गया में भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड | डॉ. मनीष पंकज मिश्रा का बयान गया जी के नूतन नगर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने ‘मन की बात’ को ज्ञान, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया। 📍 स्थान: नूतन नगर, गया जी, बिहार 🎤 रिपोर्टर: बरुण कुमार, गया देखिए पूरी खबर और जानिए डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने क्या कहा। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।
गया में भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड | डॉ. मनीष पंकज मिश्रा का बयान गया जी के नूतन नगर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने ‘मन की बात’ को ज्ञान, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया। 📍 स्थान: नूतन नगर, गया जी, बिहार 🎤 रिपोर्टर: बरुण कुमार, गया देखिए पूरी खबर और जानिए डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने क्या कहा। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।
- जदयू से निकाले जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के बदले तेवर, पार्टी नेतृत्व पर दिखी तल्खी, बोले—‘जनता मालिक है’; छोटे सरकार के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल तेज, क्या जदयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह दिखाएंगे अपनी सियासी ताकत, क्या मोकामा की राजनीति में शुरू होगा नया अध्याय?1
- गया में भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड | डॉ. मनीष पंकज मिश्रा का बयान गया जी के नूतन नगर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने ‘मन की बात’ को ज्ञान, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया। 📍 स्थान: नूतन नगर, गया जी, बिहार 🎤 रिपोर्टर: बरुण कुमार, गया देखिए पूरी खबर और जानिए डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने क्या कहा। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।1
- मोहिउद्दीन नगर में पहली बार राधास्वामी सत्संग सभा की औद्योगिक प्रदर्शनी में दिखी आत्मनिर्भरता की देखी गई झलक। मोहिउद्दीन नगर में पहली बार राधास्वामी सत्संग सभा की औद्योगिक प्रदर्शनी में दिखी आत्मनिर्भरता की झलक प्रदर्शनी में सूती चादर, शॉल, सहित बैग रहे आकर्षण का केंद्र । जी हां यह प्रदर्शनी आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर शाखा की ओर से मोहिउद्दीन नगर के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में एकदिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला सेक्रेटरी प्रेमी भाई प्रमोद कुमार साहू और स्थानीय विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । आपको बतादूं की इस प्रदर्शनी में सत्संग सभा की आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर जिला सेक्रेटरी श्री साहू एवं शाखा सचिव भाई संतोष कुमार ने कहा कि राधास्वामी सत्संग सभा लोगों को सामाजिक और आध्यात्मिक ज्ञान देने के साथ सेवा भावना तथा बेहतर जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देती है। और आध्यात्मिक उन्नति के साथ आर्थिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है। जहां संस्था की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से हथकरघा, वस्त्र निर्माण, कुटीर उद्योग और आयुर्वेदिक औषधियों के उत्पादन जैसे कार्य किए जाते हैं। जिसमें रुड़की इकाई की सूती चादरें और तौलिये, जयपुर की छपाईदार चादरें, ऊनी शॉल, लुधियाना की शॉल तथा दयालबाग इकाई में निर्मित बनियान, लोअर, सर्दियों में पहनने वाले कपड़े और बैग प्रदर्शित किए गए। इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए लोगों में काफी खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर चेयरमैन संतोष कुमार जायसवाल, बिष्टो कुमार साह,रीना कुमारी, नीतू कुमारी, किरण गुप्ता, रिषु राज,रीता देवी, रेखा देवी, सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित रहे।1
- कुरसाहा में करोड़ों की पानी टंकी बना शो पीस जनता परेशान अधिकारी मौन जिम्मेदार कौन। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत में नल-जल योजना की स्थिति सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई पानी की टंकियां वर्षों से शोपीस बनी हुई हैं। जिस परिसर से पानी की सप्लाई होनी चाहिए, वहां ताला लटका रहता है और परिसर का इस्तेमाल बच्चे टॉयलेट करने के लिए करते हैं। ऑपरेटर भी नजर नहीं आते हैं। हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले में जूनियर इंजीनियर और अन्य संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, तो फोन तक नहीं उठाया जाता। नल-जल शिकायत ऐप पर शिकायत करने के बाद भी कथित तौर पर अभियंता एक फोटो अपलोड कर शिकायत का निपटारा कर देते हैं। सवाल है कि क्या कागजों पर ही चल रही है नल-जल योजना? गंगा के दियारा क्षेत्र में भूजल में आर्सेनिक की मौजूदगी को लेकर भी चिंता बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से आर्थिक रूप से सक्षम लोग पानी खरीदकर पीते हैं, जबकि गरीब परिवारों को मजबूरी में जोखिम भरा पानी पीना पड़ता है। अब सवाल जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से है—जब सरकार जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो कुरसाहा पंचायत में इन योजनाओं का लाभ आखिर किसे मिल रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, या जनता इसी तरह दूषित पानी पीने को मजबूर रहेगी?1
- पटना में गैराज संचालक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में मारी गोली, दो अन्य साथी गिरफ्तार; 5 पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद बख्तियारपुर, पटना। पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सौरभ के अपने साथियों के साथ इलाके में पहुंचने का इनपुट मिला था। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे। इसी दौरान कथित तौर पर आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में सौरभ घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि 26 सितंबर को रामकृष्णानगर के भूपतिपुर इलाके में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रात में गैराज बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सुपारी और हत्या की साजिश से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के निष्कर्षों और आधिकारिक जानकारी के बाद ही होगी। ख़बर जंक्शन लाइव — जहाँ रुकती नहीं खबर।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने, थाना कांड संख्या 301/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोगलचक निवासी सुरेश महतो के 35 वर्षीय पुत्र राजीव महतो के रूप में हुई है।1
- विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की सफलता को लेकर निमी में बैठक, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प, प्रशासन से सहयोग की अपील शेखोपुरसराय (शेखपुरा)। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निमी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महोत्सव को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव गुरु महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गुड्डू सिंह एवं सत्तो सिंह सहित उपस्थित लोगों ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।3
- पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर अनंत सिंह के समर्थकों का जोरदार प्रदर्शन, ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ और ‘जदयू मुर्दाबाद’ के नारों से गूंजा इलाका; जदयू से अनंत सिंह के निष्कासन के बाद समर्थकों में भारी नाराजगी, क्या बिहार की सियासत में नया भूचाल लाएगी छोटे सरकार के समर्थकों की बगावत? #AnantSingh #ChhoteSarkar #JDU #Patna #BiharPolitics #AnantSinghSupporters #BiharNews1