बेटे की शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव के छुहिया तालाब के पास गुरुवार की रात 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 46 वर्षीय प्रीतम दास उर्फ राजू निवासी ग्राम खांडा की मौत हो गई, जबकि दूसरा रमेश राठौर निवासी हर्री गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते एंबुलेंस108 को जानकारी दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रीतम दास को मृत घोषित कर दिया जबकि रमेश राठौर को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि प्रीतम दास के यहां बेटे की शादी तय थी, शादी 24 फरवरी को होना था, इससे पूर्व 20 जनवरी को तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इसी शादी में परिजनों को निमंत्रण देने गुरुवार की शाम वह घर से निकला था। जहां निमंत्रण देकर वापसी के दौरान सांधा तिराहा के आगे सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार को पुलिस ने जब्त करते उसके मालिक की तलाश कर रही है। शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम इस मामले को लेकर के ग्राम पंचायत खाडा में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण और परिजनों ने अनूपपुर जैतपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को इस पर कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन इस मार्ग का उपयोग रामपुर कोयला खदान तक आने-जाने के लिए वर्तमान में कर रही है और इसी मार्ग से होकर के भारी भरकम कोयला लोड वाहन निकलते हैं। जिसकी वजह से यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है और जगह-जगह गड्ढे हो जाने से हर महीने 4 से 5 दुर्घटनाएं यहां हो रही है। इसके साथ ही प्रबंधन कि कोयला खदान से करोड़ों रुपए के राजस्व की प्राप्ति कर रही है लेकिन आज तक इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाए गएहैं। जिसकी वजह से रात्रि के समय यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसको देखते हुए एमपी आरडीसी विभाग और एस ई सी एल प्रबंधन से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई ।
बेटे की शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव के छुहिया तालाब के पास गुरुवार की रात 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 46 वर्षीय प्रीतम दास उर्फ राजू निवासी ग्राम खांडा की मौत हो गई, जबकि दूसरा रमेश राठौर निवासी हर्री गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते एंबुलेंस108 को जानकारी दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रीतम दास को मृत घोषित कर दिया जबकि रमेश राठौर को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि
प्रीतम दास के यहां बेटे की शादी तय थी, शादी 24 फरवरी को होना था, इससे पूर्व 20 जनवरी को तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इसी शादी में परिजनों को निमंत्रण देने गुरुवार की शाम वह घर से निकला था। जहां निमंत्रण देकर वापसी के दौरान सांधा तिराहा के आगे सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार को पुलिस ने जब्त करते उसके मालिक की तलाश कर रही है। शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम इस मामले को लेकर के ग्राम पंचायत खाडा में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण और परिजनों ने अनूपपुर जैतपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन
किया और थाना प्रभारी को इस पर कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन इस मार्ग का उपयोग रामपुर कोयला खदान तक आने-जाने के लिए वर्तमान में कर रही है और इसी मार्ग से होकर के भारी भरकम कोयला लोड वाहन निकलते हैं। जिसकी वजह से यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है और जगह-जगह गड्ढे हो जाने से हर महीने 4 से 5 दुर्घटनाएं यहां हो रही है। इसके साथ ही प्रबंधन कि कोयला खदान से करोड़ों रुपए के राजस्व की प्राप्ति कर रही है लेकिन आज तक इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाए गएहैं। जिसकी वजह से रात्रि के समय यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसको देखते हुए एमपी आरडीसी विभाग और एस ई सी एल प्रबंधन से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई ।
- अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव के छुहिया तालाब के पास गुरुवार की रात 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 46 वर्षीय प्रीतम दास उर्फ राजू निवासी ग्राम खांडा की मौत हो गई, जबकि दूसरा रमेश राठौर निवासी हर्री गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते एंबुलेंस108 को जानकारी दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रीतम दास को मृत घोषित कर दिया जबकि रमेश राठौर को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि प्रीतम दास के यहां बेटे की शादी तय थी, शादी 24 फरवरी को होना था, इससे पूर्व 20 जनवरी को तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इसी शादी में परिजनों को निमंत्रण देने गुरुवार की शाम वह घर से निकला था। जहां निमंत्रण देकर वापसी के दौरान सांधा तिराहा के आगे सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार को पुलिस ने जब्त करते उसके मालिक की तलाश कर रही है। शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम इस मामले को लेकर के ग्राम पंचायत खाडा में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण और परिजनों ने अनूपपुर जैतपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को इस पर कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि एसईसीएल प्रबंधन इस मार्ग का उपयोग रामपुर कोयला खदान तक आने-जाने के लिए वर्तमान में कर रही है और इसी मार्ग से होकर के भारी भरकम कोयला लोड वाहन निकलते हैं। जिसकी वजह से यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है और जगह-जगह गड्ढे हो जाने से हर महीने 4 से 5 दुर्घटनाएं यहां हो रही है। इसके साथ ही प्रबंधन कि कोयला खदान से करोड़ों रुपए के राजस्व की प्राप्ति कर रही है लेकिन आज तक इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाए गएहैं। जिसकी वजह से रात्रि के समय यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसको देखते हुए एमपी आरडीसी विभाग और एस ई सी एल प्रबंधन से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई ।3
- *रामनगर (अनूपपुर):* अनूपपुर जिले की थाना रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए झाड़-फूंक और टोना-टोटका के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह को बेनकाब किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। फरियादी लक्ष्मण सिंह पोरते (निवासी ग्राम बरतराई) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब दो माह पूर्व उनके पिता को लकवा मार गया था। इसी दौरान आरोपी सत्या नाई ने उनका परिचय कथित तांत्रिक विश्वनाथ गिरी से कराया। तांत्रिक और उसकी पत्नी ने घर आकर झाड़-फूंक का ढोंग रचाया और परिवार को 'टोना-टोटका' का भय दिखाकर इलाज के नाम पर पहले 1.51 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद 08 जनवरी 2026 को आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर घर के सभी जेवरात और नकदी निकालने पर मजबूर कर दिया। डर के मारे महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र, चांदी की पायल, करधन और 2.50 लाख रुपये नकद सौंप दिए, जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को धर दबोचा: * सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन (निवासी ग्राम चुकान) * सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी (निवासी जिला सरगुजा, छ.ग.) * लीला गिरी (पत्नी विश्वनाथ गिरी) बरामदगी का विवरण पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी गई संपत्ति और तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है: * सोना: 15 नग सोने के मंगलसूत्र लॉकेट (वजन 35 ग्राम, कीमत ~5 लाख रु.)। * चांदी: पायल, करधन, चाबी छल्ला (वजन 1 किलो, कीमत ~2.50 लाख रु.)। * नकदी: 3,61,000 रुपये नगद। * अन्य: घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत 90 हजार रु.), तंत्र-मंत्र की किताब और एक मृत जानवर की खोपड़ी। कानूनी कार्यवाही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 308(5), 3(5) एवं औषधि एवं चमत्कारी उपचार अधिनियम की धारा 5 व 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से अन्य क्षेत्रों में की गई ठगी के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। > अनूपपुर पुलिस की अपील: > "जनता किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या चमत्कारी इलाज के बहकावे में न आए। ठगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"3
- *भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का भव्य स्वागत* उमरिया- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के शहडोल में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के दौरान उमरिया जिले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI जिला-उमरिया के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-युवाओं ने फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी का अभिनंदन किया। उमरिया नगर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा साथियों ने जीतू भैया जिंदाबाद, छात्र-युवा एकता जिंदाबाद और एनएसयूआई जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि छात्र-युवा वर्ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई निरंतर संघर्ष कर रही है और आगे भी छात्रों की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मो. नईम, नसरीन बानो, श्रीकांत तिवारी, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, अनुज वर्मा, बिलाल खान, सुभाष यादव, हर्ष तिवारी, अभिषेक, रोहणीश्याम, काजल वर्मा, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधरी, दिव्या रजक,रचना यादव, साक्षी राव,दीक्षा यादव, सरिता बर्मन, अर्चना, दीपाछी हेमलता,पलक, मुस्कान, दुर्गा नंदिता नंदू कोल दुर्गा प्रजापति नितेंद्र पायल, सुमन, राहुल, प्रिंस, आदि भारी संख्या कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।3
- जय श्री श्याम जी 🚩🙏🙏1
- जानिए क़्या है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी खबर आज के देखिये1
- कामठी मंदिर में शिवरात्रि के दौरान संभावित विवाद की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा, विशेष सुरक्षा योजना तैयार आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को जिला कार्यालय सभाकक्ष में कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा, आगामी होली एवं महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों, संभावित आंदोलन/धरना-प्रदर्शन, यातायात प्रबंधन तथा परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल, एडीएम विनय पोयाम, एसडीएम पंडरिया संदीप ठाकुर, एसडीएम कवर्धा चेतन साहू, एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक, डीएसपी अंजू कुमारी, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी आशीष शुक्ला, थाना प्रभारी योगेश कश्यप, तहसीलदार कवर्धा परमेश्वर मांडवी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से ग्राम कामठी स्थित कामठी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान पूर्व वर्षों में उत्पन्न हुए विवादों की पृष्ठभूमि, वर्तमान स्थिति एवं संभावित संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़, धार्मिक अनुष्ठानों के समय-क्रम, व्यवस्थापन संबंधी मुद्दों तथा दो पक्षों के मध्य मतभेद के कारण तनाव की स्थिति निर्मित होने की आशंका रहती है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा विवाद की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पूर्व समन्वय बैठकें आयोजित की जाएँ। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत, मंदिर समिति तथा प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर स्पष्ट व्यवस्था तय की जाए, ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने निर्देश दिया कि कामठी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए विशेष सुरक्षा योजना लागू की जाए। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत पैदल गश्त, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन निगरानी (आवश्यकतानुसार), बैरिकेडिंग एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था का सुव्यवस्थित निर्धारण किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण हेतु अलग-अलग कतार व्यवस्था तथा महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष द्वारा उकसावे की कार्रवाई, अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने अथवा कानून हाथ में लेने की स्थिति में तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए मंदिर मार्ग पर विशेष डायवर्जन प्लान, पार्किंग स्थल चिन्हांकन एवं ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को अनावश्यक असुविधा न हो। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि एवं होली जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान जिले के अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी सतर्कता बढ़ाई जाएगी। परीक्षा अवधि को दृष्टिगत रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे संचालन पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन एवं पुलिस पूर्ण समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं तथा कामठी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे संयम एवं सहयोग का परिचय दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।1
- शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता4
- अनूपपुर। बीमारी ठीक करने और घर से गड़ा धन निकालने के नाम पर ग्रामीणों को ठगने वाले शातिर गिरोह का रामनगर पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने लोगों से ठगी कर करीब 7.5 लाख के जेवरात और 3.61 लाख की नगदी लूटने वाले पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तंत्र-मंत्र की किताबें और एक मृत जानवर की खोपड़ी भी मिली है। थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि मामला ग्राम बरतराई का है। फरियादी लक्ष्मण सिंह पोरते के पिता को लकवा मार गया था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी सत्या नाई ने उनका परिचय तांत्रिक विश्वनाथ गिरी से कराया। तांत्रिक और उसकी पत्नी लीला गिरी ने घर में टोना-टोटका होने का डर दिखाया। 25 दिसंबर को तंत्र-मंत्र का नाटक कर आरोपियों ने उपचार के नाम पर 1.51 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों का लालच यहीं खत्म नहीं हुआ 8 जनवरी को वे दोबारा लक्ष्मण के घर पहुंचे और परिवार को डराया कि यदि उन्होंने सारा सोना-चांदी और नगद उनके हवाले नहीं किया, तो तांत्रिक क्रिया से सबको जान से मार देंगे और दोबारा लकवा मार जाएगा। मौत के डर से महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र, पायल, करधन और चाबी छल्ला सहित 2.50 लाख नगद आरोपियों को सौंप दिए। हड़बड़ी में गहनों की गठरी के साथ बैंक पासबुक और आधार कार्ड भी चले गए। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर विशेष टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 15 सोने के लॉकेट (कीमत 5 लाख), 1 किलो चांदी (कीमत 2.50 लाख), 3.61 लाख नगद और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की है। पुलिस ने सत्या नाई निवाशी भालूमाड़ा, सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी और उसकी पत्नी लीला गिरी निवासी सरगुजा, छग को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।2