Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, वसूली के खेल में जमकर चले लात-घूंसे सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। मारपीट शुरू होने पर मची अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
Journalist Anurag Srivastava
रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, वसूली के खेल में जमकर चले लात-घूंसे सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। मारपीट शुरू होने पर मची अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आवाज़ें कभी खामोश नहीं होतीं… वो हमेशा दिलों में गूंजती रहती हैं..!! #RIP अलविदा आशा ताई #AshaBhosle मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 सांगली में हुआ था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत की थी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। आशा भोसले जी के गाए हुए ये सुपरहिट गाने 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' देश दुनिया में आज भी ट्रेडिंग में हैं। #JanSaamna1
- रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, वसूली के खेल में जमकर चले लात-घूंसे सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। मारपीट शुरू होने पर मची अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।1
- हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत गदागंज थाना क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के चोबदार के पुरवा गांव के निवासी संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी) ने बीती देर रात अपने घर के बरामदे में लगे कुंडी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने संजीव का शव फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मुख्य बिंदु: स्थान: चोबदार के पुरवा, थाना गदागंज, ऊंचाहार। मृतक: संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी)। स्थिति: पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। फिलहाल, युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो सके।1
- Post by Dhirendra Shukla1
- जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के कूड गाँव के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। आग का गुबार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी, ड्रम व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा और उदयराज चौहान की लगभग 5 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- UNCHAHAR RAEBARELI News1
- ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गणेशगंज (मजरे इटौरा बुजुर्ग) गाँव में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग 6 बीघे तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों का साहस आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। संसाधनों के अभाव के बावजूद, ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को और आगे फैलने से रोका। किसानों का भारी नुकसान हादसे में फसल के पूरी तरह नष्ट होने से पीड़ित किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाया जाए।1