Shuru
Apke Nagar Ki App…
27 अप्रैल सरधना तहसील स्तर पर गो सम्मान आहवान अभियान के लिए किया जा रहा जनसम्पर्क
PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
27 अप्रैल सरधना तहसील स्तर पर गो सम्मान आहवान अभियान के लिए किया जा रहा जनसम्पर्क
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुरानी रंजिश को लेकर1
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)1
- Post by न्याय पार्टी1
- दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दरोगा रंगे हाथ दबोच पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है मामला1
- *प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर एक छलावा लोगों के घरों में जेबों पर पड़ रहा है डाका -गादरे* (*प्री पेड़ स्मार्ट बिजली मीटर हटाओ लोगों की जेबों पर डाका डालना बंद करो बंद करो -गादरे*) मेरठ -=प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर हटाओ लोगों के घरों पर लोगों की जेब में डाका डालना बंद करो बंद करो बंद करो। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रत्याशी मेरठ दक्षिण राजुद्दीन गादरे ने प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर हटाने और बंद करने के लिए मोर्चा खोला। मिस्टर गादरे ने कहा कि जैसे ईवीएम से वोटर की घोटाला कर वोटो को बटोरा जाता है और लोगों को गुमराह करके मनुवाद कायम करने का षड्यंत्र चल रहा है। ऐसे ही प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर का रवैया हो रहा है लोगों की जेबों पर अकाउंट में घरों में खुलेआम डाका डाला जा रहा है। एक तो महंगाई की मार एक बेरोजगारी की मार एक अत्याचार दूसरे जबरदस्त भ्रष्टाचार चारों ओर जंगल राज कायम कर लोकतंत्र खत्म करके साम्राज्यवाद सामंतवादी व्यवस्था कायम करने पर कुछ षड्यंत्रकारी लगे हुए हैं। कुछ षड्यंत्रकारी भारतीय संविधान की कसम खाकर भारतीय संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र रास्ते रहते हैं। इंडिया दैट इज भारत सभी लोगों की विचारधारा पंथ निरपेक्ष समता समानता न्याय बंधुता और स्वतंत्रता पर आधारित शैक्षणिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भारत को आगे बढ़ने का उद्देश्य से स्थापित किया गया लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी लगातार जब से देश आजाद हुआ उस वक्त भी संविधान की प्रतियां जलाई थी और उन लोगों ने अपने कार्यालय पर भी भारतीय ध्वजारोहण नहीं किया लेकिन वही राष्ट्रवाद का चोला पहनकर सभी मूल निवासियों पर काबिज हैं। विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका और मीडिया चारों स्तंभों पर 80%, 2% के लोगों ने कब्जा कर लिया है। इन लोगों से आजादी के लिए बहुजनों की मुक्ति के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी वचनबद्ध है। अपने देश की अपने मूल निवासियों की आजादी के लिए काम कर रही है। मनुवादी प्रीपेड स्मार्ट मीटर गरीब मजदूर किसान ही नहीं व्यापारी के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है। हक हलाल की कमाई खून पसीने की कमाई को ये लोग पल भर में खत्म कर देते हैं। चाहे आपने हमने बिजली भी इस्तेमाल की हो या ना की हो पूरे दिन मजदूरी करने पर भी मजदूर को मजदूरी नहीं मिलती है, लेकिन प्रीपेड मीटर से पहले अपने अकाउंट में पैसा डालना पड़ता है, तब जाकर के उसे इस्तेमाल करेंगे और उसे पैसे को वह लोग अपनी मनमर्जी से पल भर में खत्म कर देते हैं। कोई सबूत नहीं रहता है। और कह रहे हैं यह तो आपका उसे हुआ है ऐसा उसे नहीं हुआ है हर घरों में ऐसा ढाका डाल रहा है। तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो। रोजी-रोटी देना सके जो वह सरकार निकम्मी है जो सरकार निकम्मी है उसको तुरंत बदलना है। जनता को एकजुट होकर के अपने सामाजिक न्याय के लिए हक अधिकार के लिए आने वाले 2027 में बहुजन मुक्ति पार्टी को चुनना होगा जिससे 300 यूनिट तक सभी करीब मजदूर किसान को इसका लाभ मिल सके जो हक के अधिकारी हैं उनका हक नहीं मिल रहा है। आओ सब मिलकर इस गुंडाराज को बदमाशी को खत्म करने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा यदि इस ओर कदम नहीं उठाया गया तो इसपर जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।4
- *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने बड़ी त्वरितगति के साथ मात्र कुछ घंटे में ही अपराधियों को चखा दिया पीतल* *शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उपनिरिक्षक विकास कुमार उप निरीक्षक अनिकेत धारीवाल व उनकी टीम ने सराहनीय कार्य को अंजाम देते हुए मात्र कुछ घंटे में ही हत्या की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार* तस्लीम बेनक़ाब मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उनकी टीम किसी भी घटना को लेकर बड़ी गंभीर होकर बड़ी तत्परता और तालीनता के साथ काम करते हैं और अपराधियों को मुठभेड़ में घायल कर उनको उनके अनजान तक पहुंचा दे नजर आ रहे हैं तथा में गजेंद्र सिंह व उनकी टीम उत्साह एवं आत्मविश्वास से लबालब होकर कार्य कर रही है ओर आज भी शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह वे उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटे में हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण 02 अभियुक्तगण घायल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर भ पुलिस ने बरामद किया है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक विकास कुमार,उप निरीक्षक अनिकेत धारीवाल व उनकी टीम ने इस सराहनीय गुड वर्क को अंजाम दिया है।विदित हो कि दिनांक 24/25/04.2026 की रात्रि को थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम हरसौली में एक ट्यूबवैल पर अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव की पहचान का प्रयास किया गया। शव की पहचान राजा उर्फ अरूण पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम ऊन पट्टी लाखिया थाना झिंझाना, शामली के रूप में हुई। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर 03 अभियुक्तगण 1. राजीव उर्फ राजू पुत्र बिलेन्द्र, 2. सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र ब्रहम सिंह निवासीगण हरसौली थाना शाहपुर 3. विकास पुत्र रणधीर निवासी ग्राम काकडा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध मु0अ0सं0 99/2026 धारा 103(1), 238क बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।आज थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजा उर्फ अरूण की हत्या कर शव को ट्यूबवैल पर फैंकने वाले अभियुक्तगण सांझक गांव में एक आम के बाग में छिपे हुए हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा माग में मौजूद अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी।अभियुक्त द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्तगण घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त को कांबिग को दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम राजीव उर्फ राजू पुत्र बिलेन्द्र निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर वे सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र ब्रहम सिंह निवासी हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। (घायल) वे विकास पुत्र रणधीर निवासी ग्राम काकडा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। (घायल) है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने 03 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर आदि भी बरामद किए है।पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक राजा उर्फ अरूण व हम लोग पूर्व से आपस में परिचित व मित्र थे। दिनांक 24.04.2026 को अरूण उर्फ राजा हमारे पास आया था तथा हमलोग ग्राम हरसौली स्थित एक ट्यूबवैल पर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान हमारा राजा उर्फ अरूण से झगडा हो गया। इसी दौरान हमने पास में पडी ईंट उसके सिर में मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद हम लोग अरूण के शव को वहीं ट्यूबवैल पर छोडकर फरार हो गये तथा बाग में छिप गये थे।1
- मुजफ्फरनगर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा ज़िला पंचायत के सभागार में ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य विषय पर संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले पत्रकारिता का परिवेश सिर्फ शहरों तक सीमित था, लेकिन अब यह गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। पत्रकारिता सच्ची समाजसेवा है, जिसमें बहुत संघर्ष है। किसी भी समाचार का महत्व तब तक है जब तक उसका समाधान न हो जाए। देश के विकास के लिए ग्रामीण विकास जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के इस दौर में खबरों को प्रमाणित करके प्रसारित करने की भी अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। वे छोटी-बड़ी सभी खबरें शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर जन समस्याओं को सामने लाते हैं। संघर्षशील पत्रकारिता में जोखिम अवश्य है। सहारनपुर के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि कार्य करने में कठिनाइयां अवश्य आती हैं, लेकिन उनका सामना करने के लिए साहस होना चाहिए। अपनी कलम में निष्पक्षता रखकर कार्य करें। एक पक्ष को भारी और दूसरे को हल्का करके खबरें न लिखें। जब भी कलम चले, सही दिशा में चले। मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण पत्रकारिता देश के विकास की रीढ़ है, लेकिन इसमें संघर्ष और जोखिम भी बराबर हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। संगोष्ठी को मुख्य संदर्भ व्यक्ति आनंद प्रकाश, संजीव चौधरी, संजीव तोमर, तरुण पाल ने भी सबोधित किया। संचालन रोहिताश कुमार वर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष संजय राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में जनपद मुज़फ्फरनगर के खतौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, जानसठ, मोरना, भोपा, ककरौली, चरथावल, सिसौली, शाहपुर आदि जगहों के सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया।4
- सरधना: कस्बे में नालों की समय पर सफाई न होने से1