राशन डीलर की मनमानी से जनता परेशान, प्रशासन मौन बारां शहर की लंका कॉलोनी स्थित उचित मूल्य दुकान पर राशन डीलर की लापरवाही खुलकर सामने आई है। नियमों के अनुसार सुबह खुलने वाली दुकान दोपहर 12 बजे तक भी नहीं खुली, जिससे सुबह 8 बजे से इंतजार कर रहे उपभोक्ता परेशान होते रहे। गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग घंटों दुकान के बाहर बैठे रहे, लेकिन न तो राशन डीलर पहुंचा और न ही कोई सूचना दी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, राशन डीलर अक्सर मनमर्जी से दुकान खोलता है और समय की बिल्कुल परवाह नहीं करता। मामले की शिकायत एसडीएम को भी की गई, लेकिन इसके बावजूद जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते राशन डीलरों की मनमानी बढ़ती जा रही है और गरीब व जरूरतमंद उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ नियमों की खुलेआम अनदेखी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं अब सवाल यह है क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा? या फिर उपभोक्ताओं की परेशानी यूं ही जारी रहेगी? आपकी आवाज़ = बदलाव कमेंट करें और प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाएं।
राशन डीलर की मनमानी से जनता परेशान, प्रशासन मौन बारां शहर की लंका कॉलोनी स्थित उचित मूल्य दुकान पर राशन डीलर की लापरवाही खुलकर सामने आई है। नियमों के अनुसार सुबह खुलने वाली दुकान दोपहर 12 बजे तक भी नहीं खुली, जिससे सुबह 8 बजे से इंतजार कर रहे उपभोक्ता परेशान होते रहे। गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग घंटों दुकान के बाहर बैठे रहे, लेकिन न तो राशन डीलर पहुंचा और न ही कोई सूचना दी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, राशन डीलर अक्सर मनमर्जी से दुकान खोलता है और समय की बिल्कुल परवाह नहीं करता। मामले की शिकायत एसडीएम को भी की गई, लेकिन इसके बावजूद जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते राशन डीलरों की मनमानी बढ़ती जा रही है और गरीब व जरूरतमंद उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ नियमों की खुलेआम अनदेखी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं अब सवाल यह है क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा? या फिर उपभोक्ताओं की परेशानी यूं ही जारी रहेगी? आपकी आवाज़ = बदलाव कमेंट करें और प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाएं।
- मौखमपुरा मण्डल का विराट हिन्दू सम्मेलन कोहड़ी में सम्पन्न छीपाबड़ौद - मौखमपुरा मण्डल के तत्वावधान में कोहड़ी में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, एकता एवं सनातन मूल्यों के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती के जिला संयोजक रामकिशन मालव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति विश्व को मानवता, सेवा और संस्कारों का संदेश देती है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपने संस्कारों एवं परम्पराओं पर गर्व करने तथा समाजहित के कार्यों में आगे आने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में कथा वाचक गोविन्द कृष्ण शास्त्री ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सनातन धर्म की महान परम्पराओं, धार्मिक ग्रंथों की शिक्षाओं एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ शैली है, जो सदैव सत्य, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाती है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भजनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं समाज जागरण के संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना दिया। सम्मेलन में समाज की एकता, संस्कारों की रक्षा तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन राष्ट्र और समाज की उन्नति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में संयोजक रामप्रसाद नागर एवं पवन तथा जिला प्रचार प्रमुख हरिसिंह गोचर उपस्थित रहें। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- हरनावदाशाहजी- छीपाबड़ौद कस्बे में पंचायत समिति कार्यालय के सामने सांडों के बीच अचानक हुई लड़ाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सांडों की भिड़ंत के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान सांडों को अलग करने के लिए लोगों द्वारा चार से पांच पानी के कम्प्रेसर की फुहार लगाकर पानी की तेज बौछारें की गईं, लेकिन इसके बावजूद सांडों की लड़ाई नहीं रुकी। करीब 30 मिनट तक दोनों सांड आपस में लड़ते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान एक बाइक को भी सांडों ने निशाना बना दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद सांडों को सड़क से हटाया जा सका, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने कस्बे में घूम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।3
- Bhastrika pranayam at chhipabarod1
- इटावा पीपल्दा, 4फ़रवरी 2026/लुहावद ग्राम-सचिव पंचायत क्षेत्र के किसानों मजदूरों ने केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27को मजदूर किसान और आमजन विरोधी बताया और कारपोरेट घरानों व पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला कुबेर का खजाना कहा है आज अखिल भारतीय किसान सभा के आव्हान पर ग्राम पंचायत लुहावद क्षेत्र के किसानों मजदूरों ने बजट का विरोध करते हुए बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए बजट की प्रतियां जलाकर विरोध किया और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के बजट में की गई कटौती को वापस बढ़ाया जाए अन्यथा अखिल भारतीय किसान सभा पीपल्दा क्षेत्र क्षेत्र से सरकार के खिलाफ किसानों मजदूरों और आमजनता को लामबंद करके आंदोलन करने को मजबूर होगे अखिल भारतीय किसान सभा तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा ने कहा कि इससे पूर्व किसान विरोधी बजट का विरोध तहसील में नोनेरा, गिरधरपुरा, बालूपा, उपखंड मुख्यालय इटावा नगर, और गुवाड़ी आदि गांवों में किसानों मजदूरों और आमजनता द्वारा एकजुट होकर विरोध किया जा चुका है जबतक सरकार किसानों मजदूरों और आमजनता के हित में बजट पेश नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। किसान सभा तहसील कमेटी सदस्य मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि आज लुहावद ग्राम-सचिव पंचायत मुख्यालय पर हुए बजट के विरुद्ध प्रदर्शन में कामरेड हंसराज महावर, हीरालाल मेहरा, गोबरी लाल, हेमराज पारेता, गिर्राज सेन , त्रिभुवन मीणा सहित सैकड़ों किसान मजदूर मौजूद रहे सभी बजट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए सरकार से किसानों मजदूरों और आमजनता के हित बजट पेश करने की मांग की।2
- कोटा शिक्षा नगरी में बढ़ती फीस और उस पर लगने वाले टैक्स को लेकर समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा ने कड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य आर्थिक बोझ के कारण प्रभावित हो रहा है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। हाड़ा ने सवाल उठाया कि जब एक छात्र की सालाना फीस 1 लाख रुपये होती है तो उस पर 18 प्रतिशत तक टैक्स क्यों लिया जा रहा है। उनके अनुसार शिक्षा और चिकित्सा जैसे मूलभूत क्षेत्रों पर कर लगाना युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। उन्होंने मांग की कि सरकार को शिक्षा पर टैक्स समाप्त कर छात्रों को सब्सिडी, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं देनी चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और हर प्रतिभाशाली छात्र को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और उनके सपनों पर आर्थिक बोझ नहीं, बल्कि सहयोग और प्रोत्साहन होना चाहिए।1
- Post by VKH NEWS1
- पंचायत समिति के सामने सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी, आधे घंटे तक लगा जाम छीपाबड़ौद- बुधवार को कस्बे में पंचायत समिति कार्यालय के सामने सांडों के बीच अचानक हुई भीषण लड़ाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सांडों की भिड़ंत के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांडों को अलग करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा चार से पांच पानी के कंप्रेसर लगाकर पानी की तेज बौछारें की गईं, लेकिन इसके बावजूद सांडों की लड़ाई नहीं रुकी। करीब 30 मिनट तक दोनों सांड आपस में लड़ते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान एक बाइक को भी सांडों ने निशाना बना दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद सांडों को सड़क से हटाया जा सका, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने कस्बे में घूम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।4
- गुजरात के युवक ने कोटा की 21 साल की युवती को बर्थडे मनाने के बहाने गुजरात के सूरत बुलाया। यहां अलग-अलग होटलों में 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। युवती को नशे के इंजेक्शन दिए गए और बार-बार रेप किया गया।1
- भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावा पूरी बिहार राज्य में यहां जाने का मौका मिला3