logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बागेश्वर धाम में आयोजित हो रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा* *बागेश्वर धाम में आयोजित हो रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा* छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित 9 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया महोत्सव में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की व्यवस्था को देखते हुए एसपी ने पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा पथ, कथा पंडाल, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा पूरे धाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पाटिले, एसडीओपी खजुराहो, थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, आरआई पुलिस लाइन, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत, निरीक्षक संदीप दीक्षित, उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी सहित बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।।

3 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

*बागेश्वर धाम में आयोजित हो रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा* *बागेश्वर धाम में आयोजित हो रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा* छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित 9 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया महोत्सव में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की व्यवस्था को देखते हुए एसपी ने पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा पथ, कथा पंडाल, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा पूरे धाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पाटिले, एसडीओपी खजुराहो, थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, आरआई पुलिस लाइन, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत, निरीक्षक संदीप दीक्षित, उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी सहित बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दौरान दतिया पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक, भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर सतत निगरानी रख रही है। ऐसी पोस्ट करने, शेयर करने या प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
    1
    दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दौरान दतिया पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक, भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर सतत निगरानी रख रही है।
ऐसी पोस्ट करने, शेयर करने या प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला गांव में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का गुस्सा फिर सड़कों पर दिखाई दिया। हाथों में लाठियां लेकर महिलाओं ने शराब के ठिकानों पर पहुंचकर कच्ची और अवैध देशी शराब को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवार बिखर रहे हैं, इसलिए अब समाज ने खुद नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 12 जुलाई को लिए गए सामूहिक संकल्प के बाद यह अभियान लगातार गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
    1
    खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब
खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब
खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला गांव में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का गुस्सा फिर सड़कों पर दिखाई दिया। हाथों में लाठियां लेकर महिलाओं ने शराब के ठिकानों पर पहुंचकर कच्ची और अवैध देशी शराब को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवार बिखर रहे हैं, इसलिए अब समाज ने खुद नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 12 जुलाई को लिए गए सामूहिक संकल्प के बाद यह अभियान लगातार गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें - कलेक्टर समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न दैनिक पुष्पांजलि टुडे कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता जल्द मिले और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन करानें के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्‍फ्रेंस से संबंधित विभागों के बिन्‍दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्‍टर ने निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागवार प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्‍होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने बिन्‍दुओं पर अद्यतन जानकारी रखें तथा प्राप्‍त निर्देशों का प्रभावी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने समस्त विभाग अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की न्यायालयीन प्रकरण का जबाव दावा समय पर प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित जिला अधिकारी की जवाबदेही होगी।
    1
    संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें - कलेक्टर

समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता जल्द मिले और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन करानें के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्‍फ्रेंस से संबंधित विभागों के बिन्‍दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्‍टर ने निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागवार प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्‍होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने बिन्‍दुओं पर अद्यतन जानकारी रखें तथा प्राप्‍त निर्देशों का प्रभावी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने समस्त विभाग अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की न्यायालयीन प्रकरण का जबाव दावा समय पर प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित जिला अधिकारी की जवाबदेही होगी।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात ब्रेकिंग न्यूज दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।
    1
    ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात
ब्रेकिंग न्यूज दतिया 
दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई।
सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव में रिकार्ड मतदान के लिये मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू मतदाताओं को प्रेरित कर रही हैं। सारिका घारू ने अपने संदेश में कहा कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगने वाला नीला निशान सिर्फ एक स्याही का निशान नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र के प्रति सजग नागरिक होने का प्रमाण है। उन्‍होंने अपील की है कि जिन मतदाताओं के नाम दतिया की मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन वे काम या पढ़ाई के सिलसिले में जिले से बाहर हैं, वे 30 जुलाई को मतदान में भाग लेने आकर अपना फर्ज निभायें क्‍योंकि यह अवसर दतिया के गौरव और लोकतंत्र में शत-प्रतिशत भागीदारी का है। सारिका ने कहा कि चूंकि इस समय मानसून का मौसम है और दोपहर या शाम के समय बारिश की संभावना बनी रहती है, इसलिए मतदाताओं से यथासंभव पहले ही मतदान करने की अपील की गई है। महिलाओं से भी कहा गया है कि सुबह मतदान शुरू होते ही सबसे पहले अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर वोट डालें। सारिका घारू ने कहा कि दतिया इस बार रिकार्ड मतदान करेगा और लोकतंत्र की शान बढ़ाएगा।
    1
    दतिया विधानसभा उपचुनाव में रिकार्ड मतदान के लिये मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू मतदाताओं को प्रेरित कर रही हैं। सारिका घारू ने अपने संदेश में कहा कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगने वाला नीला निशान सिर्फ एक स्याही का निशान नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र के प्रति सजग नागरिक होने का प्रमाण है। उन्‍होंने अपील की है कि जिन मतदाताओं के नाम दतिया की मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन वे काम या पढ़ाई के सिलसिले में जिले से बाहर हैं, वे 30 जुलाई को मतदान में भाग लेने आकर अपना फर्ज निभायें क्‍योंकि यह अवसर दतिया के गौरव और लोकतंत्र में शत-प्रतिशत भागीदारी का है। सारिका ने कहा कि चूंकि इस समय मानसून का मौसम है और दोपहर या शाम के समय बारिश की संभावना बनी रहती है, इसलिए मतदाताओं से यथासंभव पहले ही मतदान करने की अपील की गई है। महिलाओं से भी कहा गया है कि सुबह मतदान शुरू होते ही सबसे पहले अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर वोट डालें। सारिका घारू ने कहा कि दतिया इस बार रिकार्ड मतदान करेगा और लोकतंत्र की शान बढ़ाएगा।
    user_Surendra sharma
    Surendra sharma
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है
    1
    पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है *पण्डोखर सरकार धाम में आज होगा भव्य श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह* पण्डोखर (दतिया) - भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, श्रद्धा, समर्पण और आत्मजागरण का सर्वोच्च पर्व माना गया है। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य, धर्म और आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के पहुँचने की संभावना है। श्रद्धालु अपने सद्गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा पात्र साधकों को वैदिक परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेने का पावन अवसर है। गुरु से प्राप्त मंत्र और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उसे धर्म, सेवा और सदाचार के पथ पर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने पूर्व में दीक्षा प्राप्त की है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखते हुए गुरुपूजन करेंगे। वहीं नए श्रद्धालु, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे प्रातः 8 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, जिसके उपरांत गुरुपूजन, मंत्र दीक्षा तथा वैदिक हवन का क्रम देर रात्रि तक अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पण्डोखर धाम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं गुरुजनों से इस दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनकर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस महान उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।।
    1
    गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है
गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है
*पण्डोखर सरकार धाम में आज होगा भव्य श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह*
पण्डोखर (दतिया) - भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, श्रद्धा, समर्पण और आत्मजागरण का सर्वोच्च पर्व माना गया है। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य, धर्म और आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा।
पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के पहुँचने की संभावना है। श्रद्धालु अपने सद्गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा पात्र साधकों को वैदिक परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी।
पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेने का पावन अवसर है। गुरु से प्राप्त मंत्र और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उसे धर्म, सेवा और सदाचार के पथ पर आगे बढ़ाते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने पूर्व में दीक्षा प्राप्त की है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखते हुए गुरुपूजन करेंगे। वहीं नए श्रद्धालु, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे प्रातः 8 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, जिसके उपरांत गुरुपूजन, मंत्र दीक्षा तथा वैदिक हवन का क्रम देर रात्रि तक अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पण्डोखर धाम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं गुरुजनों से इस दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनकर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस महान उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • महेश्वर परिवार के साथ घूमने आया इंदौर का युवक सहस्त्रधारा घाट पर नहाने के दौरान डूबा महेश्वर परिवार के साथ घूमने आया इंदौर का युवक सहस्त्रधारा घाट पर नहाने के दौरान डूबा इंदौर के 30 वर्षीय युवक अर्पित हाड़ा को डूबता देख मदद के लिए परिवार वाले चीखते रहे लेकिन देखते ही देखते वह कुछ ही सेकेंड में ओझल हो गया युवक का डूबते हुए घटना का वीडियो भी सामने आया सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सर्चिग की शुरू
    1
    महेश्वर परिवार के साथ घूमने आया इंदौर का युवक सहस्त्रधारा घाट पर नहाने के दौरान डूबा 
महेश्वर परिवार के साथ घूमने आया इंदौर का युवक सहस्त्रधारा घाट पर नहाने के दौरान डूबा 
इंदौर के 30 वर्षीय युवक अर्पित हाड़ा को डूबता देख मदद के लिए परिवार वाले चीखते रहे लेकिन देखते ही देखते वह कुछ ही सेकेंड में ओझल हो गया
युवक का डूबते हुए घटना का वीडियो भी सामने आया 
सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सर्चिग की शुरू
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.