logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौखमपुरा मण्डल का विराट हिन्दू सम्मेलन कोहड़ी में सम्पन्न छीपाबड़ौद - मौखमपुरा मण्डल के तत्वावधान में कोहड़ी में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, एकता एवं सनातन मूल्यों के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती के जिला संयोजक रामकिशन मालव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति विश्व को मानवता, सेवा और संस्कारों का संदेश देती है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपने संस्कारों एवं परम्पराओं पर गर्व करने तथा समाजहित के कार्यों में आगे आने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में कथा वाचक गोविन्द कृष्ण शास्त्री ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सनातन धर्म की महान परम्पराओं, धार्मिक ग्रंथों की शिक्षाओं एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ शैली है, जो सदैव सत्य, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भजनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं समाज जागरण के संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना दिया। सम्मेलन में समाज की एकता, संस्कारों की रक्षा तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन राष्ट्र और समाज की उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में संयोजक रामप्रसाद नागर एवं पवन तथा जिला प्रचार प्रमुख हरिसिंह गोचर उपस्थित रहें। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

19 hrs ago
user_User10561
User10561
Chhipabarod, Baran•
19 hrs ago
e5685867-2385-418c-9845-c0ac8987aebf

मौखमपुरा मण्डल का विराट हिन्दू सम्मेलन कोहड़ी में सम्पन्न छीपाबड़ौद - मौखमपुरा मण्डल के तत्वावधान में कोहड़ी में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, एकता एवं सनातन मूल्यों के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती के जिला संयोजक रामकिशन मालव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति विश्व को मानवता, सेवा और संस्कारों का संदेश देती है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपने संस्कारों एवं परम्पराओं पर गर्व करने तथा समाजहित के कार्यों में आगे आने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में कथा वाचक गोविन्द कृष्ण शास्त्री ने अपने ओजस्वी

एवं भावपूर्ण प्रवचन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सनातन धर्म की महान परम्पराओं, धार्मिक ग्रंथों की शिक्षाओं एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ शैली है, जो सदैव सत्य, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भजनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं समाज जागरण के संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना दिया। सम्मेलन में समाज की एकता, संस्कारों की रक्षा तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन राष्ट्र और समाज की उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में संयोजक रामप्रसाद नागर एवं पवन तथा जिला प्रचार प्रमुख हरिसिंह गोचर उपस्थित रहें। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हरनावदाशाहजी- छीपाबड़ौद कस्बे में पंचायत समिति कार्यालय के सामने सांडों के बीच अचानक हुई लड़ाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सांडों की भिड़ंत के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान सांडों को अलग करने के लिए लोगों द्वारा चार से पांच पानी के कम्प्रेसर की फुहार लगाकर पानी की तेज बौछारें की गईं, लेकिन इसके बावजूद सांडों की लड़ाई नहीं रुकी। करीब 30 मिनट तक दोनों सांड आपस में लड़ते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान एक बाइक को भी सांडों ने निशाना बना दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद सांडों को सड़क से हटाया जा सका, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने कस्बे में घूम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    3
    हरनावदाशाहजी-
छीपाबड़ौद कस्बे में पंचायत समिति कार्यालय के सामने सांडों के बीच अचानक हुई  लड़ाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सांडों की भिड़ंत के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान सांडों को अलग करने के लिए  लोगों द्वारा चार से पांच पानी के कम्प्रेसर की फुहार लगाकर पानी की तेज बौछारें की गईं, लेकिन इसके बावजूद सांडों की लड़ाई नहीं रुकी। करीब 30 मिनट तक दोनों सांड आपस में लड़ते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना रहा।
इस दौरान एक बाइक को भी सांडों ने निशाना बना दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
काफी मशक्कत के बाद सांडों को सड़क से हटाया जा सका, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने कस्बे में घूम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Bhastrika pranayam at chhipabarod
    1
    Bhastrika pranayam at chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • मदागन माफी गांव मे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान हुए शामिल,21000 रु की राशि पुरुस्कार के रूप मे की प्रदान
    1
    मदागन माफी गांव मे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान हुए शामिल,21000 रु की राशि पुरुस्कार के रूप मे की प्रदान
    user_पत्रकार शिवम नामदेव चाचौड़ा
    पत्रकार शिवम नामदेव चाचौड़ा
    पत्रकार चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Kamal Gorela
    1
    Post by Kamal Gorela
    user_Kamal Gorela
    Kamal Gorela
    किशनगंज, बारां, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राजगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा। अघोषित बिजली कटौती एवं अधिक राशि के बिल को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।राजगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया।शंकराचार्य जी महाराज के साथ प्रयागराज में हुए अपमान के विरोध में जिले में अघोषित कटौती तथा अधिक बल को लेकर ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां मौजूद रहे।
    5
    राजगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा।
अघोषित बिजली कटौती एवं अधिक राशि के बिल को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।राजगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया।शंकराचार्य जी महाराज के साथ प्रयागराज में हुए अपमान के विरोध  में जिले में अघोषित कटौती तथा अधिक बल को लेकर ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां मौजूद रहे।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्राम बेगाना में लेवा रोड से दण्ड ka रास्ता है जिसपे पानी भरा हुआ है रास्ता में पानी भरा हुआ है और आदमी निकले मे खेत में जाने की परेशानी आती है
    1
    ग्राम बेगाना में लेवा रोड से दण्ड ka रास्ता है जिसपे पानी भरा हुआ है रास्ता में पानी भरा हुआ है और आदमी निकले मे खेत में जाने की परेशानी आती है
    user_Ajit Meena
    Ajit Meena
    अंता, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • UGC द्वारा सत्र 2026 से लागू किए गए नए कानून के विरोध में चेचट में लोगों ने प्रदर्शन किया। रामद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां से हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई यह रैली डेढ़ बजे तहसील कार्यालय पहुंची, जहां तहसीलदार जगदीश सिंह झाला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि UGC द्वारा वर्ष 2012 के कानून में किए गए नवीन संशोधन सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ हैं और यह कानून समानता के सिद्धांत के विपरीत भेदभाव को बढ़ावा देता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कानून समाज में नए संघर्ष की स्थिति पैदा कर सकता है। साथ ही इसमें सामान्य वर्ग के छात्रों को झूठी शिकायतों में फंसाए जाने की आशंका भी जताई गई है, जिससे कानून के दुरुपयोग की पूरी संभावना बनी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की कि UGC द्वारा पारित वर्ष 2026 का यह नया कानून वापस लिया जाए, ताकि समाज में विषमता और तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
    1
    UGC द्वारा सत्र 2026 से लागू किए गए नए कानून के विरोध में चेचट में लोगों ने प्रदर्शन किया। रामद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां से हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई यह रैली डेढ़ बजे तहसील कार्यालय पहुंची, जहां तहसीलदार जगदीश सिंह झाला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 
ज्ञापन में बताया गया कि UGC द्वारा वर्ष 2012 के कानून में किए गए नवीन संशोधन सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ हैं और यह कानून समानता के सिद्धांत के विपरीत भेदभाव को बढ़ावा देता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कानून समाज में नए संघर्ष की स्थिति पैदा कर सकता है। साथ ही इसमें सामान्य वर्ग के छात्रों को झूठी शिकायतों में फंसाए जाने की आशंका भी जताई गई है, जिससे कानून के दुरुपयोग की पूरी संभावना बनी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की कि UGC द्वारा पारित वर्ष 2026 का यह नया कानून वापस लिया जाए, ताकि समाज में विषमता और तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्भकोट में 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत 36 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि गुमान सिंह सिसोदिया एवं पवन कुमार,सतीश एवं प्रधानाचार्य कैलाश चंद मेरोठा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक सांवल लाल ने बताया कि ये राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना है जो कि ग्रामीण छात्राओं को प्रोत्साहन देने,ड्रॉप आउट रोकने,एवं परिवहन की बाधा को दूर करने की योजना है। छात्राएं साइकिल पाकर अत्यंत खुश हुई। इस अवसर पर शिक्षक सांवल लाल,कालूलाल,पूजा शर्मा,पंकज वर्मा ,जितेंद्र कुमार भरतराज ,नीलम शर्मा, सारिका भार्गव बजरंग लाल आदि उपस्थित रहे।
    3
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्भकोट में  9 वीं कक्षा में अध्ययनरत 36 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।  मुख्य अतिथि गुमान सिंह सिसोदिया एवं पवन कुमार,सतीश  एवं प्रधानाचार्य कैलाश चंद मेरोठा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक सांवल लाल ने बताया कि ये राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना है जो कि ग्रामीण छात्राओं को प्रोत्साहन देने,ड्रॉप आउट रोकने,एवं परिवहन की बाधा को दूर करने की योजना है।
छात्राएं साइकिल पाकर अत्यंत खुश हुई।
इस अवसर पर शिक्षक सांवल लाल,कालूलाल,पूजा शर्मा,पंकज वर्मा ,जितेंद्र कुमार भरतराज ,नीलम शर्मा, सारिका भार्गव बजरंग लाल आदि उपस्थित रहे।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    पत्रकार रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अंता (मातृभूमि न्यूज़ ) कस्बे सहित जिले भर मे अवैध गांजा, स्मैक, शराब, जुवा सट्टा सहित अन्य गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ज़िला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने सभी थानाधिकारियो को निर्देशित कर कर रखा है उसी के अंतर्गत अंता पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपर विजन एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के निर्देशन मे थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुऐ स्मैक तस्करी के तीन आरोपियों लेखराज पुत्र नंद किशोर, सुरेन्द्र पुत्र नंद किशोर, और विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल को गिरफ्तार कर 162.35 ग्राम स्मैक, ऐवील औषधी के 70 इंजेक्शन, 19 इंजेक्शन सीरीज, मादक पदार्थ बेचने के उपकरण, चार मोटर साइकिल, एक स्कूटी, चार मोबाइल, व 9800 रूपये जब्त किया गये | प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फ़रवरी 2026 को गस्त के दौरान जाप्ता सी ऐ डी तिराहे, स्टेशन रोड, काचरी ,पचेल कला, बड़गांव रोड पहुंचा तो रोड के पास झाड़ियों के पीछे दो व्यक्ति थैली लिये हुऐ बैठे नज़र आये जिनके पास एक मोटर साइकिल ख़डी थी जो पुलिस जीप देखकर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा डिटेन किया गया नाम पूछने पर लेखराज पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 35 निवासी पचेल, दूसरा सुरेंद्र पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 38 साल निवासी पचेल कला, बताया गया जिनके कब्जे से अवैध स्मैक एवं सामग्री जब्त की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरा मुल्जिम विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल जाती गुर्जर आयु 28 साल निवासी बमोरी अंता बड़ी मात्रा मे स्मैक का कारोबार करता है जो की अपने घर के अंदर बाथरूम एवं कमरों के अंदर गड्डे कर छुपा कर रखता है उक्त व्यक्तियों पर अपराध की धारा 8/21, 8/30 एन डी पी एस एक्ट व धारा 27 मे औषधी प्रसाधन सामग्री एक्ट 1940 के पाया जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही मुल्जिमानो से स्मैक रखने व बेचने पर गहनता से पूछताछ जारी है | पुलिस द्वारा गठित टीम मे विनोद कुमार थानाधिकारी मांगरोल, उप निरीक्षक मांगीलाल सुमन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार मेहता, हैड कांस्टेबल आकाश, शबरुद्दीन, मनीष, यसवंत, कांस्टेबल हरि प्रकाश, बलवान, महावीर चालक, ईश्वर, विक्रांत शामिल रहे
    1
    अंता (मातृभूमि न्यूज़ )                                       कस्बे सहित जिले भर मे अवैध गांजा, स्मैक, शराब, जुवा सट्टा सहित अन्य  गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ज़िला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने सभी थानाधिकारियो को निर्देशित कर कर रखा है उसी के अंतर्गत अंता पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपर विजन एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के निर्देशन मे थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुऐ स्मैक तस्करी के तीन आरोपियों  लेखराज पुत्र नंद किशोर, सुरेन्द्र पुत्र नंद किशोर, और विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल को गिरफ्तार कर  162.35 ग्राम स्मैक, ऐवील औषधी के 70 इंजेक्शन, 19 इंजेक्शन सीरीज, मादक पदार्थ बेचने के उपकरण, चार मोटर साइकिल, एक स्कूटी, चार मोबाइल, व 9800 रूपये जब्त किया गये  | प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फ़रवरी 2026 को गस्त के दौरान जाप्ता सी ऐ डी तिराहे, स्टेशन रोड, काचरी ,पचेल कला, बड़गांव रोड पहुंचा तो रोड के पास झाड़ियों के पीछे दो व्यक्ति थैली लिये हुऐ बैठे नज़र आये जिनके पास एक मोटर साइकिल ख़डी थी जो पुलिस जीप देखकर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा डिटेन किया गया नाम पूछने पर लेखराज पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 35 निवासी पचेल, दूसरा सुरेंद्र पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 38 साल निवासी पचेल कला, बताया गया जिनके कब्जे से अवैध स्मैक एवं सामग्री जब्त की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरा मुल्जिम विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल जाती गुर्जर आयु 28 साल निवासी बमोरी अंता  बड़ी मात्रा मे स्मैक का कारोबार करता है जो की अपने घर के अंदर बाथरूम एवं कमरों के अंदर गड्डे कर छुपा कर रखता है उक्त व्यक्तियों पर अपराध की धारा 8/21, 8/30 एन डी पी एस एक्ट व धारा 27 मे औषधी प्रसाधन सामग्री एक्ट 1940 के पाया जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही मुल्जिमानो से स्मैक रखने व बेचने पर गहनता से पूछताछ जारी है |  पुलिस द्वारा गठित टीम मे विनोद कुमार थानाधिकारी मांगरोल, उप निरीक्षक मांगीलाल सुमन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार मेहता, हैड कांस्टेबल आकाश, शबरुद्दीन, मनीष, यसवंत, कांस्टेबल हरि प्रकाश,  बलवान, महावीर चालक, ईश्वर, विक्रांत शामिल रहे
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Antah, Baran•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.