बांका में सोलर मेला का आयोजन, डीएम अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ बांका। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मंगलवार को बांका समाहरणालय स्थित जिला सभागार में सोलर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं बेलहर विधायक मनोज यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। सोलर मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लोगों को घर की छत पर रूफटॉप सोलर लगाने, सरकारी सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, बैंक ऋण एवं योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम लोगों को अपने घरों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे बिजली के खर्च में कमी आने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।वहीं, बेलहर विधायक मनोज यादव ने भी योजना को आम लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक परिवारों से इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पर निर्भरता कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बेहतर कदम उठाया जा सकता है।सब्सिडी के साथ बैंक से ऋण की सुविधा मेले में लोगों को बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। योजना के तहत 1 किलोवाट पर ₹30 हजार, 2 किलोवाट पर ₹60 हजार तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम ₹78 हजार तक की केंद्रीय सहायता का प्रावधान है।इसके अलावा सोलर प्लांट लगाने के लिए विभिन्न बैंकों के माध्यम से आसान किस्तों में ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मेले में मौजूद बैंक प्रतिनिधियों ने लोगों को ऋण की पात्रता, ब्याज दर, किस्त एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लक्ष्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देशभर में एक करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को योजना के ऑनलाइन आवेदन से लेकर सोलर प्लांट की स्थापना और सब्सिडी प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।सोलर मेले में विभिन्न सोलर कंपनियों एवं बैंक प्रतिनिधियों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजना से संबंधित जानकारी एवं सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

- कटोरिया में आज बड़ा आयोजन, हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुटेंगे लोग 🚨 बांका से बड़ी खबर! कटोरिया में आज हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 📍 यह कार्यक्रम कटोरिया हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा। 🤝 कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक ओलामा काउंसिल, बांका के सचिव मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकीम अहमद ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 📢 कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। 📍 स्थान: कटोरिया हाई स्कूल मैदान 🕧 समय: दोपहर 12:30 बजे 📅 दिन: बुधवार, 26 अगस्त 2026 Banka Today News Digital संवाददाता बिकाश शर्मा1
- विधायक मनोज यादव ने चांदन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्सक को लगाई फटकार. चांदन। बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंगलवार, 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, दवा भंडारण, एक्स-रे मशीन, लेबर रूम, ओपीडी, प्रसव, महिला बंध्याकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अनुसार कुछ डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद रहने की बात सामने आई। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार की उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज नहीं रहने को लेकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने मौके से ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार को मामले से अवगत कराया और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह एवं एक्स-रे डाटा ऑपरेटर पंचानंद कुमार से भी विधायक ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की। एक्स-रे सेवा के संबंध में विधायक ने जानकारी ली। बताया गया कि एक्स-रे मशीन बिजली से संचालित होने के कारण बिजली रहने पर सेवा उपलब्ध होती है, जबकि बिजली चले जाने पर एक्स-रे सेवा बाधित हो जाती है। इस पर विधायक ने जानकारी ली तो बताया गया कि इस तरह की समस्या की जानकारी उन्हें पूर्व में नहीं मिली थी। निरीक्षण के दौरान समस्या सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी, ताकि एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों को सुचारू रूप से सेवा मिल सके।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा, जब डॉक्टर ड्यूटी से नदारद रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों से पूछताछ के दौरान खान-पान एवं अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।अस्पताल से मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत के संबंध में विधायक ने कहा कि अब ऐसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी चांदन अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर रेफर नहीं करना पड़े।विधायक ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद एएनएम इंदू कुमारी एवं शिखा कुमारी से प्रसव संबंधी उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव सेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक मनोज यादव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की कमियों को गंभीरता से लिया जाएगा और अपने स्तर से भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से समन्वय कर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही, ताकि चांदन क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।1
- एलईडी स्क्रीन से बढ़ेगी बांका की खूबसूरती, पर्यटन और व्यापार का होगा प्रचार-प्रसार।1
- Post by Akshay1
- राजद 6 साल का बच्चा को पटना SP से नहीं मिलने दे रहा पटना पुलिस और सम्राट चौधरी का पुलिस प्रशासन 6 साल के बच्चों से ढर गई जब जब मोदी ढरते है पुलिस को आगे करते हैं1
- फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार फर्जी तरीके से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचने वाला POS एजेंट गिरफ्तार भागलपुर में साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम उपलब्ध कराने वाले POS एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर साइबर थाना के डीएसपी विनय कुमार रंजन ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी ने ग्रामीणों की जानकारी के बिना पोर्ट कराने के नाम पर पिछले छह महीनों में करीब 81 सिम कार्ड जारी किए थे। इन सिम का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल के साइबर अपराधियों द्वारा 122 साइबर अपराधों में किया गया। मामले में ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा निवासी मोहम्मद अब्दुल मतीन को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह अपने सहयोगी मोहम्मद अफताब की मदद से सिम जारी कर साइबर अपराधियों को बेचता था। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.1
- श्रावणी मेले के अंतिम सोमवार पर कांवर लेकर निकले नन्हे शिवभक्त! सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ठाकुरबाड़ी में किया महादेव का जलाभिषेक। बोल बम के जयकारों से गूंज उठा सुईया बाजार! 🙏🔱1
- अमरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का हल्लाबोल, पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना! 📢 अमरपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में जोरदार धरना दिया। ✊ करीब पांच माह से बकाया मानदेय के भुगतान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ, पोशाक राशि के जल्द भुगतान और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर कर्मियों ने आवाज बुलंद की। 📄 धरना के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हेमा कुमारी को सौंपा। 👥 धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव पूनम रानी दास सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। 👉 आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। 📍 अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1