Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो अनाथ बेटियों की शादी से पहले मसीहा बनकर आए सपोटरा विधायक हंसराज मीणा राजस्थान के करौली जिले की विधानसभा सपोटरा से विधायक हंसराज मीणा दो अनाथ बेटियों की शादी से पहले मसीहा बनकर सामने आए हैं विधायक हंसराज मीणा ने मानवता की पहल करते हुए अनाथ बेटियों की शादी करवाने और उनके जीवन का अनमोल तोहफा देने का कार्य किया है सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने सर्व समाज के सहयोग से दोनों अनाथ बेटियों की धूमधाम से शादी करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी है वहीं शादी से पहले उनके पिताजी के द्वारा गिरवी रखे हुए मकान को भी कर्ज चुकाकर मकान को छुड़ा दिया है। ऐसे में दोनों बेटियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
B Rajasthan news
दो अनाथ बेटियों की शादी से पहले मसीहा बनकर आए सपोटरा विधायक हंसराज मीणा राजस्थान के करौली जिले की विधानसभा सपोटरा से विधायक हंसराज मीणा दो अनाथ बेटियों की शादी से पहले मसीहा बनकर सामने आए हैं विधायक हंसराज मीणा ने मानवता की पहल करते हुए अनाथ बेटियों की शादी करवाने और उनके जीवन का अनमोल तोहफा देने का कार्य किया है सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने सर्व समाज के सहयोग से दोनों अनाथ बेटियों की धूमधाम से शादी करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी है वहीं शादी से पहले उनके पिताजी के द्वारा गिरवी रखे हुए मकान को भी कर्ज चुकाकर मकान को छुड़ा दिया है। ऐसे में दोनों बेटियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी। बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं। इसे साबित किया है हिंडौन में एक पिता ने। चार बेटियों के पिता नरेश खटीक ने अपनी सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी से पहले मंगलवार रात्रि को डीजे के साथ बग्गी से शाही बिंदोरी निकाली। शहर के शीतला चौराहा के पास चाय की दुकान करने वाले नरेश खटीक की सबसे बड़ी बेटी रेनू की शादी 26 मार्च की है। पिता ने शादी से दो दिन पहले बेटियों की खुशी के लिए बड़े उल्लास के साथ दुल्हन बनी रेनू को बग्गी में बैठाकर डीजे के साथ तेल की शाही बिंदोरी निकाली। शीतला चौराहा के पास स्थित निवास से शुरू हुई शाही बिंदोरी खटीक पाड़ा, शीतला माता मंदिर होते हुए उनके निवास पहुंची। दूल्हे की तरह निकाली गई बेटी रेनू की बिंदोरी में डीजे पर बज रहे गीतो पर महिला और लड़कियों ने जमकर नृत्य किया। समाज के लोगों ने दुल्हन की इस अनोखी बिंदोरी का जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर दुल्हन के पिता नरेश खटीक ने बताया कि उनके चार बेटियां है। बेटा नहीं होने के कारण उनकी इच्छा है कि वे बेटियों की शादी बड़े धूमधाम से करें।2
- सवाई माधोपुर। जिले के गंगापुर सिटी स्थित रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार परिता गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गंगापुर सिटी के रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया और महिला का उपचार सही तरीके से नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक महिला को समय पर उचित ईलाज नहीं मिला, जिससे उसकी हालात बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस संबंध में जब उदेई मोड थाना अधिकारी से मामले के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि मृतक महिला प्रसूता नहीं थी एक महीने पहले मृतक महिला की डीएनसी हो गई थी इसके बाद आज इलाज के लिए आए थे।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,1
- गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस1
- Post by Bharat SING Meena1
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- हिंडौन सिटी। वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में बुधवार को पेंशनर्स मंच हिंडौन ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान हिंडौन पेंशनर्स मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। सुनिए पूरा वीडियो।2
- वज़ीरपुर (वार्ड 18): नगरपालिका क्षेत्र वज़ीरपुर के वार्ड नंबर 18 में अस्पताल को जाने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर गंदगी और नाले की सफाई नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 👉 स्थानीय वार्डवासियों ने वज़ीरपुर उपखण्ड अधिकारी और अधिशाषी अधिकारी से अपील की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नाले की सफाई करवाई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।1