logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रानीपुर थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान महमूद उम्र 45 वर्ष पत्नी नसीब, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। मृतका के देवर आमिर अली ने बताया कि उसकी भाभी गांव से चक्की पर गेहूं पिसाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद आज उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रानीपुर थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान महमूद उम्र 45 वर्ष पत्नी नसीब, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। मृतका के देवर आमिर अली ने बताया कि उसकी भाभी गांव से चक्की पर गेहूं पिसाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद आज उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रानीपुर थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान महमूद उम्र 45 वर्ष पत्नी नसीब, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। मृतका के देवर आमिर अली ने बताया कि उसकी भाभी गांव से चक्की पर गेहूं पिसाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद आज उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    रानीपुर थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान महमूद उम्र 45 वर्ष पत्नी नसीब, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। मृतका के देवर आमिर अली ने बताया कि उसकी भाभी गांव से चक्की पर गेहूं पिसाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऑपरेशन के बाद आज उनकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई* *गोंडा।* दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन बहुत ही सरल और सौम्य रहा। वह अति पिछड़े वर्ग और गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबर लाकर बैठाना चाहिए। समाज के सभी लोग शिक्षित और संपन्न रहेंगे तभी देश का विकास होगा। इस अवसर पर दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जन शिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई*
*गोंडा: दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई*
*गोंडा।* दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन बहुत ही सरल और सौम्य रहा। वह अति पिछड़े वर्ग और गरीबों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बराबर लाकर बैठाना चाहिए। समाज के सभी लोग शिक्षित और संपन्न रहेंगे तभी देश का विकास होगा।
इस अवसर पर दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जन शिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • road ki shikayat darj karne
    1
    road ki shikayat darj karne
    user_Ahsaan Mohammed
    Ahsaan Mohammed
    प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता ने वृद्धाश्रम का किया भ्रमण रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 25 सितम्बर। विशेष निगरानीकर्ता (जनजातीय कल्याण) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार, नई दिल्ली आर. हेमंत कुमार ने स्टेट कोऑडिनेटर (पीएमयू) जनजाति विकास, उत्तर प्रदेश यू.के. सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के साथ वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के परिसर, कक्ष-कक्षों, रसोई इत्यादि की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा निर्वासित वृद्धजन से उनका तथा उनके परिजनों के सम्बन्ध में कुशलक्षेम जाना तथा वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही भोजन इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जाकनारी प्राप्त की गई। वृद्धजनों की ओर से कोई प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया। वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें समय से नाश्ता, खाना, दवा, वस्त आदि चीजें समय से प्राप्त हो रही है। उन लोगों को आश्रम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। प्रबन्धक दिलीप कुमार द्विवेदी को निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं वृद्धजनों को मानक के अनुसार समय से उपलब्ध करायी जायें। सभी निर्वासित बुज़ुर्गों के भोजन पानी एवं स्वास्थ्य को बेहतर से बेहतर ध्यान रखा जाय। वृद्धजनों को सुपाच्य भोजन परोसा जाय ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
    1
    राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता ने वृद्धाश्रम का किया भ्रमण

रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच 
बहराइच 25 सितम्बर। विशेष निगरानीकर्ता (जनजातीय कल्याण) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार, नई दिल्ली आर. हेमंत कुमार ने स्टेट कोऑडिनेटर (पीएमयू) जनजाति विकास, उत्तर प्रदेश यू.के. सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के साथ वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के परिसर, कक्ष-कक्षों, रसोई इत्यादि की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी।
निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा निर्वासित वृद्धजन से उनका तथा उनके परिजनों के सम्बन्ध में कुशलक्षेम जाना तथा वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही भोजन इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जाकनारी प्राप्त की गई। वृद्धजनों की ओर से कोई प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया। वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें समय से नाश्ता, खाना, दवा, वस्त आदि चीजें समय से प्राप्त हो रही है। उन लोगों को आश्रम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। प्रबन्धक दिलीप कुमार द्विवेदी को निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं वृद्धजनों को मानक के अनुसार समय से उपलब्ध करायी जायें। सभी निर्वासित बुज़ुर्गों के भोजन पानी एवं स्वास्थ्य को बेहतर से बेहतर ध्यान रखा जाय। वृद्धजनों को सुपाच्य भोजन परोसा जाय ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
    user_Mohd Islam journalist
    Mohd Islam journalist
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • ग्यारहवीं शरीफ पर दरगाह गौसिया में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब कुरआन ख्वानी, नात-ए-पाक, लंगर और चादरपोशी के साथ मांगी गई अमन-चैन की दुआ नानपारा, बहराइच। दरगाह गौसिया नानपारा में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर धार्मिक और रूहानी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इस दौरान दरगाह परिसर नात-ए-पाक, कुरआन की तिलावत और दुआओं से गूंजता रहा। कई नातख्वानों ने अपनी खूबसूरत आवाज में नात-ए-पाक और कलाम पेश किए, जिसे सुनकर मौजूद अकीदतमंदों में रूहानी कैफियत देखने को मिली। इसके बाद मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने तिलावत-ए-कुरआन की और मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने लोगों से मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के साथ रहने की अपील की। कार्यक्रम के अगले चरण में लंगर-ए-आम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और तबर्रुक ग्रहण किया। वहीं, शाम के वक्त अकीदतमंद गागर और चादर लेकर दरगाह गौसिया पहुंचे और चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और अपने परिवारों के लिए दुआएं मांगीं। ग्यारहवीं शरीफ का यह आयोजन हजरत गौस-ए-आजम दस्तगीर, शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद और उनसे अकीदत के इज़हार के तौर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। इस मौके पर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, इंक़लाब अशरफी, पप्पू कादरी, नदीम चौधरी, चेयरमैन नानपारा अब्दुल वहीद, मौलाना आरिफ रजा साहब, पूर्व चेयरमैन नानपारा अब्दुल मोईद उर्फ राजू, अब्दुल मुसीर सेठ, एकलाख साहब, सादिक हुसैन, शादाब भाई जी समेत बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे। देर शाम तक दरगाह गौसिया परिसर में अकीदतमंदों की आवाजाही बनी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन-चैन, आपसी सौहार्द और खुशहाली की दुआओं के साथ श्रद्धा और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
    2
    ग्यारहवीं शरीफ पर दरगाह गौसिया में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
कुरआन ख्वानी, नात-ए-पाक, लंगर और चादरपोशी के साथ मांगी गई अमन-चैन की दुआ
नानपारा, बहराइच। दरगाह गौसिया नानपारा में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर धार्मिक और रूहानी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
इस दौरान दरगाह परिसर नात-ए-पाक, कुरआन की तिलावत और दुआओं से गूंजता रहा। कई नातख्वानों ने अपनी खूबसूरत आवाज में नात-ए-पाक और कलाम पेश किए, जिसे सुनकर मौजूद अकीदतमंदों में रूहानी कैफियत देखने को मिली।
इसके बाद मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने तिलावत-ए-कुरआन की और मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने लोगों से मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के साथ रहने की अपील की।
कार्यक्रम के अगले चरण में लंगर-ए-आम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और तबर्रुक ग्रहण किया।
वहीं, शाम के वक्त अकीदतमंद गागर और चादर लेकर दरगाह गौसिया पहुंचे और चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और अपने परिवारों के लिए दुआएं मांगीं।
ग्यारहवीं शरीफ का यह आयोजन हजरत गौस-ए-आजम दस्तगीर, शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद और उनसे अकीदत के इज़हार के तौर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे।
इस मौके पर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, इंक़लाब अशरफी, पप्पू कादरी, नदीम चौधरी, चेयरमैन नानपारा अब्दुल वहीद, मौलाना आरिफ रजा साहब, पूर्व चेयरमैन नानपारा अब्दुल मोईद उर्फ राजू, अब्दुल मुसीर सेठ, एकलाख साहब, सादिक हुसैन, शादाब भाई जी समेत बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।
देर शाम तक दरगाह गौसिया परिसर में अकीदतमंदों की आवाजाही बनी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन-चैन, आपसी सौहार्द और खुशहाली की दुआओं के साथ श्रद्धा और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    33 min ago
  • अस्पताल में घुसा जहरीला रसल वाइपर, मरीजों में मचा हड़कंप वन विभाग की टीम ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी ब्यूरो चीफ सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली गौसपुर में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में जहरीला रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। सांप निकलने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने जहरीले रसल वाइपर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम की तत्परता से अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बीट प्रभारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि रसल वाइपर के निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहरीले सांप के पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
    1
    अस्पताल में घुसा जहरीला रसल वाइपर, मरीजों में मचा हड़कंप

वन विभाग की टीम ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी


ब्यूरो चीफ
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली गौसपुर में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में जहरीला रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

सांप निकलने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने जहरीले रसल वाइपर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम की तत्परता से अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

बीट प्रभारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि रसल वाइपर के निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है।

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहरीले सांप के पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा ग्राउंड रिपोर्टर देखे फ़राज़ अन्सारी के साथ,,,,,,
    1
    बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा 
बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा  ग्राउंड रिपोर्टर देखे फ़राज़ अन्सारी के साथ,,,,,,
    user_Faraz ansari journalist
    Faraz ansari journalist
    Lawyer Bahraich, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.