स्वतंत्रता दिवस पर वंशिका कंस्ट्रक्शंस की पहल, स्कूली छात्र-छात्राओं को बांटे बैग मंडला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को वंशिका कंस्ट्रक्शंस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम तथा मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बैग मिलने से स्कूली छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। वंशिका कंस्ट्रक्शंस की इस पहल की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली ऐसी पहल निश्चित रूप से सकारात्मक संदेश देती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से सामने आया।
स्वतंत्रता दिवस पर वंशिका कंस्ट्रक्शंस की पहल, स्कूली छात्र-छात्राओं को बांटे बैग मंडला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को वंशिका कंस्ट्रक्शंस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम तथा मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बैग मिलने से स्कूली छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। वंशिका कंस्ट्रक्शंस की इस पहल की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली ऐसी पहल निश्चित रूप से सकारात्मक संदेश देती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से सामने आया।
- गायत्री मंदिर से कुम्हा घाट तक दिखा आस्था का सैलाब, नर्मदा जल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक सावन सोमवार पर नारायणगंज में निकली कांवड़ यात्रा गायत्री मंदिर से कुम्हा घाट तक दिखा आस्था का सैलाब, नर्मदा जल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक 17 अगस्त सोमवार पांच बजे स्थानीयजनों ने बताया कि श्रावण मास पर नारायणगंज नगर में शिवभक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। सोमवार को स्थानीय गायत्री मंदिर के तत्वावधान में एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए, जिससे पूरा नारायणगंज क्षेत्र भक्तिमय हो गया और हर तरफ शिव के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नारायणगंज स्थित गायत्री मंदिर से हुआ। यहाँ से सभी कांवडि़ए और श्रद्धालु कुम्हा घाट पहुँचे। कुम्हा घाट पर स्नान ध्यान के बाद कलशों में पवित्र नर्मदा जल भरकर कांवडिय़ों का जत्था वापस नारायणगंज की ओर रवाना हुआ। यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। नगर भ्रमण के बाद यह भव्य कांवड़ यात्रा पुन: अपने स्थल गायत्री मंदिर पहुँची। यहाँ पहुँचकर श्रद्धालुओं ने कांवड़ में लाए गए नर्मदा जल से भगवान शंकर का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद आयोजन समिति की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए। शिवभक्तों की अपार आस्था और भारी धार्मिक उत्साह के बीच इस भव्य कांवड़ यात्रा का उल्लासपूर्ण समापन हुआ। 00000000000000000000000000000001
- स्वतंत्रता दिवस पर वंशिका कंस्ट्रक्शंस की पहल, स्कूली छात्र-छात्राओं को बांटे बैग मंडला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को वंशिका कंस्ट्रक्शंस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम तथा मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बैग मिलने से स्कूली छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। वंशिका कंस्ट्रक्शंस की इस पहल की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली ऐसी पहल निश्चित रूप से सकारात्मक संदेश देती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से सामने आया।1
- Post by Satish sahu1
- बिजली कनेक्शन के लिए 12,000 रिश्वत लेते पकड़े गए जूनियर इंजीनियर-लाइनमैन, जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई जबलपुर में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला जबलपुर जिले के कटंगी से सामने आया है, जहां स्थाई बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत लेने वाले बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कटंगी स्थित मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला को लोकायुक्त टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। जानकारी के मुताबिक कटंगी के जमुनिया गांव निवासी मुकेश कुमार यादव कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए 3 हॉर्सपावर का स्थाई बिजली कनेक्शन लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बिजली विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि स्थाई कनेक्शन देने के एवज में JE मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला द्वारा आवेदक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 12 हजार रुपये लेने के लिए तैयार हुए। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली है। लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, ट्रैप लीडिंग ऑफिसर निरीक्षक शशि कला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पत्रकार -- मदन रैकवार1
- नाग पंचमी पर वन विभाग की छापेमारी, 12 सपेरे पकड़े; 14 से अधिक सांप रेस्क्यू जबलपुर। नाग पंचमी के अवसर पर वन विभाग ने सांपों के अवैध प्रदर्शन और उनके साथ हो रही क्रूरता के खिलाफ शहर में विशेष अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मदन महल और गौरीघाट समेत कई सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 14 से अधिक सांपों को रेस्क्यू किया और 12 सपेरों को पकड़ा।वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान कोबरा और धामन प्रजाति के सांप बरामद किए। जांच में सामने आया कि कुछ सपेरों ने सांपों के मुंह धागे से सिल रखे थे। पकड़े गए सपेरे तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए थे।रेस्क्यू किए गए सांपों को पशु चिकित्सा महाविद्यालय ले जाकर उनके मुंह पर लगे टांके खोले जाएंगे। इसके बाद प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य जांच की जाएगी। डॉक्टरों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मिलने के बाद सांपों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। वन विभाग के मुताबिक, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सांपों को पकड़ना, उन्हें प्रताड़ित करना और उनका व्यावसायिक प्रदर्शन करना अपराध है। विभाग की टीमें शहर के अन्य हिस्सों में भी लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं। आम लोगों से भी सपेरों द्वारा सांपों का प्रदर्शन किए जाने की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है2
- शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा जगदम्बा कॉलोनी जबलपुर। पुरानी जगदम्बा कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर पिछले 15 वर्षों से भगवान पारदेश्वर शिवलिंग का निरंतर रुद्राभिषेक किया जा रहा है। पंडित श्री रामभजन तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान महादेव का अभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इस वर्ष तीसरे सोमवार और नागपंचमी के विशेष संयोग के बीच 11 से 18 अगस्त तक सात दिवसीय अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिन-रात श्रद्धालु भगवान श्रीराम का नाम जप कर विश्व शांति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्रीमती दुर्गेश पटेल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में पाटन, शहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति धाम में आस्था और भक्ति का वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं को बिना किसी निर्धारित दक्षिणा के रुद्राभिषेक में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और पूरा क्षेत्र ‘हर हर महादेव’ तथा ‘श्रीराम’ के जयघोष से गूंज रहा है।2
- बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना बिलगड़ा बांध के दो गेट खोले गए* *डिण्डौरी :- 17 अगस्त 2026 समय - 8:25 सुबह* बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना बिलगड़ा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने तथा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए 17 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे बांध के दो गेट खोले गए। गेट क्रमांक 5 एवं 6 दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोला गया, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा। कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता अनुसार अधिक खोले जा सकते हैं।4
- नारायणगंज में महिलाओं ने निकाली हरियाली यात्रा, बनीं नवांकुर सखी महिलाओं ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प नारायणगंज में महिलाओं ने निकाली हरियाली यात्रा, बनीं नवांकुर सखी महिलाओं ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प 17 अगस्त सोमवार चार बजे परामर्शदाता इंद्रा उइके ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नारायणगंज विकासखंड के सेक्टर चिराईडोंगरी में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मप्र जन अभियान परिषद मंडला, प्रगति जनकल्याण समिति और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मझगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील बर्मन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक विशेष पहल की गई। इसके तहत सहजनी ग्राम की महिलाओं को पर्यावरण प्रहरी बनाते हुए नवांकुर सखी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में सभी नवांकुर सखियों को पौधे भेंट किए गए। महिलाओं ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी समुचित देखभाल, संवर्धन और संरक्षण का दृढ़ संकल्प भी लिया। इस पहल की क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद की परामर्शदाता इंद्रा उइके, सीएम फेलो देवलता उइके, प्रगति जन कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा उइके और प्रस्फुटन समिति सहजनी के परमू जी विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 00000000000000000000000000000001