संदलपुर चौकी के पास बड़ा हादसा, ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिरी महिला, सिर फटा, बेहोश हालत में अस्पताल में भर्ती संदलपुर चौकी के पास शनिवार की शाम करीब 5 बजे बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज निवासी रामनिवास अपनी पत्नी सुमन देवी और दो बच्चों के साथ सिकंदरा क्षेत्र के कमलपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह संदलपुर चौकी के पास पहुंचे, सड़क पर बने ब्रेकर के कारण बाइक पर पीछे बैठी सुमन देवी असंतुलित होकर उछलकर सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को निजी वाहन से राजाराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
संदलपुर चौकी के पास बड़ा हादसा, ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिरी महिला, सिर फटा, बेहोश हालत में अस्पताल में भर्ती संदलपुर चौकी के पास शनिवार की शाम करीब 5 बजे बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज निवासी रामनिवास अपनी पत्नी सुमन देवी और दो बच्चों के साथ सिकंदरा क्षेत्र के कमलपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह संदलपुर चौकी के पास पहुंचे, सड़क पर बने ब्रेकर के कारण बाइक पर पीछे बैठी सुमन देवी असंतुलित होकर उछलकर सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को निजी वाहन से राजाराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
- कानपुर देहात में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो को किया चपेट में, पिता-बेटी की मौके पर मौत कानपुर देहात में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो को किया चपेट में, पिता-बेटी की मौके पर मौत रसूलाबाद (कानपुर देहात): शनिवार शाम करीब 6 बजे कानपुर-रसूलाबाद मार्ग पर कजरी बिजली घर के समीप एक भयावह सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार लोडर ने सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपू (पुत्र किशुन) और उनकी मात्र 6 वर्षीय बेटी नैना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। तिलक समारोह में जा रहे थे परिवार, सफर बना आखिरी सफर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कानपुर दिशा से आ रहा लोडर बेहद तेज रफ्तार में था। कजरी बिजली घर के पास पहुंचते ही उसने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा को इतनी भीषण टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़े लोग भी दहशत में आ गए। मृतक दीपू कहींजरी निवासी थे। वे अपनी पत्नी सोनम (35 वर्ष), बड़ी बेटी गहना (10 वर्ष) तथा अन्य परिजनों के साथ खुमान निवादा गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। किसी को इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि यह यात्रा उनके लिए आखिरी यात्रा साबित होगी। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में शामिल हैं: सोनम (35 वर्ष, मृतक दीपू की पत्नी) गहना (10 वर्ष, मृतक की बड़ी बेटी) रामवती (65 वर्ष) तारा देवी (30 वर्ष) सीता देवी (28 वर्ष) भूरा (6 वर्ष) अयांश (4 वर्ष) सुधाकर (2 वर्ष) सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने पांच घायलों की हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने लिया लोडर चालक को हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही कहींजरी चौकी प्रभारी प्रवीण कृष्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भेजा गया, जहां डॉक्टर सौरभ शाक्य ने दीपू व नैना को मृत घोषित कर दिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार और थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह भी सीएचसी पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि लोडर व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव में छाया मातम मौत की खबर जैसे ही परिवार और गांव पहुंची, कोहराम मच गया। कहींजरी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। एक तरफ जहां खुशियों का माहौल था, वहीं पल भर में सब कुछ मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने की अपील: स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे मार्ग पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ओवरस्पीड न करें। भारी वाहनों की लापरवाही से आम जनजीवन खतरे में पड़ रहा है।1
- संदलपुर चौकी के पास बड़ा हादसा, ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिरी महिला, सिर फटा, बेहोश हालत में अस्पताल में भर्ती संदलपुर चौकी के पास शनिवार की शाम करीब 5 बजे बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज निवासी रामनिवास अपनी पत्नी सुमन देवी और दो बच्चों के साथ सिकंदरा क्षेत्र के कमलपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह संदलपुर चौकी के पास पहुंचे, सड़क पर बने ब्रेकर के कारण बाइक पर पीछे बैठी सुमन देवी असंतुलित होकर उछलकर सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को निजी वाहन से राजाराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।1
- कानपुर देहात की राजपुर पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कन्नौज से बाइक चुराकर बेचता था और लोगों को धमकाने के लिए तमंचे का इस्तेमाल करता था। उसके खिलाफ कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज सहित तीन जिलों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।1
- कानपुर देहात के राजपुर में पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को दबोचा। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी कन्नौज से बाइक चोरी कर लोगों को डराने के लिए हथियार रखता था।1
- महोबा पुलिस का सघन “ड्रंक एंड ड्राइव” व “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान, शराबी चालकों और संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई महोबा पुलिस का सघन “ड्रंक एंड ड्राइव” व “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान, शराबी चालकों और संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई महोबा जनपद में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के नेतृत्व में दिनांक 09 मई 2026 को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देश पर पूरे जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव” एवं “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी प्रमुख टोल प्लाज़ा पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान Breath Analyzer मशीन की मदद से वाहन चालकों की जांच की गई, ताकि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम ने शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई। वहीं शाम के समय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरे जनपद में “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने बिना हेल्मेट चलने वाले वाहन चालकों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, तीन सवारी बैठाकर चलने वालों, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों, खुले में शराब पीने वालों तथा अन्य अवांछनीय तत्वों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।1
- औरैया में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती औरैया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जालौन रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम में कुँवर रविन्द्र सिंह कुशवाह और राजेश सिंह कुशवाह ने महाराणा प्रताप के जीवन को त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान की मिसाल बताया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने दिबियापुर तिराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने, तिराहे व मार्ग का नामकरण करने तथा मरकरी लाइट लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा कोतवाली के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद किया। इस दौरान विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया, रजनीश पांडेय, राहुल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।2
- सती माता मंदिर में धर्म ध्वजारोहण व दीप यज्ञ, हजारों श्रद्धालु उमड़े झींझक। झींझक ब्लॉक के नसरसेड़ा गांव स्थित ऐतिहासिक सती माता मंदिर में शनिवार को धर्म ध्वजारोहण, पवित्र घंटारोहण, अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं दीप यज्ञ का आयोजन वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। वेद मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कार्यक्रम में झींझक, नसरसेड़ा, खम्हैला, कमला बाग, संधूपुर सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं को हलवा व शर्बत का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम संयोजक निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि सती माता मंदिर 200 वर्ष से अधिक प्राचीन है और इसका इतिहास सिंधिया सल्तनत से जुड़ा माना जाता है। उन्होंने कहा कि उपेक्षा के चलते मंदिर जर्जर हो गया था, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से साफ-सफाई, बाउंड्री, सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में मंदिर को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी, बब्बन शर्मा, ग्राम प्रधान महेंद्र, ग्राम प्रधान तिवारी, राजू मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र तिवारी, कुसुम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.53 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, 14.50 करोड़ से अधिक की वसूली राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.53 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, 14.50 करोड़ से अधिक की वसूली कानपुर देहात, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत तथा आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशासनिक न्यायाधीश कानपुर देहात न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती कल्पना, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी श्रीमती शाज़िया नज़र जैदी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूपुर श्रीवास्तव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रवीना द्वारा किया गया। पारिवारिक एवं मोटर दुर्घटना मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धि परिवार न्यायालय में कुल 72 वाद लगाए गए, जिनमें 57 का निस्तारण किया गया तथा 12 वैवाहिक जोड़ों को पुनः साथ रहने के लिए विदा किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 150 वादों में से 45 का निस्तारण करते हुए 4.73 करोड़ रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। विभिन्न न्यायालयों में बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 12,830 वादों में से 3,257 वादों का निस्तारण कर 2.15 लाख रुपये की वसूली की गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 1,616 वादों में से 1,449 वादों का निस्तारण किया गया। अन्य न्यायालयों में भी बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण करते हुए लाखों रुपये की वसूली एवं क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की गई। बैंक रिकवरी एवं तहसील स्तर पर विशेष सफलता जनपद के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा लगाए गए 11,252 रिकवरी वादों में से 929 का निस्तारण करते हुए 9.44 करोड़ रुपये की वसूली की गई। जनपद की सभी छह तहसीलों में आयोजित लोक अदालत में 13,793 वादों में से 13,773 वादों का निस्तारण हुआ। वहीं कानपुर नगर की घाटमपुर एवं बिल्हौर तहसीलों में 14,876 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार तहसील स्तर पर कुल 28,669 वादों का समाधान हुआ। कुल उपलब्धि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, पारिवारिक, राजस्व, लघु फौजदारी, उत्तराधिकार, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न प्रकृति के कुल 2,53,908 वादों का निस्तारण किया गया तथा 14,50,96,141 रुपये की धनराशि अर्थदण्ड एवं क्षतिपूर्ति के रूप में वसूल की गई। प्रदर्शनी एवं विशेष पहल का शुभारम्भ इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश द्वारा “वन नेशन वन प्रोडक्ट एवं वन नेशन वन क्यूज़ीन” योजना के अंतर्गत जिला कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। साथ ही जिला विधिक सेल्फी प्वाइंट का शुभारम्भ किया गया तथा परिवार न्यायालय में सफल जोड़ों को मिठाई देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा के निर्देशन, जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव नूपुर श्रीवास्तव के कुशल संचालन में सफलतापूर्वक सम्पन्न1