logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत की बात हमारे साथ

2 hrs ago
user_User7241नाथुरामनायक
User7241नाथुरामनायक
Local Politician Sojat, Pali•
2 hrs ago

भारत की बात हमारे साथ

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने मनाई गुलाल की होली, उत्सवपूर्ण रहा माहौल रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत बर थाना क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही। पर्व के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद गुरुवार को बर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द के साथ गुलाल की होली खेली। थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी पन्नालाल सैनी सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। पूरे परिसर में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी पन्नालाल सैनी ने कहा कि होली जैसे बड़े पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी पुलिसकर्मियों की सतर्कता और टीम वर्क की बदौलत क्षेत्र में त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया। गुलाल की रंगत और होली के गीतों से थाना परिसर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
    4
    बर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने मनाई गुलाल की होली, उत्सवपूर्ण रहा माहौल
रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत 
बर थाना क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार मुस्तैद रही। पर्व के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद गुरुवार को बर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द के साथ गुलाल की होली खेली।
थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी पन्नालाल सैनी सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। पूरे परिसर में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
थाना प्रभारी पन्नालाल सैनी ने कहा कि होली जैसे बड़े पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी पुलिसकर्मियों की सतर्कता और टीम वर्क की बदौलत क्षेत्र में त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया। गुलाल की रंगत और होली के गीतों से थाना परिसर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जैतारण पहुंची ओरण टीम
    1
    जैतारण पहुंची ओरण टीम
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। शहर में बुधवार शाम को परंपरागत 'गांवशाही गेर' गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ निकाली गई। जोधपुरिया बारी से रवाना हुई यह गेर करीब ढाई घंटे का सफर तय कर प्यारा चौक पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। गेर के सकुशल संपन्न होने के साथ ही अब गुरुवार, 5 मार्च की शाम को शहर में 'श्याम के संग होली' की सवारी निकाली जाएगी। *सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल* इस आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से सदर हकीम भाई और मेहबूब टी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा की अगुआई में गेर में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई। *देशभक्ति और संस्कृति का संगम* गेर की शुरुआत शाम करीब 5:15 बजे जोधपुरिया बारी से हुई। सबसे आगे ध्वज थामे प्रबुद्धजन चल रहे थे, जिनके पीछे युवाओं की टोलियां 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ थिरक रही थीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया। *कड़े सुरक्षा घेरे में रहा आयोजन* सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदर्श सिधु और एएसपी जयसिंह तंवर सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के साथ-साथ मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। *तणी खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त* मान्यता के अनुसार, गांवशाही गेर के पास होने के बाद ही धानमंडी में बांधी गई 'तणी' को खोला जाता है और श्याम संग होली का भव्य आयोजन किया जाता है। शाम 7:30 बजे प्यारा चौक पर गेर के पहुंचने के साथ ही अगले दिन के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की गई।
    1
    पाली,मनीष राठौड़। शहर में बुधवार शाम को परंपरागत 'गांवशाही गेर' गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ निकाली गई। जोधपुरिया बारी से रवाना हुई यह गेर करीब ढाई घंटे का सफर तय कर प्यारा चौक पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। गेर के सकुशल संपन्न होने के साथ ही अब गुरुवार, 5 मार्च की शाम को शहर में 'श्याम के संग होली' की सवारी निकाली जाएगी।
*सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल*
इस आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से सदर हकीम भाई और मेहबूब टी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा की अगुआई में गेर में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई।
*देशभक्ति और संस्कृति का संगम*
गेर की शुरुआत शाम करीब 5:15 बजे जोधपुरिया बारी से हुई। सबसे आगे ध्वज थामे प्रबुद्धजन चल रहे थे, जिनके पीछे युवाओं की टोलियां 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ थिरक रही थीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया।
*कड़े सुरक्षा घेरे में रहा आयोजन*
सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदर्श सिधु और एएसपी जयसिंह तंवर सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के साथ-साथ मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
*तणी खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त*
मान्यता के अनुसार, गांवशाही गेर के पास होने के बाद ही धानमंडी में बांधी गई 'तणी' को खोला जाता है और श्याम संग होली का भव्य आयोजन किया जाता है। शाम 7:30 बजे प्यारा चौक पर गेर के पहुंचने के साथ ही अगले दिन के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की गई।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • जोजावर |राणावास श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मानवहितकारी संघ,विद्याभूमि, राणावास के संस्थापक कर्मयोगी काका केसरीमल सुराणा के 117 जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसाराम चौधरी,विधायक, मारवाड़ जंक्शन ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। विद्याभूमि राणावास संस्कारों की अध्यात्म भूमि है। यहां शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पी. मोहनलाल जैन गादिया (गुड़ा रामसिंह)ने आगंतुक सभी महानुभावों का हार्दिक स्वागत किया तथा अपने संबोधन में विधायक महोदय एवं सरपंच प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य सज्जन चौधरी का मुख्य चौराहे से संस्था मुख्य द्वार तक सीसी सड़क निर्माण हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सज्जन चौधरी जिला परिषद सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा ने शिक्षा का जो बीज बोया वो आज वट वृक्ष बनकर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को सरल,तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का सानिध्य गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवृत्ति शिष्य मुनिश्री चैतन्य कुमार अमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा कर्म योगी के साथ-साथ धर्म योगी थे। इन्होंने अपने जीवन में कर्म तथा धर्म का समन्वय बनाए रखा। काका साहब व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे।सादगी व सरलता उनका जीवन था जिससे वे लोगों के दिलों में उतर गए । कार्य ऐसा करें कि लोगों के दिल में जाएं ना कि दिल से उतर जाए। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र मरलेचा उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि काका साहब पूरे कांठा क्षेत्र के मसीहा है। जिनके प्रयासों से ही आज प्रत्येक घर में सरकारी कर्मचारी, और व्यावसायिक जगत में सफल व्यक्तियों का निर्माण हुआ है। सुमेरसिंह कुंपावत पूर्व प्रधान ने अपने संबोधन में काका केसरीमल के चरित्र निर्माण, ईमानदारी व नैतिकता की शिक्षा पर प्रकाश डाला।संस्था पदाधिकारी इंद्रमल गादिया, विजयराज जैन,हितेश जैन, जसपाल सिंह गादाना भाजपा युवा नेता, गणपत चौधरी तथा जयसिंह ठाकुरवास शिक्षाविद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ जबरसिंह राजपुरोहित निर्देशक, विमल गादिया, कुशाल जोशी, अरुण प्रताप सिंह, भावेश दवे, नेपाल सिंह राठौड़, जयप्रकाश, अमर सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह भाटी, घनश्याम जांगिड़, शांतिलाल वैष्णव , एडवोकेट मनोहर सिंह गादानासहित सभी यूनिट के स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    जोजावर |राणावास  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मानवहितकारी संघ,विद्याभूमि, राणावास के संस्थापक कर्मयोगी काका केसरीमल सुराणा के 117 जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसाराम चौधरी,विधायक, मारवाड़ जंक्शन ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। विद्याभूमि राणावास संस्कारों की अध्यात्म भूमि है। यहां शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पी. मोहनलाल जैन गादिया (गुड़ा रामसिंह)ने आगंतुक सभी महानुभावों का हार्दिक स्वागत किया तथा अपने संबोधन में विधायक महोदय एवं सरपंच प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य सज्जन चौधरी का मुख्य चौराहे से संस्था मुख्य द्वार तक सीसी सड़क निर्माण हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सज्जन चौधरी जिला परिषद सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा ने शिक्षा का जो बीज बोया वो आज वट वृक्ष बनकर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को सरल,तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का सानिध्य गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवृत्ति शिष्य मुनिश्री चैतन्य कुमार अमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा कर्म योगी के साथ-साथ धर्म योगी थे। इन्होंने अपने जीवन में कर्म तथा धर्म का समन्वय बनाए रखा। काका साहब व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे।सादगी व सरलता उनका जीवन था जिससे वे लोगों के दिलों में उतर गए । कार्य ऐसा करें कि लोगों के दिल में जाएं ना कि दिल से उतर जाए।  कार्यक्रम में सुरेश चंद्र मरलेचा उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि काका साहब पूरे कांठा क्षेत्र के मसीहा है। जिनके  प्रयासों से ही आज प्रत्येक घर में सरकारी कर्मचारी, और व्यावसायिक जगत में सफल व्यक्तियों का निर्माण हुआ है। 
सुमेरसिंह कुंपावत पूर्व प्रधान ने अपने संबोधन में काका केसरीमल के चरित्र निर्माण, ईमानदारी व नैतिकता की शिक्षा पर प्रकाश डाला।संस्था पदाधिकारी इंद्रमल गादिया, विजयराज जैन,हितेश जैन, जसपाल सिंह गादाना भाजपा युवा नेता, गणपत चौधरी तथा जयसिंह ठाकुरवास शिक्षाविद ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में डॉ जबरसिंह राजपुरोहित निर्देशक, विमल गादिया, कुशाल जोशी, अरुण प्रताप सिंह, भावेश दवे, नेपाल सिंह राठौड़, जयप्रकाश, अमर सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह भाटी, घनश्याम जांगिड़, शांतिलाल वैष्णव , एडवोकेट मनोहर सिंह गादानासहित सभी यूनिट के स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_आरती माली
    आरती माली
    पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जैतारण ग्राम के पिपलिया खुर्द में गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी उपाध्याय एवं श्री सोहनलाल जी उपाध्याय पुतूर के व्यवसायी को महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई बाई कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम में सबको सपरिवार सहित आमंत्रित करने का निमंत्रण गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक श्री घेवर चन्द जी ठाकुरवास एवं श्रीं राजेश जी शर्मा, श्री मुकेश जी सेवरिया, भंवरलाल जी पंचारिया, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    1
    जैतारण ग्राम के पिपलिया खुर्द में गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी उपाध्याय एवं श्री सोहनलाल जी उपाध्याय पुतूर के व्यवसायी को महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई बाई कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम में सबको सपरिवार सहित आमंत्रित करने का निमंत्रण गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक श्री घेवर चन्द जी ठाकुरवास एवं श्रीं राजेश जी शर्मा, श्री मुकेश जी सेवरिया, भंवरलाल जी पंचारिया, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जोधपुर_BNC, किशना राम @बोरुंदा पुंदलू के बाद बोरुंदा गांव में बुधवार को पागल कुत्ते का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले तीन लोगों को घायल करने के बाद कुत्ता बोरुंदा की सरहद में घुस आया और करीब पांच घंटे की अवधि में कुल 9 लोगों को अपना शिकार बना लिया। इनमें से 8 घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पुंदलू गांव में 10 वर्षीय विक्रम पुत्र रामनारायण पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर उसकी 70 वर्षीय दादी चंवरी देवी पत्नी मदनलाल उसे बचाने दौड़ी, लेकिन कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। इसके बाद खेत में सिंचाई कर रहे 35 वर्षीय रामकिशोर पुत्र सोहनदास पर भी उसने हमला कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में बोरुंदा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। इसके बाद कुत्ता बोरुंदा की सरहद में घुस आया और वहां भी कई लोगों को काट लिया। हमले में घायल हुए लोगों में भूमिका जाट (16) निवासी बोरुंदा, कीर्तिदान (8) निवासी बोरुंदा, इंद्रो देवी (50) जाट निवासी बोरुंदा, रवि राज (26) नट निवासी धनापा, ललिता (24) नट निवासी धनापा और सुनील (19) जाट निवासी घोड़ावट शामिल हैं। लगातार हमलों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायलों को बोरुंदा में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर अवस्था में कुल 9 में से 8 लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोधपुर रेफर किया गया। घटना के दौरान प्रारंभिक चरण में एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवाओं में सुधार की मांग की है।
    2
    जोधपुर_BNC, किशना राम @बोरुंदा 
पुंदलू के बाद बोरुंदा गांव में बुधवार को पागल कुत्ते का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले तीन लोगों को घायल करने के बाद कुत्ता बोरुंदा की सरहद में घुस आया और करीब पांच घंटे की अवधि में कुल 9 लोगों को अपना शिकार बना लिया। इनमें से 8 घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुंदलू गांव में 10 वर्षीय विक्रम पुत्र रामनारायण पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर उसकी 70 वर्षीय दादी चंवरी देवी पत्नी मदनलाल उसे बचाने दौड़ी, लेकिन कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया।
इसके बाद खेत में सिंचाई कर रहे 35 वर्षीय रामकिशोर पुत्र सोहनदास पर भी उसने हमला कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में बोरुंदा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
इसके बाद कुत्ता बोरुंदा की सरहद में घुस आया और वहां भी कई लोगों को काट लिया। हमले में घायल हुए लोगों में भूमिका जाट (16) निवासी बोरुंदा, कीर्तिदान (8) निवासी बोरुंदा, इंद्रो देवी (50) जाट निवासी बोरुंदा, रवि राज (26) नट निवासी धनापा, ललिता (24) नट निवासी धनापा और सुनील (19) जाट निवासी घोड़ावट शामिल हैं।
लगातार हमलों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायलों को बोरुंदा में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर अवस्था में कुल 9 में से 8 लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोधपुर रेफर किया गया। घटना के दौरान प्रारंभिक चरण में एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवाओं में सुधार की मांग की है।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • होली के बाद विभिन्न जगहों पर गेरिया द्वारा गेर आयोजित किए गए लोगो मे दिखा उत्साह
    1
    होली के बाद विभिन्न जगहों पर गेरिया द्वारा गेर आयोजित किए गए लोगो मे दिखा उत्साह
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गिरी मे होली की धूम
    1
    गिरी मे होली की धूम
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.