logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजरतपुर मड़रो पैक्स में हुआ झंडा वितरण शेखपुरा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास तेज हो गया है। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग, शेखपुरा के निर्देश पर हजरतपुर मड़रो पैक्स में झंडा वितरण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों को दी गई। पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से गांव में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाया गया।

14 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
14 hrs ago

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजरतपुर मड़रो पैक्स में हुआ झंडा वितरण शेखपुरा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास तेज हो गया है। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग, शेखपुरा के निर्देश पर हजरतपुर मड़रो पैक्स में झंडा वितरण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों को दी गई। पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से गांव में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • 3 घंटे में मोदी सरकार आपका वीडियो करवा सकती है DELETE ? @sauravjbt
    1
    3 घंटे में मोदी सरकार आपका वीडियो करवा सकती है DELETE ?
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव जरूरी है’ के तहत जारी पदयात्रा के चौथे दिन रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम लोदीपुर, सारिका, गोसायमढ़ी, गब्बे, भीकमपुर, बादशाहपुर और मंदना पहुंची। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने गली-गली और घर-घर जाकर किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों और महिलाओं से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को दर्ज किया। कई समस्याओं से मौके पर ही जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में शिक्षा, रोजगार, कृषि और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआई पदयात्रा के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, बाजार समितियों को चालू करने, फसल बीमा लागू करने, गरीबों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को 1 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली में प्रमुखता से उठाया जाएगा। पदयात्रा रविवार दोपहर तीन बजे तक चली।
    1
    शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव 
शेखपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से राष्ट्रीय नारा ‘बदलाव जरूरी है’ के तहत जारी पदयात्रा के चौथे दिन रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम लोदीपुर, सारिका, गोसायमढ़ी, गब्बे, भीकमपुर, बादशाहपुर और मंदना पहुंची।
पदयात्रा के दौरान नेताओं ने गली-गली और घर-घर जाकर किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों और महिलाओं से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को दर्ज किया। कई समस्याओं से मौके पर ही जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।
जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में शिक्षा, रोजगार, कृषि और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआई पदयात्रा के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि पार्टी भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, बाजार समितियों को चालू करने, फसल बीमा लागू करने, गरीबों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग उठा रही है।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को 1 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल रैली में प्रमुखता से उठाया जाएगा। पदयात्रा रविवार दोपहर तीन बजे तक चली।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • 15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न। प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। , लखीसराय। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारी रहे मौजूद। बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय सुबह 9:05 बजे थाना परिसर सुबह 9:20 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे, सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे, स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे, बीडीओ ने दी जानकारी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    1
    15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न।  
प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। 


, लखीसराय।  
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
सभी पदाधिकारी रहे मौजूद।  
बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी  
बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय  सुबह 9:05 बजे 
थाना परिसर  सुबह 9:20 बजे,
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे,
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे,
सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे,
स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे,
बीडीओ ने दी जानकारी। 
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • बाढ़ के बलौर गांव में भीषण चोरी, 5 लाख के जेवरात समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर बाढ़ थाना क्षेत्र के बलौर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपये के जेवरात समेत पीतल के बर्तन, कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी दीपक कुमार उर्फ पिंटू सिंह के अनुसार, वे रोजाना सुबह करीब 10 बजे बलौर स्थित घर से खेती-बाड़ी के काम के लिए निकलते हैं और शाम करीब 7 बजे बाढ़ स्थित अपने मकान लौट जाते हैं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज की अलमारी तोड़ी और जेवरात समेत घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    1
    बाढ़ के बलौर गांव में भीषण चोरी, 5 लाख के जेवरात समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर
बाढ़ थाना क्षेत्र के बलौर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपये के जेवरात समेत पीतल के बर्तन, कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी दीपक कुमार उर्फ पिंटू सिंह के अनुसार, वे रोजाना सुबह करीब 10 बजे बलौर स्थित घर से खेती-बाड़ी के काम के लिए निकलते हैं और शाम करीब 7 बजे बाढ़ स्थित अपने मकान लौट जाते हैं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज की अलमारी तोड़ी और जेवरात समेत घरेलू सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • लखीसराय अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लखीसराय: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    लखीसराय अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लखीसराय: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    18 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजरतपुर मड़रो पैक्स में हुआ झंडा वितरण शेखपुरा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास तेज हो गया है। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग, शेखपुरा के निर्देश पर हजरतपुर मड़रो पैक्स में झंडा वितरण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों को दी गई। पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से गांव में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाया गया।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजरतपुर मड़रो पैक्स में हुआ झंडा वितरण
शेखपुरा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास तेज हो गया है। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग, शेखपुरा के निर्देश पर हजरतपुर मड़रो पैक्स में झंडा वितरण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों को दी गई।
पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से गांव में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाया गया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    14 hrs ago
  • शेखपुरा में ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, खलासी ही निकला कातिल शेखपुरा: ट्रक चालक हत्याकांड में शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए ट्रक के खलासी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पैसे के लेन-देन और आपसी रंजिश को लेकर विवाद के बाद खलासी ने चाकू से ट्रक चालक की हत्या कर दी थी। चालक का शव ट्रक से बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान खलासी पर संदेह गहराया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    शेखपुरा में ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, खलासी ही निकला कातिल
शेखपुरा: ट्रक चालक हत्याकांड में शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए ट्रक के खलासी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पैसे के लेन-देन और आपसी रंजिश को लेकर विवाद के बाद खलासी ने चाकू से ट्रक चालक की हत्या कर दी थी। चालक का शव ट्रक से बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान खलासी पर संदेह गहराया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.