Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के लातेहार से एक बड़ा ऐलान सामने आया है, जिसमें कोयला चोरी न रुकने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की कड़ा चेतावनी दी गई है। इस ऐलान के माध्यम से साफ कर दिया गया है कि यदि कोयले की चोरी पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई, तो इसके खिलाफ जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
AAM JANATA
झारखंड के लातेहार से एक बड़ा ऐलान सामने आया है, जिसमें कोयला चोरी न रुकने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की कड़ा चेतावनी दी गई है। इस ऐलान के माध्यम से साफ कर दिया गया है कि यदि कोयले की चोरी पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई, तो इसके खिलाफ जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के लातेहार से एक बड़ा ऐलान सामने आया है, जिसमें कोयला चोरी न रुकने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की कड़ा चेतावनी दी गई है। इस ऐलान के माध्यम से साफ कर दिया गया है कि यदि कोयले की चोरी पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई, तो इसके खिलाफ जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।1
- लातेहार में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन के जरिए पार्टी ने परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक के मुद्दे पर अपनी मांगें उठाई हैं।1
- छात्र हितों की अनदेखी और जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लातेहार जिला मुख्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष श्री लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश अनुसार जिला सचिव श्री बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में यह विरोध कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। कार्यक्रम में झामुमो नेताओं ने कहा कि देश के छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना केंद्र सरकार का दायित्व है। पार्टी ने मांग की है कि परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर विद्यार्थियों को परेशानियों से बचाया जाए और जंतर-मंतर पर उठाए जा रहे छात्र हित के मुद्दों पर सरकार गंभीरता से संज्ञान ले। झामुमो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए पद से इस्तीफे की मांग की है और कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय संवेदनशील तरीके से समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री प्रभात कुमार, झामुमो जिला समिति के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, नगर समिति, सभी प्रखंड समितियों के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान झामुमो सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों तथा भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।1
- जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की लातेहार जिला समिति ने समाहरणालय गेट के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान झामुमो युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया, भाजपा को छात्र विरोधी करार दिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वहीं, झामुमो के पूर्व युवा नेता प्रभात कुमार ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों व भविष्य के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने और छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई।1
- सिमडेगा जिला के लचरागढ़ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट एवं भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग के सक्रिय सदस्य विष्णु साहू ने राज्य स्तर पर धर्मांतरण और भूमि कब्जे के मामलों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने 'डॉक्ट्रिन ऑफ क्रिश्चियन डिस्कवरी' के सिद्धांत का हवाला देते हुए बताया कि करीब 500 वर्ष पहले 15वीं शताब्दी में यूरोपीय देशों के बीच बनी सहमति और ईसाइयों के धर्मगुरु पोप के समर्थन के तहत गैर-ईसाई देशों पर कब्जे और धर्मांतरण की छूट दी गई थी। सन 1493 में पोप एलेकजेंडर 6वें द्वारा दुनिया को दो हिस्सों में बांटने, 1498 में वास्कोडिगामा के आगमन, 1770 में जेम्स कुक के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने और अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा तथा भारत पर कब्जे के इतिहास का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने 1510 ईस्वी में गोवा पर अल्बुकर्क के कब्जे, मंदिर तोड़ने और 1543 के गोवा एक्विजिशन के दमनकारी इतिहास को रेखांकित करते हुए बताया कि आजादी के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन विजय' चलाकर 36 घंटे में ही उन्हें वहां से खदेड़ा था। विष्णु साहू ने आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रार्थना सभाओं और चंगाई सभाओं के जरिए बीमारियों को ठीक करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर और लालच देकर धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। झारखंड में इसी गुप्त षड्यंत्र के तहत सीएनटी एक्ट को ताक पर रखकर खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गरीब आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर मिशनरी स्कूलों व चर्च का निर्माण कराया गया। जिन आदिवासियों की जमीनें ली गईं, वे आज भूमिहीन होकर प्रवासी मजदूर के रूप में जीवन यापन करने के लिए राज्य से बाहर जाने पर मजबूर हैं। इसके अलावा सरकारी और गैर-मजरुआ भूमि तथा जंगलों को काटकर भी मिशनरी संस्थाओं ने जमीनों पर कब्जा किया है। उन्होंने आगे कहा कि दक्षिणी छोटा नागपुर के प्रायः हर सरकारी विभाग में क्रिश्चियन समुदाय के लोग काबिज हैं, जिससे गैर-ईसाई आदिवासियों और आम लोगों को अपने कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पादरियों द्वारा विभिन्न शोषणों के फरमान जारी करने और झूठे एससी-एसटी मुकदमों का डर दिखाकर नफरत फैलाने के काम किए जा रहे हैं। इसी नीति के तहत मेघालय में लगभग 75% और मिजोरम तथा नागालैंड में 87% से 90% तक ईसाई आबादी हो चुकी है। उन्होंने झारखंड के नागरिकों से किसी भी लालच या अंधविश्वास में न पड़ने का अनुरोध किया और राज्य व केंद्र सरकार से देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्रवाई करने का आग्रह किया।1
- लातेहार रेलवे स्टेशन पर नगर निगम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।1
- झारखंड के लातेहार से कोयला चोरी के मुद्दे पर एक बड़ा ऐलान सामने आया है, जिसमें साफ चेतावनी दी गई है कि अगर कोयला चोरी नहीं रुकी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस चेतावनी के जरिए अवैध तरीके से हो रही कोयला चोरी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है और ऐसा न होने की स्थिति में विरोध-प्रदर्शन को और ज्यादा तेज करने की बात कही गई है।1
- झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। घटना के दौरान दोनों ही पक्षों के कार्यकर्ताओं की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है।1