logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :राठ में आधी रात पहुंचे एसपी, कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश राठ/हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने देर रात करीब 12 बजे के बाद कोतवाली राठ का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना स्टाफ सतर्क नजर आया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, लॉकअप, मालखाना, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क और सीसीटीएनएस कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अभिलेखों की गुणवत्ता, रखरखाव और अपडेट स्थिति की भी जांच की। एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्थाएं और आमजन के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर भी एसपी ने विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि 1090, 112 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इसके अलावा चौकी प्रभारियों से संवाद करते हुए एसपी ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। इस आधी रात हुए औचक निरीक्षण से स्पष्ट संदेश गया है कि पुलिस अधीक्षक जिले की कानून-व्यवस्था और थाना व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर हैं, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

22 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

हमीरपुर :राठ में आधी रात पहुंचे एसपी, कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश राठ/हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने देर रात करीब 12 बजे के बाद कोतवाली राठ का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना स्टाफ सतर्क नजर आया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, लॉकअप, मालखाना, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क और सीसीटीएनएस कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अभिलेखों की गुणवत्ता, रखरखाव और अपडेट स्थिति की भी जांच की। एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्थाएं और आमजन के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर भी एसपी ने विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि 1090, 112 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इसके अलावा चौकी प्रभारियों से संवाद करते हुए एसपी ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। इस आधी रात हुए औचक निरीक्षण से स्पष्ट संदेश गया है कि पुलिस अधीक्षक जिले की कानून-व्यवस्था और थाना व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर हैं, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Aniruddh Kashyap
    1
    Post by Aniruddh Kashyap
    user_Aniruddh Kashyap
    Aniruddh Kashyap
    Engineer Banda, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • लोकसभा प्रभारी उमेश यादव ने बोले कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करें।
    1
    लोकसभा प्रभारी उमेश यादव ने बोले कि आगामी  विधानसभा चुनाव को ध्यान एकजुट होकर आगामी चुनाव
में पार्टी को मजबूत करें।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा । थाना कमासिन पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।घटना 03/04 अप्रैल 2026 की देर रात की है, जब थाना क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर सो रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी का उसके देवर (मृतक के सगे भाई) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर मृतक और दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
    1
    बांदा । थाना कमासिन पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।घटना 03/04 अप्रैल 2026 की देर रात की है, जब थाना क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर सो रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी का उसके देवर (मृतक के सगे भाई) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर मृतक और दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • जाम की खबर चलाने पर पत्रकारों पर भड़के यातायात प्रभारी हरवेंद्र यादव, वायरल वीडियो में जनपद के पत्रकारों को गाली देते नजर आए ट्रैफिक इंचार्ज, गालीबाज ट्रैफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव का गाली गलौज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हमीरपुर पुलिस की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ट्रैफिक इंचार्ज, बीते फरवरी माह का है वायरल वीडियो, हमीरपुर मुख्यालय के बेतवा पुल के पास का मामला।
    1
    जाम की खबर चलाने पर पत्रकारों पर भड़के यातायात प्रभारी हरवेंद्र यादव,
वायरल वीडियो में जनपद के पत्रकारों को गाली देते नजर आए ट्रैफिक इंचार्ज,
गालीबाज ट्रैफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव का गाली गलौज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
हमीरपुर पुलिस की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ट्रैफिक इंचार्ज,
बीते फरवरी माह का है वायरल वीडियो,
हमीरपुर मुख्यालय के बेतवा पुल के पास का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर जब खाकी की छाया संरक्षण के बजाय उत्पीड़न का प्रतीक बनने लगे, तो सवाल केवल एक घटना का नहीं, बल्कि व्यवस्था की आत्मा का होता है। बांदा में सामने आई ताज़ा घटना ने इसी पीड़ा को मुखर कर दिया है, जहां एक महिला पत्रकार और उनके साथियों के साथ कथित दुर्व्यवहार ने जनमानस को झकझोर दिया है।आरोप है कि महिला पत्रकार रूपा गोयल जब अपने कर्तव्य निर्वहन के तहत वीडियो बना रही थीं, तभी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कुछ कर्मियों ने न केवल उनका मोबाइल छीन लिया, बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार भी किया। यह घटना केवल एक व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार मानी जा रही है।इस पूरे घटनाक्रम ने पत्रकारिता जगत में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में दोषी माने जा रहे ASI संतोष कुमार और सरून राजभर के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की गई है, ताकि न्याय की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ सके।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वर्दी की मर्यादा अब जवाबदेही से परे हो गई है? जब रक्षक ही भक्षक का रूप धारण कर लें, तो आमजन की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं—क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
    1
    बांदा। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर जब खाकी की छाया संरक्षण के बजाय उत्पीड़न का प्रतीक बनने लगे, तो सवाल केवल एक घटना का नहीं, बल्कि व्यवस्था की आत्मा का होता है। बांदा में सामने आई ताज़ा घटना ने इसी पीड़ा को मुखर कर दिया है, जहां एक महिला पत्रकार और उनके साथियों के साथ कथित दुर्व्यवहार ने जनमानस को झकझोर दिया है।आरोप है कि महिला पत्रकार रूपा गोयल जब अपने कर्तव्य निर्वहन के तहत वीडियो बना रही थीं, तभी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कुछ कर्मियों ने न केवल उनका मोबाइल छीन लिया, बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार भी किया। यह घटना केवल एक व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार मानी जा रही है।इस पूरे घटनाक्रम ने पत्रकारिता जगत में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में दोषी माने जा रहे ASI संतोष कुमार और सरून राजभर के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की गई है, ताकि न्याय की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ सके।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वर्दी की मर्यादा अब जवाबदेही से परे हो गई है? जब रक्षक ही भक्षक का रूप धारण कर लें, तो आमजन की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।
अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं—क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर। शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला, कृष्णकुमार द्विवेदी, राजेश सहारा, शिवनरायन सोनकर, मीना यादव, अर्जुन सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। ईओ दिनेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन एम.खान ने किया।
    1
    हमीरपुर। शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला, कृष्णकुमार द्विवेदी, राजेश सहारा, शिवनरायन सोनकर, मीना यादव, अर्जुन सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। ईओ दिनेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन एम.खान ने किया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद।
    1
    मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​बांदा। बुंदेलखंड के बांदा जनपद में कुदरत की मार ने अन्नदाता को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों के इस दर्द को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) की जिला इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ​कुदरत के कहर से 'दाने-दाने' को मोहताज हुआ किसान:---- ​ज्ञापन में बसपा पदाधिकारियों ने जिले की विकट स्थिति का वर्णन करते हुए बताया कि अचानक हुई बारिश और पत्थर (ओले) गिरने से पूरे बांदा जिले में फसलें नष्ट हो गई हैं। किसान अपनी आंखों के सामने अपनी साल भर की मेहनत को मिट्टी में मिलते देख हताश और निराश है। स्थिति इतनी गंभीर है कि किसानों में अप्रिय घटनाएं (आत्महत्या) बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। ​BSP की प्रमुख मांगें: 'सर्वे में न हो देरी, तुरंत मिले मुआवजा' ​बसपा ने राज्यपाल से किसानों के हित में प्रभावी कार्यवाही करने की पुरजोर मांग की है: ​त्वरित सर्वे: आकस्मिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल स्थलीय निरीक्षण और मूल्यांकन कराया जाए। ​उचित मुआवजा: जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें अविलंब आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए। ​फसल बीमा: सभी पात्र किसानों को समय से फसल बीमा धनराशि उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। ​प्रशासनिक अमले में हड़कंप, कलेक्ट्रेट में गूंजी किसानों की आवाज ​ज्ञापन सौंपने के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति के साथ दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की सुध नहीं ली, तो पार्टी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। ​ज्ञापन देने वालों में प्रमुख: रामसेवक प्रजापति (जिलाध्यक्ष), मनोज कुमार टिकू, अवधेश कुमार बौद्ध (पूर्व जिला अध्यक्ष), बलदेव प्रसाद वर्मा, छेदीलाल वर्मा, रामौतार वर्मा निवाड़ा, मनोहर लाल बौद्ध, जिवेश प्रकाश, और अन्य क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। ​निष्कर्ष: शासन की संवेदनशीलता की परीक्षा ​यह ज्ञापन केवल कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि उन हजारों किसानों की पुकार है जो आज आसमान की ओर देख रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या शासन-प्रशासन कागजी खानापूर्ति से आगे बढ़कर अन्नदाता के जख्मों पर मरहम लगाता है या नहीं।
    4
    #Apkiawajdigital
​बांदा। बुंदेलखंड के बांदा जनपद में कुदरत की मार ने अन्नदाता को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों के इस दर्द को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) की जिला इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
​कुदरत के कहर से 'दाने-दाने' को मोहताज हुआ किसान:----
​ज्ञापन में बसपा पदाधिकारियों ने जिले की विकट स्थिति का वर्णन करते हुए बताया कि अचानक हुई बारिश और पत्थर (ओले) गिरने से पूरे बांदा जिले में फसलें नष्ट हो गई हैं। किसान अपनी आंखों के सामने अपनी साल भर की मेहनत को मिट्टी में मिलते देख हताश और निराश है। स्थिति इतनी गंभीर है कि किसानों में अप्रिय घटनाएं (आत्महत्या) बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।
​BSP की प्रमुख मांगें: 'सर्वे में न हो देरी, तुरंत मिले मुआवजा'
​बसपा ने राज्यपाल से किसानों के हित में प्रभावी कार्यवाही करने की पुरजोर मांग की है:
​त्वरित सर्वे: आकस्मिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल स्थलीय निरीक्षण और मूल्यांकन कराया जाए।
​उचित मुआवजा: जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें अविलंब आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।
​फसल बीमा: सभी पात्र किसानों को समय से फसल बीमा धनराशि उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
​प्रशासनिक अमले में हड़कंप, कलेक्ट्रेट में गूंजी किसानों की आवाज
​ज्ञापन सौंपने के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति के साथ दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की सुध नहीं ली, तो पार्टी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
​ज्ञापन देने वालों में प्रमुख:
रामसेवक प्रजापति (जिलाध्यक्ष), मनोज कुमार टिकू, अवधेश कुमार बौद्ध (पूर्व जिला अध्यक्ष), बलदेव प्रसाद वर्मा, छेदीलाल वर्मा, रामौतार वर्मा निवाड़ा, मनोहर लाल बौद्ध, जिवेश प्रकाश, और अन्य क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
​निष्कर्ष: शासन की संवेदनशीलता की परीक्षा
​यह ज्ञापन केवल कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि उन हजारों किसानों की पुकार है जो आज आसमान की ओर देख रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या शासन-प्रशासन कागजी खानापूर्ति से आगे बढ़कर अन्नदाता के जख्मों पर मरहम लगाता है या नहीं।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • PWD विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने, विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क निर्माण के बहाने सरकारी धन का हो रहा बंदरबांट, भौंरा - सिकहुला लिंक मार्ग पर मानक के विपरीत किया जा रहा कार्य, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए मानक के विपरीत कार्य करने और घटिया निर्माण कराने का आरोप, ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार कर रहे मनमानी, कार्य पूर्ण होने से पहले ही तीन दिन बीत जाने के बाद सड़क में होने लगे गड्ढे, ग्रामीणों ने कैमरे के सामने हाथों से सड़क को उखाड़ते हुए लापरवाह PWD विभाग व ठेकेदार की खोली पोल, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौंरा डांडा का मामला।
    4
    PWD विभाग के कर्मचारी व  ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने,
विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क निर्माण के बहाने सरकारी धन का हो रहा बंदरबांट,
भौंरा - सिकहुला लिंक मार्ग पर मानक के विपरीत किया जा रहा कार्य,
ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए मानक के विपरीत कार्य करने और घटिया निर्माण कराने का आरोप,
ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार कर रहे मनमानी,
कार्य पूर्ण होने से पहले ही तीन दिन बीत जाने के बाद सड़क में होने लगे गड्ढे,
ग्रामीणों ने कैमरे के सामने हाथों से सड़क को उखाड़ते हुए लापरवाह PWD विभाग व ठेकेदार की खोली पोल,
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौंरा डांडा का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.