Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dishant Bramnhotra
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- चंबा, 21 फरवरी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर परिधि गृह में विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, विभिन्न जिला अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। रोहित ठाकुर ने इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जिला चंबा में की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का धरातल पर आकलन कर भविष्य में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विचार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कम नामांकन वाले विद्यालयों में की जा रही युक्तिकरण प्रक्रिया शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों के दौरान देशभर में लगभग 90 हजार विद्यालयों का युक्तिकरण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य संसाधनों का पूर्ण एवं प्रभावी सदुपयोग सुनिश्चित करना है। साथ में उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में युक्तिकरण किए गए अधिकांश विद्यालयों में नामांकन शून्य अथवा कम था। विद्यालयों का युक्तिकरण निर्धारित मानकों को आधार बनाकर किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि संसाधनों का समुचित उपयोग करने से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। उन्होंने इस दौरान लोगों की विभिन्न समस्याओं का भी समाधान किया। शिक्षा मंत्री को इस दौरान विभिन्न संगठनों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित भी किया।1
- Post by Dishant Bramnhotra1
- ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी के 36 वर्षीय युवक की हुई मौत परिजनों ने जताया हत्या का शक1
- चंबा : सलूणी के तलेरू बोटिंग प्वाइंट पर आयोजित विंटर लेक फेस्टिवल में दूर-दराज से पर्यटक पहुंच रहे हैं। खास तौर पर Kolkata से आए पर्यटक सुमन और तानिया ने यहां की हसीन वादियों और आयोजन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। दोनों ने बताया कि सलूणी की प्राकृतिक सुंदरता और फेस्टिवल का माहौल उनके लिए अविस्मरणीय बन गया है। वाइस ओवर .....सुमन कोलकाता से आए पर्यटक सुमन ने बताया कि वह पहली बार सलूणी आए हैं और यहां की शांत, स्वच्छ और प्राकृतिक वादियों ने उनका मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके दौरे के दौरान यहां विंटर लेक फेस्टिवल भी आयोजित किया जा रहा है। फेस्टिवल में स्थानीय लोक संस्कृति, संगीत और सजावट ने उनके अनुभव को और भी खास बना दिया। सुमन ने उपमंडल प्रशासन सलूणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से भी रूबरू करवाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने शहर लौटकर यहां के अनुभव को जरूर साझा करेंगे। वाइस ओवर.....तानिया पर्यटक तानिया ने बताया कि सलूणी की वादियों की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। बर्फ से ढकी चोटियां, झील का शांत वातावरण और फेस्टिवल की रौनक ने उनके सफर को बेहद खास बना दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक सुखद आश्चर्य था कि घूमने के साथ-साथ उन्हें यहां एक भव्य आयोजन भी देखने को मिला। तानिया ने कहा कि उपमंडल प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। उन्होंने भविष्य में दोबारा सलूणी आने की इच्छा भी जताई। विंटर लेक फेस्टिवल के माध्यम से सलूणी क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बाइट सुमन पर्यटक कोलकाता। बाइट तानिया पर्यटक कोलकाता।1
- Post by ASHISH JOURNALIST1
- पांगी लोक निर्माण विभाग कुलाल गांव के लिए सड़क खोलना भूल गई, लोग अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर।1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- चम्बा जिले के हि,प्रदेश की सुरम्य वादियों में बसे तलेरू वोटिंग पॉइंट में आज से तीन दिवसीय “विंटर लेक फेस्टिवल” का भव्य शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा जिला के सलूणी उपमंडल में स्थित यह रमणीय स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहले ही प्रसिद्ध है, और अब इस महोत्सव के आयोजन से इसकी पहचान और भी व्यापक होने जा रही है। प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम चंबा की पहाड़ियों के बीच, चमेरा जल विद्युत परियोजना बांध के शांत जलाशय के किनारे और माता भद्रकाली भलेई मंदिर के चरणों में बसी यह मनमोहक झील सैलानियों को स्वर्ग जैसा अनुभव कराती है। चारों ओर हरियाली से ढकी पर्वत श्रृंखलाएँ, नीले पानी की लहरें और उन पर तैरती नौकाएँ — यह दृश्य हर आगंतुक के मन में बस जाता है। लेजर शो में भगवान शंकर की अद्भुत झलक फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण पहाड़ियों पर प्रदर्शित लेजर शो रहा, जिसमें भगवान शंकर की भव्य आकृतियाँ उकेरी गईं। रोशनी और संगीत के अद्भुत संगम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य और मूसादा गायन की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों की महक तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याएँ, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारोबारियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। टूरिस्ट ने तलेरू में आयोजित विंटर लेक फेस्टिवल की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। यहां पहुंचकर उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से बाहर से आने वाले सैलानियों को और अधिक मनोरंजन व सांस्कृतिक अनुभव मिलते हैं। उन्होंने चंबा को बेहद सुंदर पर्यटन स्थल बताते हुए यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की एसडीएम सलूणी ने बताया कि यह तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अब तक पर्यटक डलहौजी और खज्जियार तक ही सीमित रहते थे, लेकिन प्रशासन का प्रयास है कि वे सलूणी, भांदल और अन्य अनछुए पर्यटन स्थलों का भी रुख करें। रोजगार का सशक्त माध्यम तलेरू वोटिंग पॉइंट केवल प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि सैकड़ों स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम भी बन चुका है। यहां चाय की दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल, रेस्टोरेंट और टूरिस्ट गाइड जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।1