Shuru
Apke Nagar Ki App…
खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला गांव में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का गुस्सा फिर सड़कों पर दिखाई दिया। हाथों में लाठियां लेकर महिलाओं ने शराब के ठिकानों पर पहुंचकर कच्ची और अवैध देशी शराब को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवार बिखर रहे हैं, इसलिए अब समाज ने खुद नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 12 जुलाई को लिए गए सामूहिक संकल्प के बाद यह अभियान लगातार गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
राम बाबू
खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल: लाठियां लेकर पहुंचीं, सड़क पर बहादी शराब खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दविया कला गांव में अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का गुस्सा फिर सड़कों पर दिखाई दिया। हाथों में लाठियां लेकर महिलाओं ने शराब के ठिकानों पर पहुंचकर कच्ची और अवैध देशी शराब को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवार बिखर रहे हैं, इसलिए अब समाज ने खुद नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 12 जुलाई को लिए गए सामूहिक संकल्प के बाद यह अभियान लगातार गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया उपचुनाव कांग्रेस ने श्री पीताम्बरा पीठ से निकलेंगें रोडशो के लिए1
- मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में आज दिनांक 27.07.2026 को एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल ने किया। इस अभियान के दौरान मोबाइल कोर्ट द्वारा चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों की सुरक्षा संबंधी मानकों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, थाना देहात का पुलिस स्टाफ तथा न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा।1
- दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में विशाल रोड शो ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर में एक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दतिया चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया, कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अवधेश नायक, मदन कुशवाह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो का समापन दतिया के किला चौक पर हुआ, जहां आयोजित सभा को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास, जनता के मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।1
- पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है1
- गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है *पण्डोखर सरकार धाम में आज होगा भव्य श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह* पण्डोखर (दतिया) - भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, श्रद्धा, समर्पण और आत्मजागरण का सर्वोच्च पर्व माना गया है। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य, धर्म और आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के पहुँचने की संभावना है। श्रद्धालु अपने सद्गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा पात्र साधकों को वैदिक परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेने का पावन अवसर है। गुरु से प्राप्त मंत्र और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उसे धर्म, सेवा और सदाचार के पथ पर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने पूर्व में दीक्षा प्राप्त की है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखते हुए गुरुपूजन करेंगे। वहीं नए श्रद्धालु, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे प्रातः 8 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, जिसके उपरांत गुरुपूजन, मंत्र दीक्षा तथा वैदिक हवन का क्रम देर रात्रि तक अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पण्डोखर धाम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं गुरुजनों से इस दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनकर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस महान उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।।1
- कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।1
- अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार अब राज्य राजशात होगी जप्त गाड़ियां अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने में तस्करी का तीसरा मामला राजस्थान पासिंग वाहन से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका देवास के जिनवानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बिजवाड़ पुलिस की मदद से अवैध सागौन लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन राजस्थान पासिंग होने से अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। वन विभाग और बिजवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में लकड़ी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अवैध सागौन लकड़ी और वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने के भीतर सागौन तस्करी का यह तीसरा मामला है।1
- कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, बाहरी कार्यकर्ताओं को हटाने और सभी 291 बूथों पर कड़ी सुरक्षा की मांग1
- ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात ब्रेकिंग न्यूज दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।1