Shuru
Apke Nagar Ki App…
सृष्टिकर्ता कहे जाने वाले कश्यप समाज के आराध्यदेव महर्षि कश्यप जयन्ती की हार्दिक शुभकामनायें l #महर्षि_कश्यप_जयंती #महर्षि_कश्यप #कश्यप_ऋषि_जयंती
गौतम कश्यप
सृष्टिकर्ता कहे जाने वाले कश्यप समाज के आराध्यदेव महर्षि कश्यप जयन्ती की हार्दिक शुभकामनायें l #महर्षि_कश्यप_जयंती #महर्षि_कश्यप #कश्यप_ऋषि_जयंती
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बाराबंकी में टावर पर चढ़ा युवक: लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा।* *पुलिस समझाने में जुटी* बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन नितिन अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह टावर के ऊपर बने पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। नितिन रावत जिले के देव थाना क्षेत्र का रहने वाला है और एक लड़की से प्रेम करता है बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है वह नाबालिक है इसी बात को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र अंतर्गत गांव रतनपुर किरकीच में हुए चर्चित युवक हत्याकांड का पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। प्रेम प्रसंग के चलते हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना बीते बुधवार की देर रात करीब 8 बजे की है, जब 22 वर्षीय आलोक शाक्य की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक सूचना पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आलोक शाक्य गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। उसी युवती से गांव का ही निवासी नमन उर्फ नमो शाक्य भी प्रेम करता था। इसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के उद्देश्य से आलोक ने नमन को गांव से लगभग 700 मीटर दूर खेतों में बने एक मकान पर बुलाया था।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। बताया गया कि झगड़े के दौरान आलोक ने पहले नमन पर डंडे से हमला किया, जिससे वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर नमन ने वहीं पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और आलोक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी नमन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसका बयान मीडिया के सामने भी दर्ज हुआ।1
- (कन्नौज)। छिबरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा विशुनगढ़ स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छिबरामऊ का निरीक्षण किया, जो समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यह विद्यालय लगभग 480 छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और अधिक गति दी जाए, ताकि भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण हो सके और मार्च 2027 से पहले नए सत्र का संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल मैदान, स्टेडियम एवं प्रशिक्षित कोच की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके उपरांत मंत्री असीम अरुण ने विशुनगढ़ स्थित बी.आर. अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल एवं छत निर्माण की घोषणा की। साथ ही, पार्क एवं सड़क के विकास के लिए 20 लाख रुपये का बजट देने की भी घोषणा की। मंत्री ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 20 लाख रुपये तक का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि समय पर बजट स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पार्कों का विकास कराया जा रहा है, इसी क्रम में विशुनगढ़ अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार कमल, राजू भारती, राजू वाल्मीकि, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- जनपद मैनपुरी में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर आयोजित महाकुंभ सभा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम में शुभकामनाएं दीं और विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया। वहीं भाजपा की नई कार्यकारिणी के विरोध और इस्तीफों पर कहा कि जिलाध्यक्ष ने सोच-समझकर निर्णय लिया होगा। IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अक्सर बयान देते रहते हैं और इस्तीफा किसी कारण से ही दिया गया होगा।1
- ढिलाई पर दिया खेत बना विवाद की जड़, पैसा भी नहीं दिया और कब्जा भी नहीं छोड़ा कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कुरियाना में खेत को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कुरियाना निवासी गोविंद कुमार पुत्र दयाराम ने बताया कि उनके ही गांव के रमेश चंद्र पुत्र हीरालाल ने दो वर्ष पूर्व उनका खेत ढिलाई (बटाई/पट्टे) पर लिया था। तय समय पूरा होने के बाद भी अब तक न तो खेत का पैसा दिया जा रहा है और न ही खेत वापस किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने खेत खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस विवाद को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण भी मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।1
- सृष्टिकर्ता कहे जाने वाले कश्यप समाज के आराध्यदेव महर्षि कश्यप जयन्ती की हार्दिक शुभकामनायें l #महर्षि_कश्यप_जयंती #महर्षि_कश्यप #कश्यप_ऋषि_जयंती1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- देखिए कैसे कैसे लोग करते है एक्टिंग1