चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में Churu में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर फैली आशंकाओं के बीच जिला कलेक्टर Abhishek Surana ने प्रेस वार्ता कर आमजन से घबराने या पैनिक नहीं करने की अपील की। कलेक्टर ने बताया कि जिले में करीब 5 लाख 14 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता हैं और प्रतिदिन लगभग 1000 घरेलू गैस सिलेंडरों की खपत हो रही है। फिलहाल जिले में करीब 20 हजार घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है और बॉटलिंग प्लांट से नियमित आपूर्ति जारी है। प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। यदि कहीं घरेलू गैस का दुरुपयोग या अवैध गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर ने बताया कि जरूरत पड़ने पर गैस सिलेंडर लेकर आने वाले ट्रकों के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जाएगा, ताकि गैस एजेंसियों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।किसी भी शिकायत के लिए जिला कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 01562-250927 पर संपर्क किया जा सकता है।

- बडबर में रात्रि चौपाल: जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पेयजल समाधान के लिए त्वरित आदेश, अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश, झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड की बडबर ग्राम पंचायत में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। राजकीय विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने पेयजल, खेल मैदान तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दे जायज हैं और उनका जल्द समाधान किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए आठ दिन के भीतर ट्यूबवेल में बड़ी मोटर लगाने तथा 1 अप्रैल से टैंकरों के जरिए पानी की नियमित आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य कुओं में भी मोटर लगाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। डॉ. गर्ग ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और ग्राउंड लेवल पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान से तार हटाने और स्कूल का नाम संस्कृत बालिका विद्यालय करने संबंधी प्रस्ताव पर भी आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- बालाजी ऑप्टिकल तारानगर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता है यहां पर हर प्रकार की आंखों की जांच तसल्ली से की जाती है अनेक प्रकार के धूप और छाई के चश्मे बनाए जाते हैं बच्चे और बुजुर्ग की जांच का किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा बिल्कुल फ्री की जाएगी आए और विजिट कीजिए1
- सगाई समारोह में गूंजा लाल डायरी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को देखते ही कहा लाल डायरी, वीडियो हुआ वायरल पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के सुपुत्र गिरीश राठौड़ के सगाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शिरकत की। वहीं समारोह में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर जब धर्मेंद्र राठौड़ अशोक गहलोत के पास गए तब अशोक गहलोत ने गुढ़ा को देखते ही हंसी मजाक में कहा- लाल डायरी। इसी दौरान धर्मेंद्र राठौड़ कहते हुए नजर आए- लेकिन अपनी सरकार बचाने वाले भी यहीं हैं। आपको बता दें राजेंद्र गुढ़ा झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा से पूर्व विधायक हैं और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री थे। लाल डायरी प्रकरण के बाद गहलोत सरकार ने गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश, झुंझुनूं, घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया और गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने एजेंसी संचालक से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था, गैस सिलेंडरों के वितरण और उपलब्ध स्टॉक के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एजेंसी में रखे स्टॉक का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। डॉ. गर्ग ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध वितरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस आमजन की आवश्यक सेवा से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी आपूर्ति में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या अनियमितता सामने आती है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा तथा वृत्ताधिकारी पुलिस नोपाराम भी मौजूद रहे।1
- मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा किए होंगे कांग्रेस ने किए होंगे झूठे वादे मैं कहता हूं वह करता हूं चूरू को मिलेगा यमुना का पानी राजेंद्र राठौड़ को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी का संकेत पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ के लिए बोली बड़ी बात चूरू वासियों के मन में है वह जल्दी पूरा करेंगे1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1