Shuru
Apke Nagar Ki App…
संसारपुर टैरेस पुलिस का बड़ा एक्शन: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार SP ने दी मामले की जानकारी
ASHISH JOURNALIST
संसारपुर टैरेस पुलिस का बड़ा एक्शन: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार SP ने दी मामले की जानकारी
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- Post by ASHISH JOURNALIST1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दी करोट कृषि सहकारी सभा के खिलाफ पंचायत के ही एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है जेनदिन सुपुत्र फतेहदीन ने आरोप लगाए हैं कि सभा ने किसी को लोन देने के लिए उनके जाली हस्ताक्षर करके उनकी गवाही डाल दी है। संबंधित विषय के तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने बताया कि उनको इस बात का पता तब चला जब सभा के आम चुनावों जो कि दिसंबर में होने थे उस दौरान उनको नोटिस दिया गया क्योंकि वह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं जब इस बात की भनक उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को लगी तो उन्होंने मुझे सबसे डिफाल्टर करने का प्लान बनाया और उसके तहत यह तमाम कार्रवाई की उन्होंने कहा कि ना तो उन्होंने कभी लोन लिया है ना ही किसी व्यक्ति की गारंटी के रूप में उन्होंने कहीं हस्ताक्षर किए हैं यहां दस्तावेजों में जिस व्यक्ति ने लोन लिया उसका गारंटी कोई और दिखाया गया है जबकि उसे गारंटी के साइन को काटकर मेरा नाम लिखा गया है इसके भी तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने कहां की पहले सोसाइटी में इसकी जांच की मांग की फिर उच्च अधिकारी से जांच करने हेतु लिखा। उच्च अधिकारी के सामने कुछ लोगों ने उनसे गलत व्यवहार किया ब अधिकारी की जांच को भी निष्पक्ष न बताते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सारे प्रकरण से उन्हें पीड़ा हुई है जबकि लोन लेने वाले व्यक्ति ने सभा को लिख कर दिया है कि जैन दीन ने मेरे लोन लेने की एवज में गवाही नहीं डाली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाएं ताकि दोषी को सजा मिल सके। संबंधित विषय पर जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है फर्जी साइन है या यह साइन इनके हैं इस बात की जांच को लेकर दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाए इसको लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सत्य नहीं है1
- जोगिंद्रनगर के ब्रिज मंडी स्थित असेंट पब्लिक स्कूल में आज बच्चों द्वारा जमा दो की कक्षा के लिये फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बच्चों सहित स्कूल के एडी लक्की ठाकुर व स्टाफ ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। वहीं स्कूल के निदेशक ने जमा दो के बच्चों से कहा कि वे परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर उतीर्ण हों जिसके लिये पूरी तैयारी करें वहीं उज्जवल भविष्य की भी कामना की। आज की फेयरवैल पार्टी में सुहाना मिस और शिवम को मिस्टर पर्सनैलिटी के बैच से नवाजा गया तथा कनिष्ठा को मिस तथा आर्यन राज राणा को मिस्टर फेयरवैल चुना गया वहीं रवनीत को मिस और ईशान को मिस्टर असेंट चुना गया।1
- चंबा, 21 फरवरी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर परिधि गृह में विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, विभिन्न जिला अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। रोहित ठाकुर ने इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जिला चंबा में की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का धरातल पर आकलन कर भविष्य में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विचार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कम नामांकन वाले विद्यालयों में की जा रही युक्तिकरण प्रक्रिया शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों के दौरान देशभर में लगभग 90 हजार विद्यालयों का युक्तिकरण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य संसाधनों का पूर्ण एवं प्रभावी सदुपयोग सुनिश्चित करना है। साथ में उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में युक्तिकरण किए गए अधिकांश विद्यालयों में नामांकन शून्य अथवा कम था। विद्यालयों का युक्तिकरण निर्धारित मानकों को आधार बनाकर किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि संसाधनों का समुचित उपयोग करने से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। उन्होंने इस दौरान लोगों की विभिन्न समस्याओं का भी समाधान किया। शिक्षा मंत्री को इस दौरान विभिन्न संगठनों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित भी किया।1
- Post by Dishant Bramnhotra1
- ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी के 36 वर्षीय युवक की हुई मौत परिजनों ने जताया हत्या का शक1
- बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बांगना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के पांचवें दिवस का शुभारंभ अत्यंत अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर NSS के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के उपरांत विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने अपनी-अपनी टीमों की दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी, समयबद्धता एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की गई। प्रथम सत्र में बंगाणा अस्पताल से आए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वयंसेवियों का बीपी और शुगर की जांच की गई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से नाश्ता ग्रहण किया। इसके बाद NSS यूनिट, एंटी ड्रग क्लब और रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों द्वारा “एंटी चिट्टा” विषय पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से बांगना मुख्य बाजार तक निकाली गई, जिसमें नशा निवारण का संदेश दिया गया। दोपहर में सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। भोजन उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन “मेंटल हेल्थ एंड हाइजीन” विषय पर किया गया, जिसमें अंजना कुमारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और बीना कुमारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके बाद दूसरे बौद्धिक सत्र में “ऑर्गेनिक फार्मिंग” विषय पर तकनीकी अधिकारी आत्मा विभाग से रवि कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी। समापन अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा NSS इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रेड रिब्बन क्लब की नोडल अधिकारी किरण कुमारी, एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, NSS अध्यक्ष गौरव कुमार, NSS कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।4
- सुजानपुर हमीरपुर में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने आई का राजनीतिक विरोध नहीं राष्ट्र विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी ने नियमों का लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन किया है और मर्यादाओं को तार तार करने का कार्य किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस कांग्रेस को विकास, तकनीक और देश विरोधी करार दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध करने लग पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े खोलकर आई का विरोध किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर निंदा हो रही है।1