logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_THE LIVE
THE LIVE
Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।
    1
    तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी बिंद टोला में होली पर्व से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम में एसआई संजय कुमार मंडल, विष्णुदेव कुमार, आशुतोष कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद और महिला एसआई प्रियंका कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के तीन घरों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 62 लीटर तैयार देसी शराब जब्त की, वहीं लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त 2 किलो कच्चा महुआ जावा, 17 पीस नवसादर और 500 ग्राम ईस्ट भी बरामद किया गया, जिनका उपयोग शराब बनाने में किया जाता है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी मुकेश बिंद, राजा बिंद और कुंदन बिंद के घर पर की गई। मामले में संलिप्त एक युवक कुंदन कुमार को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। होली को देखते हुए सुलतानगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी बिंद टोला में होली पर्व से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम में एसआई संजय कुमार मंडल, विष्णुदेव कुमार, आशुतोष कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद और महिला एसआई प्रियंका कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के तीन घरों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 62 लीटर तैयार देसी शराब जब्त की, वहीं लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त 2 किलो कच्चा महुआ जावा, 17 पीस नवसादर और 500 ग्राम ईस्ट भी बरामद किया गया, जिनका उपयोग शराब बनाने में किया जाता है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी मुकेश बिंद, राजा बिंद और कुंदन बिंद के घर पर की गई। मामले में संलिप्त एक युवक कुंदन कुमार को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है।
होली को देखते हुए सुलतानगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    38 min ago
  • सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में चल रहे हैं अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला गुरुवार की लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अजगैबीनाथ मंदिर के मंहत प्रेमानंद गिरि उप सभापति नीलम देवी लोजपा युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नवगछिया ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल मुरारका महाविद्यालय का प्राचार्य नागेन्द्र त्रिवारी बिडीओ संजीव कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल में कीक मारकर खेल का इलेवन स्टार सुल्तानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी टीम के बीच विधिवत फाइनल मुकाबला शुरू हुआ।
    1
    सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में चल रहे हैं अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला गुरुवार की लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अजगैबीनाथ मंदिर के मंहत प्रेमानंद गिरि उप सभापति नीलम देवी लोजपा युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नवगछिया ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल मुरारका महाविद्यालय का प्राचार्य नागेन्द्र त्रिवारी बिडीओ संजीव कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल में कीक मारकर खेल का  इलेवन स्टार सुल्तानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी टीम के बीच विधिवत फाइनल मुकाबला शुरू हुआ।
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं 🎤 प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
    1
    देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं 
🎤 प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • कोर्ट में मामला लंबित, मापी के दौरान विवाद से बढ़ा तनाव, वायरल वीडियो के बाद दोनों पक्षों की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग अमरपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव में जमीन मापी के दौरान उत्पन्न विवाद अब प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर पहुंच गया है। एक ओर जहां दिव्यांग बकेश कुमार सिंह ने अपनी 3 एकड़ 35 डिसमिल जमीन को जबरन खाली कराने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अमीन ने भी सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बकेश कुमार सिंह का कहना है कि जमीन को लेकर टाइटल सूट केस संख्या 71/24-25 न्यायालय में लंबित है
    1
    कोर्ट में मामला लंबित, मापी के दौरान विवाद से बढ़ा तनाव, वायरल वीडियो के बाद दोनों पक्षों की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
अमरपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव में जमीन मापी के दौरान उत्पन्न विवाद अब प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर पहुंच गया है। एक ओर जहां दिव्यांग बकेश कुमार सिंह ने अपनी 3 एकड़ 35 डिसमिल जमीन को जबरन खाली कराने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अमीन ने भी सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बकेश कुमार सिंह का कहना है कि जमीन को लेकर टाइटल सूट केस संख्या 71/24-25 न्यायालय में लंबित है
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • दंगल प्रतियोगिता तीन दिवसीय का समापन हो गया ओलपुरा, घोघा भागलपुर इसके बाद विजेता उपविजेता को आकर्षक उपहार के साथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाता है जहां हजारों हजार आसपास के लोग देखने के लिए आते हैं वहीं दंगल प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया।
    1
    दंगल प्रतियोगिता तीन दिवसीय का समापन हो गया ओलपुरा, घोघा भागलपुर इसके बाद विजेता उपविजेता को आकर्षक उपहार के साथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जाता है जहां हजारों हजार आसपास के लोग देखने के लिए आते हैं वहीं दंगल प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया।
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.