शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा जगदम्बा कॉलोनी जबलपुर। पुरानी जगदम्बा कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर पिछले 15 वर्षों से भगवान पारदेश्वर शिवलिंग का निरंतर रुद्राभिषेक किया जा रहा है। पंडित श्री रामभजन तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान महादेव का अभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इस वर्ष तीसरे सोमवार और नागपंचमी के विशेष संयोग के बीच 11 से 18 अगस्त तक सात दिवसीय अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिन-रात श्रद्धालु भगवान श्रीराम का नाम जप कर विश्व शांति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्रीमती दुर्गेश पटेल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में पाटन, शहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति धाम में आस्था और भक्ति का वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं को बिना किसी निर्धारित दक्षिणा के रुद्राभिषेक में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और पूरा क्षेत्र ‘हर हर महादेव’ तथा ‘श्रीराम’ के जयघोष से गूंज रहा है।
शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा जगदम्बा कॉलोनी जबलपुर। पुरानी जगदम्बा कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर पिछले 15 वर्षों से भगवान पारदेश्वर शिवलिंग का निरंतर रुद्राभिषेक किया जा रहा है। पंडित श्री रामभजन तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान महादेव का अभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इस वर्ष तीसरे सोमवार और नागपंचमी के विशेष संयोग के बीच 11 से 18 अगस्त तक सात दिवसीय अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है,
जिसमें दिन-रात श्रद्धालु भगवान श्रीराम का नाम जप कर विश्व शांति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्रीमती दुर्गेश पटेल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में पाटन, शहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति धाम में आस्था और भक्ति का वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं को बिना किसी निर्धारित दक्षिणा के रुद्राभिषेक में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और पूरा क्षेत्र ‘हर हर महादेव’ तथा ‘श्रीराम’ के जयघोष से गूंज रहा है।
- बिजली कनेक्शन के लिए 12,000 रिश्वत लेते पकड़े गए जूनियर इंजीनियर-लाइनमैन, जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई जबलपुर में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला जबलपुर जिले के कटंगी से सामने आया है, जहां स्थाई बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत लेने वाले बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कटंगी स्थित मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला को लोकायुक्त टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। जानकारी के मुताबिक कटंगी के जमुनिया गांव निवासी मुकेश कुमार यादव कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए 3 हॉर्सपावर का स्थाई बिजली कनेक्शन लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बिजली विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि स्थाई कनेक्शन देने के एवज में JE मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला द्वारा आवेदक से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 12 हजार रुपये लेने के लिए तैयार हुए। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली है। लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, ट्रैप लीडिंग ऑफिसर निरीक्षक शशि कला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पत्रकार -- मदन रैकवार1
- नाग पंचमी पर वन विभाग की छापेमारी, 12 सपेरे पकड़े; 14 से अधिक सांप रेस्क्यू जबलपुर। नाग पंचमी के अवसर पर वन विभाग ने सांपों के अवैध प्रदर्शन और उनके साथ हो रही क्रूरता के खिलाफ शहर में विशेष अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मदन महल और गौरीघाट समेत कई सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 14 से अधिक सांपों को रेस्क्यू किया और 12 सपेरों को पकड़ा।वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान कोबरा और धामन प्रजाति के सांप बरामद किए। जांच में सामने आया कि कुछ सपेरों ने सांपों के मुंह धागे से सिल रखे थे। पकड़े गए सपेरे तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए थे।रेस्क्यू किए गए सांपों को पशु चिकित्सा महाविद्यालय ले जाकर उनके मुंह पर लगे टांके खोले जाएंगे। इसके बाद प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य जांच की जाएगी। डॉक्टरों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मिलने के बाद सांपों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। वन विभाग के मुताबिक, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सांपों को पकड़ना, उन्हें प्रताड़ित करना और उनका व्यावसायिक प्रदर्शन करना अपराध है। विभाग की टीमें शहर के अन्य हिस्सों में भी लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं। आम लोगों से भी सपेरों द्वारा सांपों का प्रदर्शन किए जाने की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है2
- शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा शिव शक्ति धाम में 15 वर्षों से रुद्राभिषेक, सात दिवसीय अखंड रामधुन से गूंजा जगदम्बा कॉलोनी जबलपुर। पुरानी जगदम्बा कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर पिछले 15 वर्षों से भगवान पारदेश्वर शिवलिंग का निरंतर रुद्राभिषेक किया जा रहा है। पंडित श्री रामभजन तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान महादेव का अभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इस वर्ष तीसरे सोमवार और नागपंचमी के विशेष संयोग के बीच 11 से 18 अगस्त तक सात दिवसीय अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिन-रात श्रद्धालु भगवान श्रीराम का नाम जप कर विश्व शांति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। श्रीमती दुर्गेश पटेल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में पाटन, शहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति धाम में आस्था और भक्ति का वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं को बिना किसी निर्धारित दक्षिणा के रुद्राभिषेक में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और पूरा क्षेत्र ‘हर हर महादेव’ तथा ‘श्रीराम’ के जयघोष से गूंज रहा है।2
- रातभर की बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सिहोरा-खितौला में घरों-दुकानों में घुसा पानी सिहोरा. सिहोरा तहसील क्षेत्र में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश ने रविवार को सिहोरा और खितौला की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह दो से तीन फीट तक पानी भरा रहा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की। नाले का पानी घर में घुसा, कई मोहल्ले प्रभावित वार्ड क्रमांक 7 में मझौली बायपास स्थित रुक्मिणी पैलेस के सामने गंगा पटेल के घर में नाले का करीब दो फीट पानी घुस गया। कुरें रोड पर दीनदयाल विश्वकर्मा सहित नया मोहल्ला के कई घर भी जलभराव की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हुई अवैध प्लॉटिंग के कारण पानी की प्राकृतिक निकासी प्रभावित हुई है, जिससे बारिश का पानी बस्तियों की ओर पहुंच रहा है। भदौहा तालाब ओवरफ्लो वार्ड क्रमांक 6 और 8 के बीच मझौली बायपास-मिस्या रोड पर भदौहा तालाब ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर आ गया। यहां करीब तीन फीट तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। खितौला मंडी रोड, झंडा बाजार और महाकाली मंदिर के सामने भी सड़क पर पानी भरा रहा। खितौला बस स्टैंड में दो फीट तक पानी भरा था। खम्परिया तिराहे के पास दुकानों के बाहर भी दो फीट पानी भरा रहा। जलभराव के कारण दुकानदारों-राहगीरों को परेशानी हुई। पिछले साल के मुकाबले 3.89 इंच कम बारिश आंकड़ों के मुताबिक 16 अगस्त की सुबह 8 बजे तक सिहोरा में 587.7 मिलीमीटर (23.5) इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी तारीख तक 684.9 मिलीमीटर (27.39) इंच बारिश दर्ज हुई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक पिछले साल की तुलना में करीब 3.89 इंच कम बारिश हुई है। बारिश की मात्रा पिछले वर्ष की तुलना में कम होने के बावजूद जलभराव की स्थिति ने शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। हर साल मस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश होने पर हर साल ऐसी स्थिति बनती है। नालों और पानी की निकासी के रास्तों की सफाई और स्थायी व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी घरों और दुकानों तक पहुंच जाता है4
- Post by Satish sahu1
- *शहर में चला स्नेक रेस्क्यू मिशन, सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा* *काल भैरव एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने चलाया अभियान, सपेरों को दी चेतावनी* *ब्यूरो भगवत सिंह लोधी* दमोह। शहर में सोमवार को काल भैरव एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्नेक रेस्क्यू मिशन चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से सांप मिलने की सूचनाओं पर टीम मौके पर पहुंची और सांपों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए सांपों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनके प्राकृतिक वातावरण यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अभियान का उद्देश्य सांपों को मारने के बजाय उन्हें सुरक्षित बचाना और मानव-सर्प संघर्ष को कम करना रहा। टीम ने लोगों से अपील की कि घर, दुकान, खेत या किसी अन्य स्थान पर सांप दिखाई देने पर घबराकर उसे मारने का प्रयास न करें। इसकी सूचना प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को दें। सपेरों को दी चेतावनी अभियान के दौरान सांपों को पकड़कर रखने और उनका प्रदर्शन करने वाले सपेरों को भी चेतावनी दी गई। टीम ने कहा कि वन्यजीवों को पकड़कर रखना, उनका अवैध प्रदर्शन करना या उनके साथ क्रूरता करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। सांपों सहित कई वन्यजीवों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षण प्राप्त है। टीम ने बताया कि सपेरों द्वारा सांपों को लंबे समय तक कैद में रखना, उनके साथ छेड़छाड़ करना और प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल करना वन्यजीवों के लिए नुकसानदायक है। ऐसे मामलों में वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण संगठनों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाए जाते हैं। अभियान में काल भैरव एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक प्रांशुल पारोचे, पत्रकार विनय अहिरवार, राज असाटी, ध्रुव चौरसिया, ओम, दीपक चौधरी, सौरभ चौधरी, तनुज सहित वन विभाग के अधिकारी और पूरी टीम मौजूद रही। रेस्क्यू किए गए सांपों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। “सांप हमारे दुश्मन नहीं, प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं” फाउंडेशन की टीम ने कहा कि लोगों में सांपों को लेकर व्याप्त डर और गलत धारणाओं को दूर करना भी अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। लोगों से अपील की गई कि सांप दिखाई देने पर भीड़ न लगाएं, उसे परेशान न करें और न ही खुद पकड़ने का प्रयास करें। समय पर सूचना मिलने पर प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम द्वारा सांप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। काल भैरव एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन ने संदेश दिया— “सांप बचाएं, प्रकृति बचाएं और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनें।” फाउंडेशन की टीम ने कहा कि दमोह में वन्यजीव संरक्षण को लेकर ऐसे रेस्क्यू अभियानों के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सांपों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।1
- *🎪❣स्वयंभू श्री जागेश्वर नाथ जी एवं माता पार्वती जी की संध्याकालीन आरती पूजन दर्शन❣🎪* *1️⃣7️⃣अगस्त2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ शुभ सोमवार 🚩देव श्री जागेश्वर नाथ महादेव जी 🚩🙏हर हर महादेव🙏‼️बाँदकपुर धाम*🕉️1
- 🔴 जबलपुर में मकान तोड़ते समय युवक के सिर पर गिरी ईंट, मचा हंगामा - 🚨 बिना सुरक्षा के चल रहे डिमोलिशन का आरोप, घायल को अस्पताल ले गए लोग - जबलपुर। शहर के व्यस्त तरमहाई बाजार में मकान तोड़ने के दौरान ऊपर से ईंट गिरने से एक युवक घायल हो गया। ईंट युवक के सिर पर लगी, जिससे उसका सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। - घटना के बाद घायल युवक और स्थानीय लोग लार्डगंज थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - 🧱 बिना सुरक्षा के मकान तोड़ने का आरोप - स्थानीय लोगों का आरोप है कि राखी के त्योहार के चलते बाजार में महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ थी। इसके बावजूद दूसरी मंजिल पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के मकान तोड़ने का काम चल रहा था। - इसी दौरान ऊपर से एक ईंट नीचे गिरी और वहां खड़ा युवक उसकी चपेट में आ गया। - स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी काम कर रहे लोगों से सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कहा था, लेकिन कथित तौर पर उनकी बात नहीं मानी गई। - 🏪 दुकान के कर्मचारी को लगी ईंट स्थानीय निवासी भानू चौहान के मुताबिक, तरमहाई बाजार में जसबीर बत्रा की लेडिज सूट की दुकान है। दुकान के ऊपर मकान तोड़ने का काम चल रहा था। - बताया गया कि घायल युवक इसी दुकान में कर्मचारी है। वह दुकान के बाहर खड़ा था, तभी ऊपर से ईंट गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। - 👮 पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लार्डगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। - फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि मकान तोड़ने के दौरान सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे और लापरवाही किस स्तर पर हुई। - ⚠️ स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए सुरक्षा संबंधी आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी। - 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संवाददाता- दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1