Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बेगाना में लेवा रोड से दण्ड ka रास्ता है जिसपे पानी भरा हुआ है रास्ता में पानी भरा हुआ है और आदमी निकले मे खेत में जाने की परेशानी आती है
Ajit Meena
ग्राम बेगाना में लेवा रोड से दण्ड ka रास्ता है जिसपे पानी भरा हुआ है रास्ता में पानी भरा हुआ है और आदमी निकले मे खेत में जाने की परेशानी आती है
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम बेगाना में लेवा रोड से दण्ड ka रास्ता है जिसपे पानी भरा हुआ है रास्ता में पानी भरा हुआ है और आदमी निकले मे खेत में जाने की परेशानी आती है1
- अंता (मातृभूमि न्यूज़ ) कस्बे सहित जिले भर मे अवैध गांजा, स्मैक, शराब, जुवा सट्टा सहित अन्य गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ज़िला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने सभी थानाधिकारियो को निर्देशित कर कर रखा है उसी के अंतर्गत अंता पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपर विजन एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के निर्देशन मे थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुऐ स्मैक तस्करी के तीन आरोपियों लेखराज पुत्र नंद किशोर, सुरेन्द्र पुत्र नंद किशोर, और विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल को गिरफ्तार कर 162.35 ग्राम स्मैक, ऐवील औषधी के 70 इंजेक्शन, 19 इंजेक्शन सीरीज, मादक पदार्थ बेचने के उपकरण, चार मोटर साइकिल, एक स्कूटी, चार मोबाइल, व 9800 रूपये जब्त किया गये | प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फ़रवरी 2026 को गस्त के दौरान जाप्ता सी ऐ डी तिराहे, स्टेशन रोड, काचरी ,पचेल कला, बड़गांव रोड पहुंचा तो रोड के पास झाड़ियों के पीछे दो व्यक्ति थैली लिये हुऐ बैठे नज़र आये जिनके पास एक मोटर साइकिल ख़डी थी जो पुलिस जीप देखकर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा डिटेन किया गया नाम पूछने पर लेखराज पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 35 निवासी पचेल, दूसरा सुरेंद्र पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 38 साल निवासी पचेल कला, बताया गया जिनके कब्जे से अवैध स्मैक एवं सामग्री जब्त की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरा मुल्जिम विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल जाती गुर्जर आयु 28 साल निवासी बमोरी अंता बड़ी मात्रा मे स्मैक का कारोबार करता है जो की अपने घर के अंदर बाथरूम एवं कमरों के अंदर गड्डे कर छुपा कर रखता है उक्त व्यक्तियों पर अपराध की धारा 8/21, 8/30 एन डी पी एस एक्ट व धारा 27 मे औषधी प्रसाधन सामग्री एक्ट 1940 के पाया जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही मुल्जिमानो से स्मैक रखने व बेचने पर गहनता से पूछताछ जारी है | पुलिस द्वारा गठित टीम मे विनोद कुमार थानाधिकारी मांगरोल, उप निरीक्षक मांगीलाल सुमन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार मेहता, हैड कांस्टेबल आकाश, शबरुद्दीन, मनीष, यसवंत, कांस्टेबल हरि प्रकाश, बलवान, महावीर चालक, ईश्वर, विक्रांत शामिल रहे1
- बारां शहर की लंका कॉलोनी स्थित उचित मूल्य दुकान पर राशन डीलर की लापरवाही खुलकर सामने आई है। नियमों के अनुसार सुबह खुलने वाली दुकान दोपहर 12 बजे तक भी नहीं खुली, जिससे सुबह 8 बजे से इंतजार कर रहे उपभोक्ता परेशान होते रहे। गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग घंटों दुकान के बाहर बैठे रहे, लेकिन न तो राशन डीलर पहुंचा और न ही कोई सूचना दी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, राशन डीलर अक्सर मनमर्जी से दुकान खोलता है और समय की बिल्कुल परवाह नहीं करता। मामले की शिकायत एसडीएम को भी की गई, लेकिन इसके बावजूद जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते राशन डीलरों की मनमानी बढ़ती जा रही है और गरीब व जरूरतमंद उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ नियमों की खुलेआम अनदेखी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं अब सवाल यह है क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा? या फिर उपभोक्ताओं की परेशानी यूं ही जारी रहेगी? आपकी आवाज़ = बदलाव कमेंट करें और प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाएं।1
- Post by Kamal Gorela1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में बढ़ती फीस और उस पर लगने वाले टैक्स को लेकर समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा ने कड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य आर्थिक बोझ के कारण प्रभावित हो रहा है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। हाड़ा ने सवाल उठाया कि जब एक छात्र की सालाना फीस 1 लाख रुपये होती है तो उस पर 18 प्रतिशत तक टैक्स क्यों लिया जा रहा है। उनके अनुसार शिक्षा और चिकित्सा जैसे मूलभूत क्षेत्रों पर कर लगाना युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। उन्होंने मांग की कि सरकार को शिक्षा पर टैक्स समाप्त कर छात्रों को सब्सिडी, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं देनी चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और हर प्रतिभाशाली छात्र को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा ने कहा कि “युवा ही देश का भविष्य हैं, और उनके सपनों पर आर्थिक बोझ नहीं, बल्कि सहयोग और प्रोत्साहन होना चाहिए।1
- कोटा | समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा ने युवाओं और सामाजिक मुद्दों को लेकर सरकार और समाज के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि देश में तनाव और विभाजन की बजाय आपसी भाईचारा और एकता का वातावरण मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “जात-पात की करो विदाई, सब मिलकर एक रहो मेरे भाई।” उनके अनुसार समाज की ताकत आपसी सद्भाव और समानता में है, न कि भेदभाव में। हिम्मत सिंह ने गंभीर अपराधों पर सख्त कानून की मांग करते हुए कहा कि बलात्कार और गौ-हत्या जैसे मामलों में कठोर दंड व्यवस्था होनी चाहिए ताकि समाज में भय और न्याय की भावना दोनों कायम रहें। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की कि शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरतों को सरल, सुलभ और किफायती बनाया जाए। उनका कहना है कि जनहित से जुड़े जरूरी कार्यों पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि आम नागरिक को सीधा लाभ मिल सके। समाजसेवी हिम्मत सिंह ने अंत में कहा कि देश की मजबूती आपसी सद्भाव, न्यायपूर्ण व्यवस्था और नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने में ही निहित है।1
- कोटा शिक्षा नगरी में बढ़ती फीस और उस पर लगने वाले टैक्स को लेकर समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा ने कड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य आर्थिक बोझ के कारण प्रभावित हो रहा है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। हाड़ा ने सवाल उठाया कि जब एक छात्र की सालाना फीस 1 लाख रुपये होती है तो उस पर 18 प्रतिशत तक टैक्स क्यों लिया जा रहा है। उनके अनुसार शिक्षा और चिकित्सा जैसे मूलभूत क्षेत्रों पर कर लगाना युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। उन्होंने मांग की कि सरकार को शिक्षा पर टैक्स समाप्त कर छात्रों को सब्सिडी, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं देनी चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और हर प्रतिभाशाली छात्र को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और उनके सपनों पर आर्थिक बोझ नहीं, बल्कि सहयोग और प्रोत्साहन होना चाहिए।1