logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा।* दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन बहुत ही सरल और सौम्य रहा। वह अति पिछड़े वर्ग और गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबर लाकर बैठाना चाहिए। समाज के सभी लोग शिक्षित और संपन्न रहेंगे तभी देश का विकास होगा। इस अवसर पर दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जन शिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा।* दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के

चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन बहुत ही सरल और सौम्य रहा। वह अति पिछड़े वर्ग और गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित

कर दिया। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबर लाकर बैठाना चाहिए। समाज के सभी लोग शिक्षित और संपन्न रहेंगे तभी देश का विकास होगा। इस अवसर पर दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जन शिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा।* दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन बहुत ही सरल और सौम्य रहा। वह अति पिछड़े वर्ग और गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबर लाकर बैठाना चाहिए। समाज के सभी लोग शिक्षित और संपन्न रहेंगे तभी देश का विकास होगा। इस अवसर पर दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जन शिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई*
*गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई*
*गोंडा।* दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन बहुत ही सरल और सौम्य रहा। वह अति पिछड़े वर्ग और गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबर लाकर बैठाना चाहिए। समाज के सभी लोग शिक्षित और संपन्न रहेंगे तभी देश का विकास होगा।
इस अवसर पर दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जन शिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोंडा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, चाय पीते समय दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के नजदीक चाय की दुकान पर अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ चाय पी रहे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से सत्यम मिश्रा पर हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने 5 से 6 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    1
    गोंडा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, चाय पीते समय दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला
गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के नजदीक चाय की दुकान पर अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ चाय पी रहे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से सत्यम मिश्रा पर हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया गया।
परिजनों की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने 5 से 6 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    user_"India Vision 24*7 News
    "India Vision 24*7 News
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रानीपुर थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान महमूद उम्र 45 वर्ष पत्नी नसीब, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। मृतका के देवर आमिर अली ने बताया कि उसकी भाभी गांव से चक्की पर गेहूं पिसाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद आज उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    रानीपुर थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान महमूद उम्र 45 वर्ष पत्नी नसीब, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। मृतका के देवर आमिर अली ने बताया कि उसकी भाभी गांव से चक्की पर गेहूं पिसाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद आज उनकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग (अंकुर गर्ग ) पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला,मेडिकल कॉलेज में हुये भर्ती ,पुलिस जांच में जुटी बिग ब्रेकिंग (अंकुर गर्ग ) पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला,मेडिकल कॉलेज में हुये भर्ती ,चहुंओर निंदा पुलिस जांच में जुटी
    2
    बिग ब्रेकिंग (अंकुर गर्ग ) पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला,मेडिकल कॉलेज में हुये भर्ती ,पुलिस जांच में जुटी 
बिग ब्रेकिंग (अंकुर गर्ग ) पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला,मेडिकल कॉलेज में हुये भर्ती ,चहुंओर निंदा पुलिस जांच में जुटी
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गरीब बच्चों की शिक्षा का सहारा बना संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटरों में 650 जरूरतमंद बच्चे कर रहे पढ़ाई ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान सराहनीय पहल कर रहा है। संस्थान की ओर से जनपद में 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां करीब 650 गरीब बच्चे बिना किसी शुल्क के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्थान द्वारा इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं वहन किया जा रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू, सचिव सोमल सिंह एवं प्रबंधक अंशुमान पांडे के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
    1
    गरीब बच्चों की शिक्षा का सहारा बना संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान

12 निःशुल्क कोचिंग सेंटरों में 650 जरूरतमंद बच्चे कर रहे पढ़ाई

ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान सराहनीय पहल कर रहा है। संस्थान की ओर से जनपद में 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां करीब 650 गरीब बच्चे बिना किसी शुल्क के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

संस्थान द्वारा इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं वहन किया जा रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू, सचिव सोमल सिंह एवं प्रबंधक अंशुमान पांडे के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • road ki shikayat darj karne
    1
    road ki shikayat darj karne
    user_Ahsaan Mohammed
    Ahsaan Mohammed
    प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “24 मिनट में 36 करोड़ की BANK ROBBERY!” “23 KG GOLD + ₹43 लाख CASH लूटकर फरार” “24 मिनट में 36 करोड़ की BANK ROBBERY!” “23 KG GOLD + ₹43 लाख CASH लूटकर फरार” जमशेदपुर के व्यस्ततम गोलमुरी चौक के समीप स्थित केनरा बैंक की शाखा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने राज्य के आपराधिक इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया। मूसलाधार बारिश की आड़ में रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच डकैतों ने महज 24 मिनट के भीतर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर चेस्ट और सेफ से ग्राहकों का करीब 36 करोड़ रुपये मूल्य का 23 किलोग्राम सोना (600 पैकेट) और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए। 🔴वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद से किसी भी वित्तीय संस्थान में हुई यह अब तक की सबसे बड़ी स्वर्ण व नकदी डकैती है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर आसानी से फरार हो गए। 🔴मूसलाधार बारिश में घुसे, सुरक्षा गार्ड को मारकर किया लहूलुहान प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे बैंक खुला ही था और अंदर सफाई का काम चल रहा था। तभी तेज बारिश का फायदा उठाकर रेनकोट और कैप पहने पांच अपराधी सामान्य ग्राहकों की तरह अंदर दाखिल हुए। 🔴गार्ड के लहूलुहान होकर गिरते ही लुटेरों ने हथियार लहराते हुए बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने जब उनके संदिग्ध हाव-भाव को देखकर पूछताछ करने की कोशिश की, तो एक अपराधी ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया। 🔴कर्मचारियों को एक कोने में करने के बाद तीन अपराधी सीधे शाखा प्रबंधक अजीत कुमार के केबिन में घुसे। अपराधियों ने प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मारने की धमकी दी और उन्हें स्ट्रांग रूम की ओर ले गए। 🔴दहशत के साए में अपराधियों ने प्रबंधक से चेस्ट और गोल्ड सेफ की चाबियां छीनकर उन्हें खुलवाया। चेस्ट में रखे 43 लाख रुपये नकद समेटने के बाद अपराधियों ने गोल्ड लोन वाले सेफ से करीब 600 पैकेटों को अपने बैग में भर लिया। 🔴इन पैकेटों में ग्राहकों का लगभग 23 किलोग्राम सोना सुरक्षित रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ रुपये है। डकैती की पूरी वारदात को सुबह 9:20 से 9:44 बजे के बीच अंजाम दिया गया। 🔴बाहर पहले से तैयार थे सहयोगी, सीसीटीवी में कैद हुई हलचल लूटपाट के बाद अपराधी आराम से बाहर निकले, जहां सड़क पर उनके दो सहयोगी बाइक स्टार्ट कर पहले से खड़े थे। पांचों लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। 🔴20 अधिकारियों की SIT गठित, पड़ोसी राज्यों की सीमाएं सील घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। जमशेदपुर से सटे सरायकेला, चाईबासा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा से जुड़ी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। #Jharkhand #Jamshedpur #Loot #BankTheft #ZeeNews
    1
    “24 मिनट में 36 करोड़ की BANK ROBBERY!”
“23 KG GOLD + ₹43 लाख CASH लूटकर फरार”
“24 मिनट में 36 करोड़ की BANK ROBBERY!”
“23 KG GOLD + ₹43 लाख CASH लूटकर फरार”
जमशेदपुर के व्यस्ततम गोलमुरी चौक के समीप स्थित केनरा बैंक की शाखा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने राज्य के आपराधिक इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया।
मूसलाधार बारिश की आड़ में रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच डकैतों ने महज 24 मिनट के भीतर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर चेस्ट और सेफ से ग्राहकों का करीब 36 करोड़ रुपये मूल्य का 23 किलोग्राम सोना (600 पैकेट) और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए।
🔴वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद से किसी भी वित्तीय संस्थान में हुई यह अब तक की सबसे बड़ी स्वर्ण व नकदी डकैती है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर आसानी से फरार हो गए।
🔴मूसलाधार बारिश में घुसे, सुरक्षा गार्ड को मारकर किया लहूलुहान
प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे बैंक खुला ही था और अंदर सफाई का काम चल रहा था। तभी तेज बारिश का फायदा उठाकर रेनकोट और कैप पहने पांच अपराधी सामान्य ग्राहकों की तरह अंदर दाखिल हुए।
🔴गार्ड के लहूलुहान होकर गिरते ही लुटेरों ने हथियार लहराते हुए बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने जब उनके संदिग्ध हाव-भाव को देखकर पूछताछ करने की कोशिश की, तो एक अपराधी ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया।
🔴कर्मचारियों को एक कोने में करने के बाद तीन अपराधी सीधे शाखा प्रबंधक अजीत कुमार के केबिन में घुसे। अपराधियों ने प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मारने की धमकी दी और उन्हें स्ट्रांग रूम की ओर ले गए।
🔴दहशत के साए में अपराधियों ने प्रबंधक से चेस्ट और गोल्ड सेफ की चाबियां छीनकर उन्हें खुलवाया। चेस्ट में रखे 43 लाख रुपये नकद समेटने के बाद अपराधियों ने गोल्ड लोन वाले सेफ से करीब 600 पैकेटों को अपने बैग में भर लिया।
🔴इन पैकेटों में ग्राहकों का लगभग 23 किलोग्राम सोना सुरक्षित रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ रुपये है। डकैती की पूरी वारदात को सुबह 9:20 से 9:44 बजे के बीच अंजाम दिया गया।
🔴बाहर पहले से तैयार थे सहयोगी, सीसीटीवी में कैद हुई हलचल
लूटपाट के बाद अपराधी आराम से बाहर निकले, जहां सड़क पर उनके दो सहयोगी बाइक स्टार्ट कर पहले से खड़े थे। पांचों लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए।
🔴20 अधिकारियों की SIT गठित, पड़ोसी राज्यों की सीमाएं सील
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। जमशेदपुर से सटे सरायकेला, चाईबासा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा से जुड़ी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
#Jharkhand #Jamshedpur #Loot #BankTheft #ZeeNews
    user_"India Vision 24*7 News
    "India Vision 24*7 News
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पत्रकार के साथ मारपीट,हालत गंभीर गोंडा मुख्यालय के कचहरी में एक चाय दुकान के सामने सरे आम दोपहर दो बजे के आस पास तीन-चार गुंडों द्वारा एक पत्रकार के ऊपर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया गया है कि इंटरनेट की आवाज के पत्रकार सत्यम मिश्रा चाय की दुकान के पास अपने एक अन्य साथी के साथ बैठे हुए थे तभी पुराने विवाद को लेकर एक फोटो स्टेट के मालिक अपने अन्य साथियों के साथ सत्यम के ऊपर लोहे के राड, लोहे की कुर्सी आदि से हमला कर दिया, जिससे सत्यम के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सर में दर्जनों टांके लगाए गए हैं।फिलहाल सिटी स्कैन मंडल मुख्यालय के मेडिकल कालेज में न होने के कारण इन्हें लखनऊ रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह व भारी संख्या में अन्य पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। काफी संख्या में पत्रकार भी पहुंच गए हैं सत्यम के साथ रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार नदीम सिद्दीकी ने बताया कि हम लोग चाय की दुकान के पास थे तभी अचानक कई लोगों ने कुर्सी लोहे के राड से हमला कर दिया,जिन्हें अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह ने बताया की पुराने विवाद को लेकर सत्यम नाम के पत्रकार के ऊपर हमला किया गया जिनके सिर में चोट आई है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    1
    पत्रकार के साथ मारपीट,हालत गंभीर

गोंडा मुख्यालय के कचहरी में एक चाय दुकान के सामने सरे आम दोपहर दो बजे के आस पास तीन-चार गुंडों द्वारा एक पत्रकार के ऊपर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया गया है कि इंटरनेट की आवाज के पत्रकार सत्यम मिश्रा चाय की दुकान के पास अपने एक अन्य साथी के साथ बैठे हुए थे तभी पुराने विवाद को लेकर एक फोटो स्टेट के मालिक अपने अन्य साथियों के साथ सत्यम के ऊपर लोहे के राड, लोहे की कुर्सी आदि से हमला कर दिया, जिससे सत्यम के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सर में दर्जनों टांके लगाए गए हैं।फिलहाल सिटी स्कैन  मंडल मुख्यालय के मेडिकल कालेज में न होने के कारण इन्हें लखनऊ रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह व भारी संख्या में अन्य पुलिसकर्मी  जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। काफी संख्या में पत्रकार भी पहुंच गए हैं सत्यम के साथ रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार नदीम सिद्दीकी ने बताया कि हम लोग चाय की दुकान के पास थे तभी अचानक कई लोगों ने कुर्सी लोहे के राड  से हमला कर दिया,जिन्हें अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह ने बताया की पुराने विवाद को लेकर सत्यम नाम के पत्रकार के ऊपर हमला किया गया जिनके सिर में चोट आई है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    user_विकास कुमार सोनी
    विकास कुमार सोनी
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.