logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवाज़ें कभी खामोश नहीं होतीं… वो हमेशा दिलों में गूंजती रहती हैं...!! आवाज़ें कभी खामोश नहीं होतीं… वो हमेशा दिलों में गूंजती रहती हैं..!! #RIP अलविदा आशा ताई #AshaBhosle मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 सांगली में हुआ था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत की थी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। आशा भोसले जी के गाए हुए ये सुपरहिट गाने 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' देश दुनिया में आज भी ट्रेडिंग में हैं। #JanSaamna

2 hrs ago
user_पवन कुमार गुप्ता
पवन कुमार गुप्ता
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

आवाज़ें कभी खामोश नहीं होतीं… वो हमेशा दिलों में गूंजती रहती हैं...!! आवाज़ें कभी खामोश नहीं होतीं… वो हमेशा दिलों में गूंजती रहती हैं..!! #RIP अलविदा आशा ताई #AshaBhosle मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 सांगली में हुआ था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत की थी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। आशा भोसले जी के गाए हुए ये सुपरहिट गाने 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' देश दुनिया में आज भी ट्रेडिंग में हैं। #JanSaamna

  • user_Chitranjan Yadav
    Chitranjan Yadav
    Salon, Rae Bareli
    swer kokila ko shat 2 naman
    56 min ago
More news from Rae Bareli and nearby areas
  • सलोन,रायबरेली।सलोन क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।आनन फानन घायल को सीएचसी ले जाया गया।यहां से गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। सलोन कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र निवासी इंद्रपाल अपने परिजनों के साथ शनिवार को खेत मे थ्रेसर से गेंहू की मड़ाई करा रहा था।इस बीच अचानक इंद्रपाल की 13 वर्षीय पुत्री राधिका का बाल मशीन के घूमते हुए पट्टे में फंस गया।देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और किशोरी के सिर के बाल के साथ उसका कान भी मशीन में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मशीन को बंद किया और घायल हुई किशोरी को थ्रेसर से बाहर निकाला।आनन-फानन में इलाज के लिए घायल किशोरी को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।यहां हालत गम्भीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रायबरेली रैफर किया गया।डॉक्टर रितेश पांडे ने बताया कि किशोरी के सिर में गम्भीर चोट आई है।सिर की स्किन निकल गई है।हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
    2
    सलोन,रायबरेली।सलोन क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।आनन फानन घायल को सीएचसी ले जाया गया।यहां से गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
सलोन कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र निवासी इंद्रपाल अपने परिजनों के साथ शनिवार को खेत मे थ्रेसर से गेंहू की मड़ाई करा रहा था।इस बीच  अचानक इंद्रपाल की 13 वर्षीय पुत्री राधिका का बाल मशीन के घूमते हुए पट्टे में फंस गया।देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और किशोरी के सिर के बाल के साथ उसका कान भी मशीन में बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मशीन को बंद किया और घायल हुई किशोरी को थ्रेसर से बाहर निकाला।आनन-फानन में इलाज के लिए घायल किशोरी को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया।यहां हालत गम्भीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रायबरेली रैफर किया गया।डॉक्टर रितेश पांडे ने बताया कि किशोरी के सिर में गम्भीर चोट आई है।सिर की स्किन निकल गई है।हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
    user_खबरे सुपर फास्ट सलोन
    खबरे सुपर फास्ट सलोन
    Video Creator Salon, Rae Bareli•
    19 min ago
  • आवाज़ें कभी खामोश नहीं होतीं… वो हमेशा दिलों में गूंजती रहती हैं..!! #RIP अलविदा आशा ताई #AshaBhosle मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 सांगली में हुआ था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत की थी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। आशा भोसले जी के गाए हुए ये सुपरहिट गाने 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' देश दुनिया में आज भी ट्रेडिंग में हैं। #JanSaamna
    1
    आवाज़ें कभी खामोश नहीं होतीं… वो हमेशा दिलों में गूंजती रहती हैं..!!
#RIP अलविदा आशा ताई #AshaBhosle 
मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 सांगली में हुआ था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। 
आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत की थी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। 
आशा भोसले जी के गाए हुए ये सुपरहिट गाने 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' देश दुनिया में आज भी ट्रेडिंग में हैं।  
#JanSaamna
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, वसूली के खेल में जमकर चले लात-घूंसे सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। मारपीट शुरू होने पर मची अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
    1
    रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, वसूली के खेल में जमकर चले लात-घूंसे
सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। 
मारपीट शुरू होने पर मची अफरा-तफरी।
स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार।
मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है।
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप 13 अप्रैल 2026 को गेट नंबर 1 पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों की मजदूरी में डाका डाल रहे ठेकेदारों और कम्पनी को लेकर व मजदूर यूनियन की अन्य मांगों को लेकर 13 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी गेट नंबर 1 पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बकायदा पर्चा छपवा कर क्षेत्र व एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों को बटवाया गया है, आरोप लगाया गया है, कि अधिकांश ठेका कंपनियों द्वारा मजदूरों से उनकी मजदूरी का आधा हिस्सा जबरन वापस करा लिया जाता है ,पैसे को वापस कराने के लिए गेट पास जमा करा लेने से लेकर जान माल का नुक्सान पहुंचाने की धमकी से डर और दहसत पैदा कर अवैध वसूली की जाती है, आरोप लगाया गया है, कि अनेक मजदूरों का गेटपास जमा करा लिया गया है,और उनकी सेवाएं बिना किसी विधिक प्राक्रिया के समाप्त कर दी गई, है , वहीं एनटीपीसी प्रबंधन इसे ठेकेदारों से जुड़ा मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ता आ रहा है। और अवैध वसूली एक रिवाज की तरह लगातार वर्षों से जारी है ,कई मजदूरों ने अपनी मजदूरी पाने के लिए पुलिस से भी कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन मजदूरों की शिकायत नहीं लिखी गई, जिसको लेकर मजदूर यूनियन लम्बे समय से एनटीपीसी प्रबंधन स्थानीय व जिला प्रशासन से शान्ति पूर्ण ढंग से अपने आक्रोश को व्यक्त कर इस लूट को रोकने व जबरन वसूली करने वाली कंपनियों को एजंसियों को काली सूची में डालने की मांग की जा रही है किन्तु आवाज उठाने वाले मजदूरों को लगातार किया जा रहा है। जिसको लेकर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी गेट नंबर 1 पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी में है। मजदूर राम सजीवन कमला कांत पांडेय पुष्पेन्द्र सिंह आशीष पांडेय
    3
    पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप 13 अप्रैल 2026 को गेट नंबर 1 पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी 
रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों की मजदूरी में डाका डाल रहे ठेकेदारों और कम्पनी को लेकर व मजदूर यूनियन की अन्य मांगों को लेकर 13 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी गेट नंबर 1 पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने बकायदा पर्चा छपवा कर क्षेत्र व एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों को बटवाया गया है, आरोप लगाया गया है, कि अधिकांश ठेका कंपनियों द्वारा मजदूरों से उनकी मजदूरी का आधा हिस्सा जबरन वापस करा लिया जाता है ,पैसे को वापस कराने के लिए गेट पास जमा करा लेने से लेकर जान माल का नुक्सान पहुंचाने की धमकी से डर और दहसत पैदा कर अवैध वसूली की जाती है, आरोप लगाया गया है, कि अनेक मजदूरों का गेटपास जमा करा लिया गया है,और उनकी सेवाएं बिना किसी विधिक प्राक्रिया के समाप्त कर दी गई, है , वहीं एनटीपीसी प्रबंधन इसे ठेकेदारों से जुड़ा मामला बताकर अपना पल्ला  झाड़ता  आ रहा है। और अवैध वसूली एक रिवाज की तरह लगातार वर्षों से जारी है ,कई मजदूरों ने अपनी मजदूरी पाने के लिए पुलिस से भी कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन मजदूरों की शिकायत नहीं लिखी गई, जिसको लेकर मजदूर यूनियन लम्बे समय से एनटीपीसी प्रबंधन स्थानीय व जिला प्रशासन से शान्ति पूर्ण ढंग से अपने आक्रोश को व्यक्त कर इस लूट को रोकने व जबरन वसूली करने वाली कंपनियों को एजंसियों को काली सूची में डालने की मांग की जा रही है किन्तु आवाज उठाने वाले मजदूरों को लगातार  किया जा रहा है। जिसको लेकर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी गेट नंबर 1 पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी में है। मजदूर राम सजीवन कमला कांत पांडेय  पुष्पेन्द्र सिंह आशीष पांडेय
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    Unchahar, Rae Bareli•
    14 min ago
  • ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत गदागंज थाना क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​घटना का विवरण ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के चोबदार के पुरवा गांव के निवासी संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी) ने बीती देर रात अपने घर के बरामदे में लगे कुंडी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने संजीव का शव फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। ​पुलिस की कार्रवाई ​घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: चोबदार के पुरवा, थाना गदागंज, ऊंचाहार। ​मृतक: संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी)। ​स्थिति: पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। ​फिलहाल, युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो सके।
    1
    ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत गदागंज थाना क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
​घटना का विवरण
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के चोबदार के पुरवा गांव के निवासी संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी) ने बीती देर रात अपने घर के बरामदे में लगे कुंडी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने संजीव का शव फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: चोबदार के पुरवा, थाना गदागंज, ऊंचाहार।
​मृतक: संजीव कुमार (पुत्र देवता दीन लोधी)।
​स्थिति: पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
​फिलहाल, युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि हो सके।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के कूड गाँव के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। आग का गुबार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी, ड्रम व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा और उदयराज चौहान की लगभग 5 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के कूड गाँव के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। आग का गुबार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी, ड्रम व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा और उदयराज चौहान की लगभग 5 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गणेशगंज (मजरे इटौरा बुजुर्ग) गाँव में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग 6 बीघे तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है। ​घटना का विवरण ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ​ग्रामीणों का साहस ​आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। संसाधनों के अभाव के बावजूद, ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को और आगे फैलने से रोका। ​किसानों का भारी नुकसान ​हादसे में फसल के पूरी तरह नष्ट होने से पीड़ित किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
    1
    ​ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गणेशगंज (मजरे इटौरा बुजुर्ग) गाँव में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग 6 बीघे तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है।
​घटना का विवरण
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
​ग्रामीणों का साहस
​आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। संसाधनों के अभाव के बावजूद, ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को और आगे फैलने से रोका।
​किसानों का भारी नुकसान
​हादसे में फसल के पूरी तरह नष्ट होने से पीड़ित किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.