Shuru
Apke Nagar Ki App…
ye kya saf karwaya jaye yaha ke log pani pite hai koi hai jo achche se kaam kare
Saif Mansuri
ye kya saf karwaya jaye yaha ke log pani pite hai koi hai jo achche se kaam kare
More news from Shahdol and nearby areas
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- Post by Ramji kushwha1
- *स्वच्छता आई समृद्धि लाई, स्लोगन जुमलेबाजी से कमतर नहीं* *स्वच्छता परिसर में गंदगी का आलम ऐसा की अंदर जाना भी दुशवार* *ओ, डी, एफ, प्लस का दावा फाइलों में दफन* डिंडोरी -- आदिवासी बाहुल्य जिले में सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन सरकारी फाइलों तक सिमटी नजर आती है! लाखों की लागत से प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाये गये थे इनके निर्माण के बाद न तो जनपद के जिम्मेदारों ने इनके रखरखाव एवं उपयोग की की जिम्मेदारी तय की और न ही पंचायत के सरपंच और सचिव ने नतीजा यह हुआ की अपवाद स्वरूप कुछ एक पंचायतों में तो इनका उपयोग हो रहा है! लेकिन ज़्यदातर ये स्वच्छता परिसर खंडहरों में तब्दील होने के साथ गंदगी से ऐसे सरावोर हैं! की अंदर जाना भी दुसवार है! ऐसा ही मामला है! जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कसईसोढ़ा का जहां स्वच्छता परिसर के अंदर गंदगी का आलम ऐसा की खड़ा होना भी दूभर है!इस ओर न सरपंच संजीदा हैं और न सचिव ऐसे में शासकीय राशि से निर्मित स्वच्छता परिसर के निर्माण पर ही निरुत्तर सवाल खड़े हो रहे हैं! उल्लेखनीय है! कि स्वच्छता परिसर के पीछे ही शासकीय प्राथमिक कन्या शाला भवन है! जहां छोटी बच्चियां अध्यनरत हैं!यहां भी शराब की बोतल डिस्पोजल के साथ गंदगी का अंबार लगा हुआ है!शाला भवन के बाजू में ही पुराना पंचायत भवन है! जहां दो चार दिनों से किसी की गाय बीमार अवस्था में कमरे के अंदर पड़ी हुई थी जिसकी मौत हो चुकी है!जिसकी दुर्गन्ध भी अमजनों के लिए मुसीबत बन गई है!ग्रामीणों की माने तो इन्होंने स्वच्छता परिसर सहित शाला भवन और पुराने पंचायत भवन में व्याप्त गंदगी को लेकर अनेकों बार सरपंच सचिव को अवगत कराया लेकिन सरपंच सचिव को जनहित की समस्याओं से जरा भी सरोकार नहीं हैग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सफाई और व्यवस्था सुधार की मांग की है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी जा रही है। स्वच्छता का दावा करने वाले तंत्र के लिए यह स्थिति किसी तमाचे से कम नहीं है।6
- सतना शहर में आवारा सांडों का आतंक, सड़क पर चलना हुआ मुस्किल, इंद्रा काॅलेज के सामने दो सांडों के बीच जबरदस्त भिड़ंत का वीडियो हुआ वायरल, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, लोगों में दिखा दहशत का माहौल।1
- मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल के भीतर एक लिपिक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन इस घटना ने उस वक्त और भी सनसनी फैला दी, जब मृतक के मोबाइल फोन में उसके माँ को मोबाइल से भेजा हुआ एक SMS मिला—जिसमें लिखा था, “लोग मुझे मार डालेंगे…” यह एक वाक्य अब पूरे मामले को रहस्य और साजिश के घेरे में खड़ा कर रहा है। जंगल में झूलता मिला शव, इलाके में हड़कंप सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो पेड़ से लटका शव देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह उम्र 31 वर्ष सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक के हरफरी गाँव के सरकारी स्कूल में पदस्थ एक लिपिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को मृतक गजेंद्र सिंह अपनी माँ को अपने मोबाइल से एक SMS भेजा था, जिसमे लिखा था- लोग मुझे मार डालेंगे, अगले ही दिन उसका शव जंगल मे फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में घटनास्थल का मंजर सिहरन पैदा करने वाला था—सन्नाटा, पेड़ से लटका शव और आसपास बिखरे कुछ सामान। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन मोबाइल में मिला संदेश कहानी को पलटता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, और मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की यह आत्महत्या है या फिर हत्या, सच्चाई जो भी हो, जंगल के उस पेड़ से झूलता शव कई अनसुलझे सवाल छोड़ गया है।1
- सूरजपुर। सूरजपुर जिले के खड़गवा कला गांव में एक पत्रकार के परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता तारा चक्रधारी, पति वीरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और पत्रकार संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद में 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे अर्जुन, राजकुमार, बुधनी एवं आशा नामक व्यक्ति पीड़िता के घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। तारा चक्रधारी ने इसकी सूचना तत्काल खड़गवा चौकी में दी, लेकिन आरोप है कि अब तक शिकायत की कोई पावती नहीं दी गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। इसके अगले ही दिन 21 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने दोबारा घर पहुंचकर उत्पात मचाया। इस बार उनके साथ सूर्यबली, रमेश और कौशल्या भी शामिल थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर तारा चक्रधारी और उनके पति के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के हाथ, पैर और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए। बीच-बचाव करने आए उनके पति वीरेंद्र कुमार को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे रीसेट कर दिया, जिससे उसमें मौजूद वीडियो फुटेज और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे। पीड़िता ने 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में कितनी तत्परता दिखाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।1
- हेडलाइन: आमाडाड में कब थमेगा मौतों का सिलसिला @AnuppurPolice मामले की जांच में जुटी। #MadhyaPradesh #RoadSafety #Accident #AnuppurNews #Amadad #Anuppur #RoadAccident #Justice #MiningTrucks #Administration #AccidentNews1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- *शंकरघाट ग्राम ढोंढ़ा मे रुद्र महायज्ञ शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ व शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुआ।* *श्री श्री 108 श्री भगतगिरि बच्चू महाराज का सानिध्य प्राप्त हो रहा है* *भव्यता के साथ गांव मे निकाली गई कलश यात्रा* डिण्डौरी / शहपुरा 1. *कार्यक्रम का नाम*: रुद्र महायज्ञ शिव महापुरण 2. *कार्यक्रम का उद्देश्य*: शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 3. *स्थान*: शंकरघाट, ग्राम पंचायत ढोंढ़ा, शहपुरा, जिला-डिंडौरी 4. *दिनांक*: 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक 5. *आयोजक*: निवेदक: सेवक संघ समिति, शंकरघाट ढोंढ़ा 6. *कथावाचक*: नीता भारती जी जबलपुर 7. *यज्ञाचार्य*: पं. श्री रामभूषण जी महाराज 8. *महंत*: श्री 108 भगतगिरि जी (बच्चू महाराज) अमलेश्वर धाम, जन्म स्थान ढोंढ़ा रुद्र महायज्ञ शिव महापुरण का भव्य आयोजन शंकरघाट, ग्राम पंचायत ढोंढ़ा,विकास खण्ड शहपुरा जिला - डिण्डौरी में 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस महायज्ञ में भगवान शंकर जी एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुआ, जिसे देखने और इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से धर्मप्रेमी बंधु और क्षेत्रवासी आए हैं । इस धार्मिक आयोजन में महंत श्री 108 भगतगिरि बच्चू महाराज जी के सानिध्य से यह कार्यक्रम हो रहा है, जो अपने प्रवचनों से श्रोताओं को धर्म और जीवन के मार्ग पर प्रेरित करेंगे। कथावाचक के रूप में नीता भारती जी अपनी वाणी से शास्त्रों की व्याख्या करेंगे और यज्ञाचार्य पं. श्री रामभूषण जी महाराज यज्ञ की विधिवत प्रक्रिया से करवा रहे है । सेवक संघ समिति, शंकरघाट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लें और अपने जीवन को कृतार्थ करें। इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शास्त्रों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और यज्ञ समारोह शामिल हैं। इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश मिलेगा और वे अपने पूर्वजों की परंपराओं को जीवित रखने के लिए प्रेरित होंगे। शंकरघाट में होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं और स्थानीय निवासी व आसपास के गांव भी इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दिनांक - 23 फरवरी 20263