Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौ रक्षा मामला: भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज...
मो फिजाकत
गौ रक्षा मामला: भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज...
More news from बिहार and nearby areas
- Post by मो फिजाकत1
- मिली जानकारी के अनुसार, करीब 30-35 वर्षीय एक अज्ञात युवक, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, एनएच-27 किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।1
- Post by Ranjeet1
- फारबिसगंज विधायक के साथ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा, समाधान को लेकर बनी1
- Post by Gaurav kumar mehata1
- बिहार के मधेपुरा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुरैनी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल मामला मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र का है जहां रविवार की शाम उस वक्त बवाल मच गया, जब कमांडो दस्ते की कार्रवाई पर ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पूर्वी औराय वार्ड 07 निवासी प्रीतम उर्फ पुतन की पत्नी शालू कुमारी को कमांडो दस्ते ने स्मैक के साथ पकड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। इसी बात से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी इसी घर पर छापेमारी हुई थी, लेकिन हर बार पैसे लेकर मामला दबा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कथित ढिलाई से इलाके में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और अपराध भी बढ़ रहे हैं। बाइट -ग्रामीण अगर पुलिस ही तस्करों को बचाएगी तो गांव कैसे सुरक्षित रहेगा... हम लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। मामले की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद महिला को दोबारा थाना लाया गया और विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।4
- चक्रवाती तूफान व बारिश से हुई फसल क्षति का मुआवजा शीघ्र दे सरकार — प्रो. चंद्रशेखर जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं मधेपुरा सदर से राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने आज यहां अतिथि गृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार की रात आए चक्रवाती तूफान और बारिश से मधेपुरा जिले में हजारों एकड़ में लगी गेहूं, मक्का, आम, लीची, केला, तेलहन, दलहन एवं सब्जी की फसलों को भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार” इस आपदा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि शासन-प्रशासन शीघ्र क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा का भुगतान करे। प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि खेतों में खड़ी गेहूं और मक्का की फसल गिर जाने से किसानों के सपने बिखर गए हैं, मानो उनकी कमर टूट गई हो। महीनों की मेहनत मिनटों में मिट्टी में मिल गई है। उन्होंने बताया कि तेज आंधी के कारण आम और लीची की फसल भी बर्बाद हो गई है। बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं और गरीबों के आशियाने ध्वस्त हो गए हैं। ठनका गिरने से भी कई जगह भारी नुकसान हुआ है। वहीं बिजली के तार टूटने एवं पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में एशिया में सबसे अधिक मक्का की खेती होती है, जहां मक्का और गेहूं किसानों के लिए प्रमुख नकदी फसल है। किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, ऐसे में फसल की बर्बादी से उनका जीवन दूभर हो जाता है। विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो महागठबंधन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। राजद के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के निर्देश पर अविलंब फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजे और मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करे, अन्यथा आर-पार की लड़ाई होगी। भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि बिहार में किसानों को फसल बीमा का लाभ वर्षों से नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के बजाय कंपनियों के हित में काम कर रही है। भाकपा (माले) के जिला संयोजक रामचंद्र दास ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में खेती शामिल नहीं है। एक ओर जनविरोधी नीतियों से किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदाएं उन्हें आत्महत्या की ओर धकेल रही हैं। कांग्रेस के युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि महंगे खाद-बीज, बढ़ती सिंचाई लागत और प्राकृतिक आपदाओं के कारण खेती लगातार अलाभकारी होती जा रही है, जिससे किसान अन्य व्यवसाय अपनाने को मजबूर हो रहे हैं। इस अवसर पर राजद नेता पंकज यादव, पप्पू यादव, माले नेता पावेल कुमार एवं कृष्णा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।2
- Post by मो फिजाकत1