फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले 8 पीटीआई बर्खास्त डूंगरपुर। जिले में वर्ष 2022 की पीटीआई भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्रियों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले आठ शारीरिक शिक्षकों (पीटीआई) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को सभी शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए। जिला शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार जोशी ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित पीटीआई शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपात्र अभ्यर्थियों के चयन का मामला सामने आया था। जांच के दौरान संबंधित अभ्यर्थियों की फर्जी डिग्रियां और अन्य अनियमितताएं पाई गईं। उन्होंने बताया कि विभागीय आदेशों के तहत आठ तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी शिक्षक जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार इन अभ्यर्थियों ने JS University से डिग्री प्राप्त की थी।
फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले 8 पीटीआई बर्खास्त डूंगरपुर। जिले में वर्ष 2022 की पीटीआई भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्रियों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले आठ शारीरिक शिक्षकों (पीटीआई) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को सभी शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए। जिला शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार जोशी ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित पीटीआई शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपात्र अभ्यर्थियों के चयन का मामला सामने आया था। जांच के दौरान संबंधित अभ्यर्थियों की फर्जी डिग्रियां और अन्य अनियमितताएं पाई गईं। उन्होंने बताया कि विभागीय आदेशों के तहत आठ तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी शिक्षक जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार इन अभ्यर्थियों ने JS University से डिग्री प्राप्त की थी।
- rameshDungarpur, Rajasthan🙏4 hrs ago
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव न्यायालय परिसर से। आज राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव कोटा जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी के मार्गदर्शन निर्देशन में बहुत शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव 5:00 बजे बंद हो गया है। मत पेटियों को सीज कर जिला सत्र न्यायाधीश कार्यालय रखा जाएगा। जिला सत्र न्यायाधीश एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी वकील साथियों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त किया जिन्होंने आज बहुत शांतिपूर्वक भाईचारे से आज चुनाव संपन्न किये। वहीं दूसरी हो जयपुर में हाई कोर्ट के एक बूथ पर गुंडागर्दी और बूथ केपचरिग हुआ। 17000 वकील वोट नहीं डाल पाए दोबारा वोटिंग होगी।1
- सीमलवाड़ा। गौ संरक्षण एवं सम्मान को लेकर देशभर में चलाए जा रहे “गौ आह्वान सम्मान अभियान” के तहत बुधवार को सीमलवाड़ा कस्बे स्थित रिस्पांसिबल पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौ सेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को अभियान की जानकारी दी गई और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान गौ सेवा समिति डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष विनोद पंचाल, कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार जैन, मंजुला देवी एवं पंकज लोहार ने उपस्थित गौ सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर है, जो सम्पूर्ण प्रकृति के संतुलन एवं पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा और संवर्धन के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के तहत 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे देश की सभी तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार या उपखंड अधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। सीमलवाड़ा में भी मोहिनी एकादशी के अवसर पर उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को सम्मान व सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक जनजागरण किया जाएगा तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही दूसरे चरण में 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को भी इसी प्रकार ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौ सेवकों ने आमजन से अपील की कि वे सपरिवार, मित्रों एवं सामाजिक संगठनों के साथ इस अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।4
- Post by Hardik yadav1
- उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के रणघाटी में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे नेशनल हाईवे 58E पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बाघपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, वहीं थानाधिकारी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।1
- कौमी एकता के प्रतीक हजरत पीर बादशाह का 48वां तीन दिवसीय उर्स कूल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न1
- कोटा में शंभूपुरा इलाके के हाइड्रा में आग लग गई आज इतनी भीषण थी की पूरी गाड़ी चलाकर राख हो गई अग्निशमन अधिकारी को फोन करने पर तुरंत मौके पर दो दमकलों को रवाना किया एकदम कल नगर निगम की और एक आर्मी की बताई जा रही है आज को बुझाने का खूब प्रयास किया गया करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया जब तक हाइड्रा पूरी जलकर खत्म हो चुकी थी यह जानकारी अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने दी3
- डूंगरपुर जिले में पिछले साल खरीफ फसल 2025 का किसानों का मुआवजा राशि ( फसल खराबा) 23.59 करोड़ रुपए जिले के 77 हजार किसानों का भुगतान करना बाकी है जो सरकार के जयपुर वित्त विभाग में E C S नहीं करने से रुका हुआ है भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने पिछले माह के आखिरी सप्ताह में जिला कलेक्टर साहब अंकित कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर साहब दिनेश धाकड़ से चर्चा कर कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकार से मांग की गई थी कि डूंगरपुर जिले के किसानों की खरीफ फसल का फसल खराबा की राशी 50% किसानों को अभी सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है वो जल्द जारी करवाई जाए। लेकिन अभी तक सरकार ने जारी नहीं किया है किसान संघ ने खरीफ फसल 2025 में जिले के सभी गावो के किसानों के फसल का 50 से 70% फसल खराबा दर्ज कराकर जिला कलेक्टर साहब के माध्यम से सरकार तक रिपोर्ट पहुंचाई गई है अतः आज किसान संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर नए जिला कलेक्टर साहब एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री से मांग करता है कि जिले के बाकी किसानों की फसल खराबा राशी जल्द जारी कर किसानों को राहत प्रदान करे। जब पिछले साल सितंबर अक्टूबर माह बारिश की अतिवृष्टि से किसानों के खेतों सोयाबीन व धान की फसल खराब हो कर सड़ रही थी तब सरकार ने किसानों को जल्द राहत पैकेज देने के लिए मुख्यमंत्री जी के आदेश पर विधायकों, प्रभारी मंत्रीयो एवं सचिवों ने किसानों के खेतों में सर्वे कर सरकार को जल्द मुआवजा राशि देने के लिए रिपोर्ट दी गई है उसके बाद भी आज दिन तक किसान मुआवजा राशि के लिए इंतजार कर रहा है जल्द किसानों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन किसान संघ के नेतृत्व में जिले के किसानों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। गुलाबी नगरी की लाडली सांसद मंजू शर्मा जी मैं आज कोटा में दस्तक दी। कोटा पधारी सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत हुआ। रोटरी क्लब की और से ग्रामीण जिला महिला की महामंत्री के नेतृत्व में उनका भविष्य स्वागत किया गया। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उनसे महिला सशक्तिकरण बिल के गिरने पर वैवाक बातचीत की उन्होंने वैवाक उत्तर दिए सुनिएगा।1
- *उत्तराखंड-* *ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए.* *बाबा केदार के कपाट उद्धाटन के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई*1