Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- सुल्तानपुर में अखिल भारतीय सनातन परिवार की ओर से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। संगठन की ओर से यह भी मांग की गई कि देशभर में गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएं और गौ हत्या पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद अखिल भारतीय सनातन परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मीडिया से रूबरू होते हुए गौ रक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान और अपनी मांगों को विस्तार से रखा।2
- मौरावां सुगमेश्वर मंदिर में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह भक्तों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं खबरें उत्तर प्रदेश को #khabreinuttarpradeshki khabrein Uttar Pradesh ki1
- सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के नंदगांव स्थित ढाबा नंदगांव में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सूत्रधार और आयोजक ढाबा नंदगांव की चेयरपर्सन डॉ.पल्लवी कौशल रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पल्लवी कौशल ने कहा कि ढाबा नंदगांव पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है और यहां आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मान देना और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश देना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर अपने हक के लिए खड़ी होती हैं, तब समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आता है। संपत पाल के संघर्षों और उनके जीवन से प्रेरित होकर बॉलीवुड में ‘गुलाबी गैंग’ फिल्म भी बनाई गई थी, जिसने देश और दुनिया में महिलाओं के संघर्ष की कहानी को सामने रखा। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं नीलम दीदी ने महिलाओं को आध्यात्मिक मूल्यों और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं और यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज भी मजबूत होगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब समा बांधा। बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने पारंपरिक ‘राई’ बुंदेली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा बिरहा एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. मन्नू श्री कृष्ण की जुगलबंदी ने लोक संगीत की खूबसूरत झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का उस समय लगा जब लखनऊ से आए प्रसिद्ध जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपनी जादूगरी की अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतब देखकर वहां मौजूद सैकड़ों दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि समाज में अब महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर सुल्तानपुर और जौनपुर के महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि और जिले के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डॉ. पल्लवी कौशल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। कुल मिलाकर चांदा नंदगांव में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश भी देकर गया।4
- लम्भुआ, सुलतानपुर। लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। नाले के निर्माण को लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी दुकानों के सामने और मुख्य मार्ग NH-56 पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लम्भुआ कोतवाली से लेकर मोहन आर्ट के घर के सामने तक नाले का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण के दौरान निकला मलबा और सामग्री अब तक नहीं हटाई गई है। सड़क के आधे हिस्से पर मलबा और ईंट-गिट्टी बिखरी होने से दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार संबंधित निर्माण संस्था और नगर पंचायत से मलबा हटाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण राहगीरों को भी परेशानी हो रही है और आए दिन छोटे-मोटे सड़क हादसे भी हो रहे हैं। व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क से मलबा और निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को साफ कराया जाए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके। वहीं नगर पंचायत की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।2
- संग्रामपुर। क्षेत्र के इटौरी गांव के पास मंगलवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार तुलापुर निवासी खुशनुमा (21) पुत्री इरशाद अहमद मंगलवार दोपहर इटौरी गांव स्थित खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से वह घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाकर तत्काल संग्रामपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। इसी बीच इटौरी निवासी जुग्गी लाल (68) को इलाज के लिए बाइक से संग्रामपुर सीएचसी ले जा रहे महेंद्र (30) व सुरेंद्र (32) पुत्र राम किशोर भी रास्ते में खेत के पास मधुमक्खियों के झुंड की चपेट में आ गए। अचानक हुए हमले में मधुमक्खियों ने तीनों को कई जगह काट लिया, जिससे वे भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें भी तुरंत संग्रामपुर सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया। फिलहाल मधुमक्खियों के अचानक हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।2
- महंगाई के खिलाफ सपा महिला जिलाध्यक्ष का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी अमेठी। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में अमेठी कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर और केंद्रीय मंत्री Smriti Irani के पोस्टर लेकर विरोध जताया। इस दौरान “स्मृति ईरानी मुर्दाबाद, Narendra Modi मुर्दाबाद, Yogi Adityanath मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए। पैदल मार्च करते हुए सपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस और तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि गैस और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी बड़ा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन में सपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सुल्तानपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सचिन अग्रहरि पुत्र सन्तराम अग्रहरि, निवासी वार्ड नंबर 10 रामनगर दियरा रोड, थाना लम्भुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 0141/26 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1