिला उरांव के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है। जंगली हाथियों ने इससे पहले भी लगभग 3 से 4 बार परमिला उरांव के घर को नुकसान पहुंचाया है। बार-बार घर टूटने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान और रहने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हर घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन अब तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे परिवार काफी परेशान है और अस्थायी जगहों पर रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए और गांव में जंगली हाथियों के आतंक से बचाव के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही राहत और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई, तो गांव के लोगों को लगातार खतरे का सामना करना पड़ेगा।
    1
    जंगली हाथियों का आतंक: एक ही घर को कई बार किया क्षतिग्रस्त, पीड़ित को अब तक नहीं मिला मुआवजा
गांव – समसेरा, प्रखंड – भरनो, जिला – गुमला | तिथि – 11/03/2026
झारखंड के गांव समसेरा, प्रखंड भरनो, जिला गुमला में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 मार्च 2026 की रात लगभग 2:30 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर परमिला उरांव के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है। जंगली हाथियों ने इससे पहले भी लगभग 3 से 4 बार परमिला उरांव के घर को नुकसान पहुंचाया है। बार-बार घर टूटने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान और रहने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि हर घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन अब तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे परिवार काफी परेशान है और अस्थायी जगहों पर रहने को मजबूर है।
ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए और गांव में जंगली हाथियों के आतंक से बचाव के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही राहत और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई, तो गांव के लोगों को लगातार खतरे का सामना करना पड़ेगा।
    user_Sahjan
    Sahjan
    Students support association Bharno, Gumla•
    6 hrs ago
  • तमाड़. थाना क्षेत्र के कोकाडीह मारधान गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कमलेश महतो की अज्ञात अपराधियों ने तेज धार हथियार से काटकर हत्या कर दी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश महतो, पिता सुधीर महतो, अपने दोस्त गौर सिंह महतो उर्फ कुटु (पिता विश्राम महतो) के साथ मोटरसाइकिल से खरसावां में अपनी बहन के यहां आयोजित शादी भोज में शामिल होने गया था. देर रात दोनों युवक घर लौट रहे थे. इसी दौरान रडगांव–आराहागा सड़क पर बेलबेडा घाटी के पास चार युवक सड़क किनारे खड़े मिले. बताया जाता है कि चारों युवकों ने जबरन मोटरसाइकिल रुकवायी और खुद को घर पहुंचाने की बात कही. इसके बाद कमलेश महतो को मोटरसाइकिल चलाने के लिए कहा गया. दो आरोपी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे बैठ गए. जबकि दो अन्य ने गौर सिंह महतो को वहीं रोक कर बंधक बना लिया. सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल से आगे ले जाकर अपराधियों ने आराहागा–चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास कमलेश महतो पर धारदार हथियार से हमला कर काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी वापस लौटे और गौर सिंह महतो को छोड़ते हुए कहा कि “काम हो गया है” इसे छोड़ देते है और वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह तमाड़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास से युवक का शव बरामद कर थाना ले आयी. मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मौके से बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा. बताया जाता है कि मृतक और उसका दोस्त दोनों मारधान स्तिथ प्राइवेट विद्यालय में वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और रोजाना बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करते थे. मृतक कमलेश महतो अविवाहित था. इधर, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध होने की भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि इसी को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने सुनसान जंगल क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
    1
    तमाड़. थाना क्षेत्र के कोकाडीह मारधान गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कमलेश महतो की अज्ञात अपराधियों ने तेज धार हथियार से काटकर हत्या कर दी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश महतो, पिता सुधीर महतो, अपने दोस्त गौर सिंह महतो उर्फ कुटु (पिता विश्राम महतो) के साथ मोटरसाइकिल से खरसावां में अपनी बहन के यहां आयोजित शादी भोज में शामिल होने गया था. देर रात दोनों युवक घर लौट रहे थे. इसी दौरान रडगांव–आराहागा सड़क पर बेलबेडा घाटी के पास चार युवक सड़क किनारे खड़े मिले. बताया जाता है कि चारों युवकों ने जबरन मोटरसाइकिल रुकवायी और खुद को घर पहुंचाने की बात कही. इसके बाद कमलेश महतो को मोटरसाइकिल चलाने के लिए कहा गया. दो आरोपी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे बैठ गए. जबकि दो अन्य ने गौर सिंह महतो को वहीं रोक कर बंधक बना लिया. सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल से आगे ले जाकर अपराधियों ने आराहागा–चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास कमलेश महतो पर धारदार हथियार से हमला कर काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी वापस लौटे और गौर सिंह महतो को छोड़ते हुए कहा कि “काम हो गया है” इसे छोड़ देते है और वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह तमाड़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और चोकोबेडा बाहा झरना पुल के पास से युवक का शव बरामद कर थाना ले आयी. मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मौके से बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा. बताया जाता है कि मृतक और उसका दोस्त दोनों मारधान स्तिथ प्राइवेट विद्यालय में वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और रोजाना बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करते थे. मृतक कमलेश महतो अविवाहित था. इधर, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध होने की भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि इसी को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने सुनसान जंगल क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
    user_Gautam Raftaar media
    Gautam Raftaar media
    बुंडू, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • रांची झारखंड पुलिस विभाग को सैकड़ो नई गाड़ियां मिली है।, रांची झारखंड पुलिस विभाग को नई गाड़ियां मिली है।
    1
    रांची झारखंड पुलिस विभाग को सैकड़ो नई गाड़ियां मिली है।, रांची झारखंड पुलिस विभाग को नई गाड़ियां मिली है।
    user_तरुण पत्रकार मीडिया
    तरुण पत्रकार मीडिया
    Plumber सोनाहातू, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में 10 मार्च रात एक घर में आग लगाने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार,शिकायतकर्ता और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते है और आरोपी का कहना है कि वादी उनकी पत्नी के ऊपर ग़लत नजर रखता है इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है
    1
    राँची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में 10 मार्च रात एक घर में आग लगाने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार,शिकायतकर्ता और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते है और आरोपी का कहना है कि वादी उनकी पत्नी के ऊपर ग़लत नजर रखता है इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    2 hrs ago
  • 12 मार्च 2026: चैत्र मास की नवमी तिथि पर मनाए जाने वाले रामनवमी के पावन पर्व को भव्य रूप देने की तैयारियां बुढ़मू में जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार सुबह शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित पुजा समिति की बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्साहपूर्ण माहौल में नई पुजा समिति का औपचारिक गठन कर दिया गया, जिसका ग्रामीणों ने खूब स्वागत किया। यह समिति रामनवमी के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कटिबद्ध है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक हरदेव साहू ने कहा कि बुढ़मू का शिव मंदिर हमेशा से धार्मिक आयोजनों का केंद्र रहा है। इस वर्ष रामनवमी पर भव्य झांकी, और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों की सुझावों पर समिति ने सफाई, सजावट, सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का फैसला लिया। उप संरक्षक लगनू साहू और गोबर्धन लोहरा ने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया जाएगा, जबकि अध्यक्ष पन्नू साहू ने युवाओं को आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया।समिति में प्रमुख भूमिकाएं इस प्रकार निर्धारित की गईं: अध्यक्ष पन्नू साहू, उपाध्यक्ष जय कुमार साहू, सचिव राजेंद्र सिंह और दुर्जन साहू, कोषाध्यक्ष मुन्ना साहू व रामनाथ साहू। निगरानी कमेटी में रामेश्वर साहू, दिनेश साहू और बालदेव साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुजारीगण और अन्य सदस्यों ने नई कमेटी का स्वागत करते हुए कहा कि यह गठन ग्रामीण एकता का प्रतीक है।बुढ़मू जैसे ग्रामीण इलाके में रामनवमी का त्योहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता का भी। पिछले वर्षों में यहां हजारों श्रद्धालु एकत्र होते हैं, जहां राम लला की झांकी और भंडारे का आयोजन होता है। इस बार भी स्थानीय किसानों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। रामनवमी के अवसर पर समिति ने सभी से सहयोग की अपील की है। बुढ़मू के इस आयोजन से क्षेत्रीय एकता मजबूत होगी।
    1
    12 मार्च 2026: चैत्र मास की नवमी तिथि पर मनाए जाने वाले रामनवमी के पावन पर्व को भव्य रूप देने की तैयारियां बुढ़मू में जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार सुबह शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित पुजा समिति की बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्साहपूर्ण माहौल में नई पुजा समिति का औपचारिक गठन कर दिया गया, जिसका ग्रामीणों ने खूब स्वागत किया। यह समिति रामनवमी के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कटिबद्ध है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक हरदेव साहू ने कहा कि बुढ़मू का शिव मंदिर हमेशा से धार्मिक आयोजनों का केंद्र रहा है। इस वर्ष रामनवमी पर भव्य झांकी, और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों की सुझावों पर समिति ने सफाई, सजावट, सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का फैसला लिया। उप संरक्षक लगनू साहू और गोबर्धन लोहरा ने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया जाएगा, जबकि अध्यक्ष पन्नू साहू ने युवाओं को आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया।समिति में प्रमुख भूमिकाएं इस प्रकार निर्धारित की गईं: अध्यक्ष पन्नू साहू, उपाध्यक्ष जय कुमार साहू, सचिव राजेंद्र सिंह और दुर्जन साहू, कोषाध्यक्ष मुन्ना साहू व रामनाथ साहू। निगरानी कमेटी में रामेश्वर साहू, दिनेश साहू और बालदेव साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई। पुजारीगण और अन्य सदस्यों ने नई कमेटी का स्वागत करते हुए कहा कि यह गठन ग्रामीण एकता का प्रतीक है।बुढ़मू जैसे ग्रामीण इलाके में रामनवमी का त्योहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता का भी। पिछले वर्षों में यहां हजारों श्रद्धालु एकत्र होते हैं, जहां राम लला की झांकी और भंडारे का आयोजन होता है। इस बार भी स्थानीय किसानों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। रामनवमी के अवसर पर समिति ने सभी से सहयोग की अपील की है। बुढ़मू के इस आयोजन से क्षेत्रीय एकता मजबूत होगी।
    user_Sanjay Sahu
    Sanjay Sahu
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    9 hrs ago
  • *विधानसभा में विधायक ने टंडवा में काष्ठ डिपो अथवा विद्युत शवदाहगृह स्थापना की मांग की* सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने टंडवा प्रखंड में दाह-संस्कार के लिए लकड़ी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि टंडवा प्रखंड के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती, जिसके कारण शोकाकुल परिवारों को 15 से 20 किलोमीटर दूर जाकर लकड़ी लानी पड़ती है। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि टंडवा प्रखंड में शीघ्र स्थायी काष्ठ डिपो अथवा विद्युत शवदाहगृह की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी सुगम हो सकेगी।
    1
    *विधानसभा में विधायक ने टंडवा में काष्ठ डिपो अथवा विद्युत शवदाहगृह स्थापना की मांग की*
सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने टंडवा प्रखंड में दाह-संस्कार के लिए लकड़ी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि टंडवा प्रखंड के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती, जिसके कारण शोकाकुल परिवारों को 15 से 20 किलोमीटर दूर जाकर लकड़ी लानी पड़ती है।
विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि टंडवा प्रखंड में शीघ्र स्थायी काष्ठ डिपो अथवा विद्युत शवदाहगृह की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी सुगम हो सकेगी।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.