Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनांक 23.03.2026 को थाना अनपरा पर दर्ज पॉक्सो एक्ट के अभियोग में लगभग 04 माह में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹73,000 के अर्थदण्ड की सजा दिलाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट। दिनांक 23.03.2026 को थाना अनपरा पर दर्ज पॉक्सो एक्ट के अभियोग में लगभग 04 माह में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹73,000 के अर्थदण्ड की सजा दिलाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट।
Nitesh Kumar
दिनांक 23.03.2026 को थाना अनपरा पर दर्ज पॉक्सो एक्ट के अभियोग में लगभग 04 माह में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹73,000 के अर्थदण्ड की सजा दिलाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट। दिनांक 23.03.2026 को थाना अनपरा पर दर्ज पॉक्सो एक्ट के अभियोग में लगभग 04 माह में अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹73,000 के अर्थदण्ड की सजा दिलाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ओबरा में भाजपा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब ओबरा, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोनभद्र के ओबरा नगर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर प्रांगण से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए सुदामा पाठक के आवास तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।1
- जंगल किनारे रस्सी से बंधी बोरी मिली, शव होने की आशंका से मचा हड़कंप; खोलते ही निकली दातून चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका जंगल किनारे चरकी पत्थर के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे रस्सी से बंधी एक बोरी मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बोरी का आकार देखकर लोगों को आशंका हुई कि इसमें किसी का शव बांधकर फेंका गया है। देखते ही देखते खबर क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना चिनियां थाना को भी दी गई। हालाकी पुलिस के पहुंचने से पहले एक व्यक्ति ने हिम्मत कर बोरी को खोला। बोरी खुलते ही लोगों की आशंका दूर हो गई। बोरी के अंदर सखुआ की लंबी-लंबी डंठल (दातून) भरी हुई थी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पत्रकार भी मौके पर पहुंच गए। ओर कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- प्रकाश नार्थ - विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक चोपन स्थित जिला अध्यक्ष जी के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष श्रीमान विद्या शंकर पांडे ने उपस्थित सभी प्रखंड के पदाधिकारी का आवाहन करते हुए कहा कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले अखंड भारत संकल्प दिवस न्याय पंचायत स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जाना चाहिए अपने राष्ट्र की जो सीमाएं किन्हीं कारणों से हमसे विभाजित हो गई हैं उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए समाज का आवाहन करना आवश्यक है अपनी खंडित सीमाओं का स्मरण करते रहना है निश्चित रूप से जन-जन तक यह संदेश जब पहुंचेगा तो उसे स्थिति का निर्माण स्वत: हो जाएगा कि हमें अपनी विभाजित सीमाएं प्राप्त हो जाएगी संकल्प को एक प्रकल्प के रूप में अपने हृदय के अंदर धारण करने की आवश्यकता है इसलिए संकल्प हमारा अडिग होना चाहिए बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन जी एवं प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष श्री कमलेश दुबे जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रकाश नार्थ - विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक चोपन स्थित जिला अध्यक्ष जी के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष श्रीमान विद्या शंकर पांडे ने उपस्थित सभी प्रखंड के पदाधिकारी का आवाहन करते हुए कहा कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले अखंड भारत संकल्प दिवस न्याय पंचायत स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जाना चाहिए अपने राष्ट्र की जो सीमाएं किन्हीं कारणों से हमसे विभाजित हो गई हैं उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए समाज का आवाहन करना आवश्यक है अपनी खंडित सीमाओं का स्मरण करते रहना है निश्चित रूप से जन-जन तक यह संदेश जब पहुंचेगा तो उसे स्थिति का निर्माण स्वत: हो जाएगा कि हमें अपनी विभाजित सीमाएं प्राप्त हो जाएगी संकल्प को एक प्रकल्प के रूप में अपने हृदय के अंदर धारण करने की आवश्यकता है इसलिए संकल्प हमारा अडिग होना चाहिए बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन जी एवं प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष श्री कमलेश दुबे जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- जब तक छात्रों की मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा : बीजेपी विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी रांची में विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा ने शुरू किया धरना प्रदर्शन1
- सिंगरौली: नगर परिषद बरगवां के सीएमओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा स्टोर में अनियमितता की जांच और आउटसोर्स कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की । सिंगरौली: नगर परिषद बरगवां के सीएमओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा स्टोर में अनियमितता की जांच और आउटसोर्स कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की । सिंगरौली: । नगर परिषद बरगवां में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर 31 अगस्त 2026 से नगर परिषद बरगवां परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किए जाने की सूचना दी है। पार्षदों द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद बरगवां के स्टोर में कथित अनियमितताओं की जांच कराए जाने तथा आउटसोर्स कर्मचारी सिद्धार्थ महतले द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के संबंध में कार्रवाई के लिए पूर्व में 21 जुलाई एवं 22 जुलाई 2026 को पत्र प्रस्तुत किए गए थे। आरोप है कि इन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षदों का कहना है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की है। इसी के विरोध में सभी पार्षदों ने अब आंदोलन का निर्णय लिया है। पत्र में कहा गया है कि आवेदन दिए जाने के 15 दिन बाद 31 अगस्त 2026 को नगर परिषद बरगवां के परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्षदों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि नगर परिषद बरगवां के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, देवसर एसडीएम, बरगवां तहसीलदार और थाना प्रभारी को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। पत्र पर नगर परिषद के कई पार्षदों के हस्ताक्षर हैं।1
- भाजपा ओबरा मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल ओबरा, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में शान से लहराता तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे राम मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड एवं विशिष्ट अतिथि ओबरा मंडल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर तिराहा, सुदामा पाठक आवास होते हुए पुनः राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं और शिक्षा निकेतन स्कूल के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यात्रा में खास जोश भर दिया यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। युवाओं और विद्यार्थियों के उत्साह ने तिरंगा यात्रा को और भव्य बना दिया। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।4