logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध रूप से गोवंशीय पशु ले जा रहे गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 24 पशु बरामद सिमडेगा:- जिले में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणो द्वारा पुलिस को सुचना मिली कि कुछ व्यक्ति जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को दौड़ाते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में बानो थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान 24 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया तथा मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अन्य सहयोगियों की संलिप्तता सामने आने पर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 48,500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, एक मारुति ओमनी वाहन सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है।इस मामले में बानो थाना कांड संख्या 15/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है।इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी, जिसमें उन्होंने कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।

13 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
13 hrs ago

अवैध रूप से गोवंशीय पशु ले जा रहे गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 24 पशु बरामद सिमडेगा:- जिले में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणो द्वारा पुलिस को सुचना मिली कि कुछ व्यक्ति जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को दौड़ाते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में बानो थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान 24 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया तथा मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अन्य सहयोगियों की संलिप्तता सामने आने पर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 48,500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, एक मारुति ओमनी वाहन सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है।इस मामले में बानो थाना कांड संख्या 15/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है।इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी, जिसमें उन्होंने कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।

More news from India and nearby areas
  • Post by Laxman Singh Rathor
    1
    Post by Laxman Singh Rathor
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    18 hrs ago
  • विद्या भारती योजना के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में आज एक भावपूर्ण और प्रेरणादायक दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने पारिवारिक संस्कारों और भारतीय मूल्यों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी एवं मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण सिंह तथा मीना देवी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात वाटिका वर्ग के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर तथा चरण वंदन कर उनका सम्मान किया। अपने नन्हे पोते-पोतियों के स्नेह और सम्मान से बुजुर्ग भावुक हो उठे। प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बुजुर्ग हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं और वे नई पीढ़ी तक संस्कार पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। वहीं विजय बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बुजुर्ग अक्सर उपेक्षित महसूस करते हैं ऐसे कार्यक्रम उन्हें परिवार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनूठा और अनुकरणीय बताया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन हर विद्यालय में होने चाहिए, जिससे पारिवारिक संबंध और मजबूत हों। कार्यक्रम का मंच संचालन उमा कुमारी ने किया जबकि अतिथि परिचय विकास कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आचार्य अर्चना मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    विद्या भारती योजना के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में आज एक भावपूर्ण और प्रेरणादायक दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने पारिवारिक संस्कारों और भारतीय मूल्यों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी एवं मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण सिंह तथा मीना देवी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात वाटिका वर्ग के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर तथा चरण वंदन कर उनका सम्मान किया। अपने नन्हे पोते-पोतियों के स्नेह और सम्मान से बुजुर्ग भावुक हो उठे।
प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बुजुर्ग हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं और वे नई पीढ़ी तक संस्कार पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। वहीं  विजय बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बुजुर्ग अक्सर उपेक्षित महसूस करते हैं ऐसे कार्यक्रम उन्हें परिवार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनूठा और अनुकरणीय बताया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन हर विद्यालय में होने चाहिए, जिससे पारिवारिक संबंध और मजबूत हों।
कार्यक्रम का मंच संचालन उमा कुमारी ने किया जबकि अतिथि परिचय विकास कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आचार्य अर्चना मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती और सिल्फरी जंगल के समीपवर्ती क्षेत्रों में आज अहले सुबह एक जंगली कोतरा (हिरण की एक प्रजाति) भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में आने से स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए कोतरा सिल्फरी जंगल से निकलकर साफी नदी की ओर उतरा होगा। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वह रास्ता भटक गया। भागते हुए वह आजाद बस्ती होते हुए आश्रम स्कूल मस्जिद के समीप जा पहुंचा। वहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ और शोर से घबराकर भागने के क्रम में कोतरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असहाय और जख्मी हालत में देख आजाद बस्ती के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कार्यालय को दी और घायल वन्यजीव को स्वयं विभाग तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तुरंत पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कोतरा के घावों पर मरहम-पट्टी की। स्थिति में सुधार और उसे स्वस्थ पाए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने उसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
    1
    प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती और सिल्फरी जंगल के समीपवर्ती क्षेत्रों में आज अहले सुबह एक जंगली कोतरा (हिरण की एक प्रजाति) भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में आने से स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए कोतरा सिल्फरी जंगल से निकलकर साफी नदी की ओर उतरा होगा। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वह रास्ता भटक गया। भागते हुए वह आजाद बस्ती होते हुए आश्रम स्कूल मस्जिद के समीप जा पहुंचा। वहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ और शोर से घबराकर भागने के क्रम में कोतरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असहाय और जख्मी हालत में देख आजाद बस्ती के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कार्यालय को दी और घायल वन्यजीव को स्वयं विभाग तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तुरंत पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कोतरा के घावों पर मरहम-पट्टी की। स्थिति में सुधार और उसे स्वस्थ पाए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने उसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • चैनपुर: बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक हिरण का सावक जंगल से भटककर चैनपुर के आजाद बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    चैनपुर: बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक हिरण का सावक जंगल से भटककर चैनपुर के आजाद बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    4
    गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया।
प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • उड़ीसा: राउरकेला चांदीपोश में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ बच्चों के भी घायल होने की खबर है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.घायलों को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति हो सकता है.हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है.
    1
    उड़ीसा: राउरकेला चांदीपोश में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ बच्चों के भी घायल होने की खबर है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.घायलों को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति हो सकता है.हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है.
    user_Saranda News25
    Saranda News25
    पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    19 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिले में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणो द्वारा पुलिस को सुचना मिली कि कुछ व्यक्ति जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को दौड़ाते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में बानो थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान 24 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया तथा मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अन्य सहयोगियों की संलिप्तता सामने आने पर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 48,500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, एक मारुति ओमनी वाहन सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है।इस मामले में बानो थाना कांड संख्या 15/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है।इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी, जिसमें उन्होंने कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।
    1
    सिमडेगा:- जिले में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणो द्वारा पुलिस को सुचना मिली कि कुछ व्यक्ति जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं को दौड़ाते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में बानो थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान 24 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया तथा मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अन्य सहयोगियों की संलिप्तता सामने आने पर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 48,500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, एक मारुति ओमनी वाहन सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है।इस मामले में बानो थाना कांड संख्या 15/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है।इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी, जिसमें उन्होंने कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Laxman Singh Rathor
    1
    Post by Laxman Singh Rathor
    user_Laxman Singh Rathor
    Laxman Singh Rathor
    पत्रकार India•
    18 hrs ago
  • डुमरी में युवाओं के लिए सुनहरा मौका — सुरक्षा जवान भर्ती कैंप लगेगा, रोजगार पाने का बड़ा अवसर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय गुमला के माध्यम से सुरक्षा एजेंसी एसआईएस कंपनी द्वारा प्रखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बुधवार को बताया गया कि डुमरी प्रखंड परिसर में भर्ती शिविर दिनांक नौ मई दो हजार छब्बीस को आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का सीधा पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया होगी। इस भर्ती कैंप में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सीआईटी तथा एसआईएस टार्मिन पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा उन्नीस से चालीस वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद हेतु बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित शारीरिक मापदंड के अनुसार ऊंचाई, सीना एवं वजन की जांच भी कैंप स्थल पर ही की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है। यह भर्ती शिविर ग्रामीण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    1
    डुमरी में युवाओं के लिए सुनहरा मौका — सुरक्षा जवान भर्ती कैंप लगेगा, रोजगार पाने का बड़ा अवसर
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय गुमला के माध्यम से सुरक्षा एजेंसी एसआईएस कंपनी द्वारा प्रखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए बुधवार को बताया गया कि डुमरी प्रखंड परिसर में भर्ती शिविर दिनांक नौ मई दो हजार छब्बीस को आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का सीधा पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया होगी।
इस भर्ती कैंप में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सीआईटी तथा एसआईएस टार्मिन पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा उन्नीस से चालीस वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद हेतु बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित शारीरिक मापदंड के अनुसार ऊंचाई, सीना एवं वजन की जांच भी कैंप स्थल पर ही की जाएगी।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है।
यह भर्ती शिविर ग्रामीण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.